BJP के नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम का ऐलान होगा कल, चर्चा में इन नेताओं के नाम आगे

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ में भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा कल 17 जनवरी को होगी. आइये जानते हैं प्रदेश अध्यक्ष की रेस में किन नामों की चर्चा सबसे ज्यादा है?

छत्तीसगढ़ में जिला अध्यक्षों के चुनाव के बाद अब प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव होगा. कल बीजेपी को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल जाएगा. इसके साथ ही वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव को नई ज़िम्मेदारी देने की भी तैयारी कर ली गई है. आइए जानते हैं प्रदेश अध्यक्ष के लिए किन नामों की चर्चा सबसे ज्यादा हो रही है ? 

आज नामांकन प्रक्रिया

भारतीय जनता पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा कल 17 जनवरी को होगी. इसके लिए कल 16 जनवरी को शाम 5 से 7 बजे तक नामांकन होगा. यह जानकारी प्रदेश संगठन चुनाव प्रभारी खूबचंद पारख ने दी है. प्रदेश अध्यक्ष पद का चुनाव कराने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और प्रदेश अध्यक्ष चुनाव के प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े विशेष तौर पर शामिल हो रहे हैं.

तावड़े के साथ ही भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन और चुनाव पर्यवेक्षक गजेंद्र पटेल भी निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान राजधानी में रहेंगे. 

इन नामों की है चर्चा 

त्रिस्तरीय पंचायत और नगरीय निकायों का चुनाव होना है. इससे पहले भाजपा प्रदेश में नई टीम का गठन कर रही है. जिला अध्यक्षों के बाद अब प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव होने जा रहा है. भाजपा इस बार फिर से ओबीसी नेता को प्रदेश अध्यक्ष बना सकती है.

इसमें धरमलाल कौशिक,नारायण चंदेल,दुर्ग के सांसद विजय बघेल,पूर्व मंत्री विक्रम उसेंडी और पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा के नामों की चर्चा है.

आज शाम को नामांकन लेने की प्रक्रिया के बाद कल फाइनल हो जाएगा. प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के बाद किरण देव को ये पद छोड़ना पड़ेगा. हालांकि किरण देव को विष्णु कैबिनेट में मंत्री बनाया जा सकता है. पार्टी के सूत्र बताते हैं कि इस बारे में निर्णय भी हो चुका है. 

चुनाव प्रभारी ने दी ये जानकारी

भाजपा प्रदेश संगठन चुनाव प्रभारी पारख ने बताया कि पूरे प्रदेश में भाजपा ने सदस्यता महा अभियान चलाया. छत्तीसगढ़ में सदस्यता अभियान में इतिहास रचा और पूरे प्रदेश की 35 प्रतिशत आबादी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है, जो भाजपा की लोकप्रियता, भाजपा के प्रति अटूट जन-विश्वास का प्रमाण है. सदस्यता महाअभियान के बाद संगठन चुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई जिसके तहत सबसे पहले बूथ कमेटियों का गठन कर बूथ अध्यक्ष बनाए गए. बूथों के बाद मंडल अध्यक्ष की घोषणाएं हुई. इसके बाद सारे 36 संगठन जिलों में जिला अध्यक्ष भी घोषित कर लिए  गए. अब 17 जनवरी को प्रदेश अध्यक्ष का निर्वाचन होने जा रहा है. इसके लिए आज 16 जनवरी की शाम 5 से 7 बजे तक नामांकन जमा होगा. 

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
16 Jan 2025 By दैनिक जागरण

BJP के नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम का ऐलान होगा कल, चर्चा में इन नेताओं के नाम आगे

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ में जिला अध्यक्षों के चुनाव के बाद अब प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव होगा. कल बीजेपी को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल जाएगा. इसके साथ ही वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव को नई ज़िम्मेदारी देने की भी तैयारी कर ली गई है. आइए जानते हैं प्रदेश अध्यक्ष के लिए किन नामों की चर्चा सबसे ज्यादा हो रही है ? 

आज नामांकन प्रक्रिया

भारतीय जनता पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा कल 17 जनवरी को होगी. इसके लिए कल 16 जनवरी को शाम 5 से 7 बजे तक नामांकन होगा. यह जानकारी प्रदेश संगठन चुनाव प्रभारी खूबचंद पारख ने दी है. प्रदेश अध्यक्ष पद का चुनाव कराने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और प्रदेश अध्यक्ष चुनाव के प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े विशेष तौर पर शामिल हो रहे हैं.

तावड़े के साथ ही भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन और चुनाव पर्यवेक्षक गजेंद्र पटेल भी निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान राजधानी में रहेंगे. 

इन नामों की है चर्चा 

त्रिस्तरीय पंचायत और नगरीय निकायों का चुनाव होना है. इससे पहले भाजपा प्रदेश में नई टीम का गठन कर रही है. जिला अध्यक्षों के बाद अब प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव होने जा रहा है. भाजपा इस बार फिर से ओबीसी नेता को प्रदेश अध्यक्ष बना सकती है.

इसमें धरमलाल कौशिक,नारायण चंदेल,दुर्ग के सांसद विजय बघेल,पूर्व मंत्री विक्रम उसेंडी और पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा के नामों की चर्चा है.

आज शाम को नामांकन लेने की प्रक्रिया के बाद कल फाइनल हो जाएगा. प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के बाद किरण देव को ये पद छोड़ना पड़ेगा. हालांकि किरण देव को विष्णु कैबिनेट में मंत्री बनाया जा सकता है. पार्टी के सूत्र बताते हैं कि इस बारे में निर्णय भी हो चुका है. 

चुनाव प्रभारी ने दी ये जानकारी

भाजपा प्रदेश संगठन चुनाव प्रभारी पारख ने बताया कि पूरे प्रदेश में भाजपा ने सदस्यता महा अभियान चलाया. छत्तीसगढ़ में सदस्यता अभियान में इतिहास रचा और पूरे प्रदेश की 35 प्रतिशत आबादी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है, जो भाजपा की लोकप्रियता, भाजपा के प्रति अटूट जन-विश्वास का प्रमाण है. सदस्यता महाअभियान के बाद संगठन चुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई जिसके तहत सबसे पहले बूथ कमेटियों का गठन कर बूथ अध्यक्ष बनाए गए. बूथों के बाद मंडल अध्यक्ष की घोषणाएं हुई. इसके बाद सारे 36 संगठन जिलों में जिला अध्यक्ष भी घोषित कर लिए  गए. अब 17 जनवरी को प्रदेश अध्यक्ष का निर्वाचन होने जा रहा है. इसके लिए आज 16 जनवरी की शाम 5 से 7 बजे तक नामांकन जमा होगा. 

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/the-name-of-the-new-state-president-of-bjp-will/article-7804

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.