इस जिले में BJP मंडल की बढ़ी संख्या, प्रदेशभर में 15 दिसंबर तक चुन लिए जाएंगे अध्यक्ष

CG

भाजपा रायपुर शहर जिला में अब 16 की जगह 20 मंडल होंगे. चार नए मंडल अस्तित्व में आ चुके हैं. बीजेपी जिला कार्यालय एकात्म परिसर में शनिवार को आयोजित भाजपा जिला संगठन चुनाव कार्यशाला में ये फैसला लिया गया.

छत्तीसगढ़ में भाजपा में मंडल अध्यक्षों के चुनाव हो रहे हैं. इस बीच रायपुर में भाजपा की एक कार्यशाला हुई. जिसमें इस बात की जानकारी दी गई कि रायपुर जिला में अब 16 की जगह 20 मंडल होंगे. चार मंडल अस्तित्व में आ गए हैं. इनमें मां बंजारी मंडल,मोवा मंडल,टाटीबंध मंडल और भाटागांव मंडल हैं.  इन सभी मंडलों में 15 दिसंबर तक अध्यक्ष का चुनाव हो जाएगा.

चुनाव के बारे में दी जानकारी

भाजपा अपना संगठन चुनाव आयोजित कर रही है. जिला संगठन चुनाव के लिए जिला कार्यालय एकात्म परिसर में विस्तृत कार्यशाला का आयोजन किया गया. जहां विशेष रूप से प्रदेश संगठन चुनाव प्रभारी शिवरतन शर्मा और प्रदेश महामंत्री भाजपा संजय श्रीवास्तव, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल और ग्रामीण विधायक मोतीला साहू सहित तमाम वरिष्ठ भाजपा नेताओ ने कार्यशाला में संगठन चुनाव के बारे में कार्यकर्ताओं को समझाया. 

रिकॉर्ड से ज्यादा बने प्राथमिक सदस्य

जिला भाजपा अध्यक्ष जयंती पटेल ने बताया कि जिला भाजपा ने लक्ष्य को प्राप्त करते हुए अपेक्षा से अधिक  प्राथमिक सदस्य बनाए हैं. प्राथमिक सदस्यता अभियान के तहत रायपुर शहर जिला द्वारा रिकॉर्ड 3 लाख से ज़्यादा प्राथमिक सदस्य बनाए गए हैं. साथ ही सक्रिय सदस्य भी गत सदस्यता अभियान से अधिक बनाए गए हैं. जिनकी संख्या 3600 से अधिक है. प्रत्येक मंडल से 200 से अधिक सक्रिय सदस्य बनाए गए हैं. जिला अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश संगठन से हमने रायपुर में मंडलों की संख्या बढ़ाने का प्रस्ताव रखा था, जिसे प्रदेश संगठन ने  स्वीकार कर लिया  है. अब रायपुर शहर जिला में 16 की जगह 20 मंडल होंगे. रायपुर शहर जिला में 4 नए मंडलों को शामिल किया गया है.

मां बंजारी मंडल, मोवा मंडल, टाटीबंध मंडल और भाटागांव मंडल तत्काल अस्तित्व में आ गए हैं. साथ ही रामसागर पारा मंडल का नाम अब रामनगर मंडल के नाम से होगा. 

अब संगठन चुनाव की शुरुआत हो चुकी है. जिसमें बूथ अध्यक्षों का चुनाव कर लिया गया है. संगठन चुनाव का पहला चरण पूरा हो चुका है और अब दूसरे चरण के लिए कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है. संगठन चुनाव रायपुर सहप्रभारी राजीव अग्रवाल ने मंडल वार बूथ समिति निर्माण का आंकड़ा रखा. जिन मंडलों ने अपना लक्ष्य प्राप्त किया है उन्हें बधाई दी और जहां काम अभी पूरा नहीं हुआ है, उन्हें जल्द ही पूरा करने का निर्देश दिया है .

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
12 Dec 2024 By दैनिक जागरण

इस जिले में BJP मंडल की बढ़ी संख्या, प्रदेशभर में 15 दिसंबर तक चुन लिए जाएंगे अध्यक्ष

CG

छत्तीसगढ़ में भाजपा में मंडल अध्यक्षों के चुनाव हो रहे हैं. इस बीच रायपुर में भाजपा की एक कार्यशाला हुई. जिसमें इस बात की जानकारी दी गई कि रायपुर जिला में अब 16 की जगह 20 मंडल होंगे. चार मंडल अस्तित्व में आ गए हैं. इनमें मां बंजारी मंडल,मोवा मंडल,टाटीबंध मंडल और भाटागांव मंडल हैं.  इन सभी मंडलों में 15 दिसंबर तक अध्यक्ष का चुनाव हो जाएगा.

चुनाव के बारे में दी जानकारी

भाजपा अपना संगठन चुनाव आयोजित कर रही है. जिला संगठन चुनाव के लिए जिला कार्यालय एकात्म परिसर में विस्तृत कार्यशाला का आयोजन किया गया. जहां विशेष रूप से प्रदेश संगठन चुनाव प्रभारी शिवरतन शर्मा और प्रदेश महामंत्री भाजपा संजय श्रीवास्तव, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल और ग्रामीण विधायक मोतीला साहू सहित तमाम वरिष्ठ भाजपा नेताओ ने कार्यशाला में संगठन चुनाव के बारे में कार्यकर्ताओं को समझाया. 

रिकॉर्ड से ज्यादा बने प्राथमिक सदस्य

जिला भाजपा अध्यक्ष जयंती पटेल ने बताया कि जिला भाजपा ने लक्ष्य को प्राप्त करते हुए अपेक्षा से अधिक  प्राथमिक सदस्य बनाए हैं. प्राथमिक सदस्यता अभियान के तहत रायपुर शहर जिला द्वारा रिकॉर्ड 3 लाख से ज़्यादा प्राथमिक सदस्य बनाए गए हैं. साथ ही सक्रिय सदस्य भी गत सदस्यता अभियान से अधिक बनाए गए हैं. जिनकी संख्या 3600 से अधिक है. प्रत्येक मंडल से 200 से अधिक सक्रिय सदस्य बनाए गए हैं. जिला अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश संगठन से हमने रायपुर में मंडलों की संख्या बढ़ाने का प्रस्ताव रखा था, जिसे प्रदेश संगठन ने  स्वीकार कर लिया  है. अब रायपुर शहर जिला में 16 की जगह 20 मंडल होंगे. रायपुर शहर जिला में 4 नए मंडलों को शामिल किया गया है.

मां बंजारी मंडल, मोवा मंडल, टाटीबंध मंडल और भाटागांव मंडल तत्काल अस्तित्व में आ गए हैं. साथ ही रामसागर पारा मंडल का नाम अब रामनगर मंडल के नाम से होगा. 

अब संगठन चुनाव की शुरुआत हो चुकी है. जिसमें बूथ अध्यक्षों का चुनाव कर लिया गया है. संगठन चुनाव का पहला चरण पूरा हो चुका है और अब दूसरे चरण के लिए कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है. संगठन चुनाव रायपुर सहप्रभारी राजीव अग्रवाल ने मंडल वार बूथ समिति निर्माण का आंकड़ा रखा. जिन मंडलों ने अपना लक्ष्य प्राप्त किया है उन्हें बधाई दी और जहां काम अभी पूरा नहीं हुआ है, उन्हें जल्द ही पूरा करने का निर्देश दिया है .

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/the-number-of-bjp-divisions-has-increased-in-this-district/article-5274

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.