- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- बलौदाबाजार में सब्जी बेचने वाले की हत्या: पोती ने दादा को खून से लथपथ पाया, जांच जारी
बलौदाबाजार में सब्जी बेचने वाले की हत्या: पोती ने दादा को खून से लथपथ पाया, जांच जारी
Baloda Bazar, cg
छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के पलारी थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर सब्जी बेचने वाले पुरुषोत्तम यादव (50) की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है।
पोती राधिका स्कूल से लंच के लिए घर आई तो उसने दादा को खून से लथपथ पाया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।
घटना का पूरा विवरण
पुरुषोत्तम यादव अपने दो पोतियों राधिका और अरवी के साथ ग्राम अमेरा में रहता था। उसका बेटा दुलार यादव रायपुर में मजदूरी करता है और पत्नी पहले ही चल बसी है। मंगलवार दोपहर जब पोती राधिका घर पहुंची, तो उसने दादा को खून में लथपथ जमीन पर पड़ा देखा। उसने पड़ोसियों को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस पहुंची और जांच शुरू की।
प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि हत्या घर के अंदर ही हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। हत्या की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए