- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- CG : अगले चार दिन धूप खिली रहेगी, फिर लौटेगी बारिश
CG : अगले चार दिन धूप खिली रहेगी, फिर लौटेगी बारिश
RAIPUR, CG
छत्तीसगढ़ में मौसम फिलहाल खुला रहेगा। अगले चार दिनों तक आसमान साफ और धूप तेज रहने की संभावना है। इस दौरान दिन का तापमान भी धीरे-धीरे बढ़ेगा। हालांकि इसके बाद मौसम फिर करवट ले सकता है। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय होने वाले सिस्टम से राज्य में नमी पहुंचेगी और इसकी वजह से कई जिलों में बारिश की स्थिति बन सकती है।
पिछले हफ्ते भर प्रदेश में लगातार अच्छी बारिश हुई। ज्यादातर इलाकों में हल्की से मध्यम बरसात दर्ज की गई, वहीं कुछ जगहों पर भारी बारिश भी देखने को मिली। इससे कुल वर्षा की मात्रा में अच्छा इजाफा हुआ है।
तापमान में उछाल
बारिश थमने और आसमान साफ होने के बाद दिन के तापमान में बढ़ोतरी हुई है। रायपुर में गुरुवार को अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा है। वहीं न्यूनतम तापमान पेंड्रारोड में 22.4 डिग्री सेल्सियस रहा। प्रदेश के अन्य जिलों में दिन का पारा 30 से 31 डिग्री और रात का तापमान 21 से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए