आज़ादी का नया सवेरा: बस्तर के 29 गांवों में पहली बार फहरा तिरंगा

Jagdalpur, CG

छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में स्वतंत्रता दिवस का यह वर्ष ऐतिहासिक बन गया। सुकमा, बीजापुर और नारायणपुर के 29 गांवों में पहली बार राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। ये वही इलाके हैं, जहां वर्षों तक नक्सलियों का कब्जा था और हर 15 अगस्त को तिरंगे की जगह काला झंडा लहराया जाता था।

नक्सल प्रभाव से आज़ादी

सुरक्षा बलों के लगातार अभियानों और नए कैंपों की स्थापना से पिछले एक साल में इन इलाकों में नक्सली असर काफी घटा है। पुजारी कांकेर, कोंडापल्ली और जिडपल्ली जैसे नक्सल गढ़ अब तिरंगे की शान से गूंज रहे हैं। ग्रामीणों ने पहली बार हाथों में तिरंगा लेकर “भारत माता की जय” के नारों के साथ आज़ादी का जश्न मनाया।

नेताओं ने संभाला ध्वजारोहण

जगदलपुर के लाल बाग मैदान में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली, वहीं दंतेवाड़ा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और स्थानीय विधायक किरण सिंहदेव ने मुख्यमंत्री का संदेश पढ़ा।

नक्सली बैकफुट पर

हाल ही में नारायणपुर के अबूझमाड़ में DRG जवानों ने नक्सली लीडर बसवा राजू का एनकाउंटर किया, जिसके बाद माओवादी संगठन में हलचल है। बीजापुर और नारायणपुर के 11-11, जबकि सुकमा के 7 गांव अब तिरंगे के रंग में रंग चुके हैं।

IG की अपील

बस्तर रेंज के IG सुंदरराज पी ने कहा कि पिछले एक साल में 29 नए कैंप स्थापित हुए हैं, जिससे नक्सल इलाकों में राष्ट्रीय पर्व मनाना संभव हुआ। उन्होंने नक्सलियों से हिंसा छोड़कर मुख्यधारा में लौटने की अपील की।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
15 Aug 2025 By दैनिक जागरण

आज़ादी का नया सवेरा: बस्तर के 29 गांवों में पहली बार फहरा तिरंगा

Jagdalpur, CG

नक्सल प्रभाव से आज़ादी

सुरक्षा बलों के लगातार अभियानों और नए कैंपों की स्थापना से पिछले एक साल में इन इलाकों में नक्सली असर काफी घटा है। पुजारी कांकेर, कोंडापल्ली और जिडपल्ली जैसे नक्सल गढ़ अब तिरंगे की शान से गूंज रहे हैं। ग्रामीणों ने पहली बार हाथों में तिरंगा लेकर “भारत माता की जय” के नारों के साथ आज़ादी का जश्न मनाया।

नेताओं ने संभाला ध्वजारोहण

जगदलपुर के लाल बाग मैदान में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली, वहीं दंतेवाड़ा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और स्थानीय विधायक किरण सिंहदेव ने मुख्यमंत्री का संदेश पढ़ा।

नक्सली बैकफुट पर

हाल ही में नारायणपुर के अबूझमाड़ में DRG जवानों ने नक्सली लीडर बसवा राजू का एनकाउंटर किया, जिसके बाद माओवादी संगठन में हलचल है। बीजापुर और नारायणपुर के 11-11, जबकि सुकमा के 7 गांव अब तिरंगे के रंग में रंग चुके हैं।

IG की अपील

बस्तर रेंज के IG सुंदरराज पी ने कहा कि पिछले एक साल में 29 नए कैंप स्थापित हुए हैं, जिससे नक्सल इलाकों में राष्ट्रीय पर्व मनाना संभव हुआ। उन्होंने नक्सलियों से हिंसा छोड़कर मुख्यधारा में लौटने की अपील की।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/the-new-dawn-of-independence-the-tricolor-for-the-first/article-30662

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.