- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- रायपुर निगम की पहली सामान्य सभा में गूंजेगा विपक्ष का नया स्वर: सड़क, पानी, सफाई और बिजली पर होगी गह...
रायपुर निगम की पहली सामान्य सभा में गूंजेगा विपक्ष का नया स्वर: सड़क, पानी, सफाई और बिजली पर होगी गहन चर्चा
Raipur, CG
रायपुर नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष बदलने के बाद बुधवार को पहली सामान्य सभा की बैठक शुरू हुई। बैठक का आरंभ एक घंटे के प्रश्नकाल से हुआ, जिसमें पार्षदों ने अपने वार्डों से जुड़ी नागरिक समस्याओं और विकास कार्यों पर सवाल उठाए।
इस दौरान शहर में सड़क मरम्मत, पेयजल आपूर्ति, नालियों की सफाई, बिजली व्यवस्था और सार्वजनिक सुविधाओं से संबंधित मुद्दों पर विशेष रूप से चर्चा हो रही है।
इस बार 14 से 15 पार्षदों ने प्रश्नकाल के लिए अपने सवाल दर्ज कराए हैं, जो अब तक की सबसे अधिक संख्या है। इसके बाद सभा में कुल 14 अहम एजेंडों पर विचार-विमर्श होगा, जिनमें सफाई व्यवस्था, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, स्ट्रीट लाइटों की स्थिति, राजस्व वसूली और निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा शामिल है।
इस बैठक की खासियत यह है कि आकाश तिवारी पहली बार निगम के नए नेता प्रतिपक्ष के रूप में सदन का नेतृत्व कर रहे हैं। उन्होंने संदीप साहू की जगह ली है। निगम की राजनीति में पिछले 10 महीनों से नेता प्रतिपक्ष को लेकर जारी मतभेद अब खत्म हो गए हैं। सभापति सूर्यकांत राठौर ने मंगलवार को आदेश जारी कर तिवारी की नियुक्ति की थी।
कांग्रेस खेमे में लंबे समय से इस पद को लेकर खींचतान थी, लेकिन आखिरकार संगठन ने आकाश तिवारी पर भरोसा जताते हुए विवाद पर विराम लगा दिया। पार्षदों ने उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में विपक्ष की आवाज सदन में और सशक्त रूप से सुनी जाएगी।
👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए