दुर्ग में नवविवाहित दंपति की दर्दनाक मौत: ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार पति-पत्नी की जान गई, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम

Durg, cg

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में शुक्रवार रात एक भीषण सड़क हादसे ने नवविवाहित जोड़े की जिंदगी छीन ली। भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र में एक अज्ञात ट्रक ने स्कूटी सवार दंपति को टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों की महज दो महीने पहले ही शादी हुई थी।

हादसे के बाद गुस्साए परिजनों ने नेशनल हाईवे पर चक्काजाम कर दिया और ट्रक चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। पुलिस की समझाइश के बाद जाम खत्म कराया गया।

रिश्तेदार के घर से लौटते समय हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक, भिलाई के कोहका वार्ड-13 निवासी शिवकुमार कुर्रे और उनकी पत्नी मुस्कान कुर्रे, अपने रिश्तेदार लव कुमार डाहरे के घर से रात का भोजन कर लौट रहे थे। रात करीब 11 बजे जब वे खुर्सीपार क्रॉस ओवर ब्रिज के पास पहुंचे, तभी एक तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसा इतना भयानक था कि दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। राहगीरों द्वारा सूचना देने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए लाल बहादुर शास्त्री शासकीय अस्पताल भिजवाया गया।

गुस्से में सड़क पर उतरे परिजन
हादसे की खबर मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे। ट्रक चालक की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग को लेकर उन्होंने नेशनल हाईवे पर चक्काजाम कर दिया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल बुलाया गया। सुपेला थाना प्रभारी और वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कराया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार ट्रक व चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। मृतक दंपति की असमय मौत से क्षेत्र में शोक की लहर है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
07 Jul 2025 By दैनिक जागरण

दुर्ग में नवविवाहित दंपति की दर्दनाक मौत: ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार पति-पत्नी की जान गई, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम

Durg, cg

हादसे के बाद गुस्साए परिजनों ने नेशनल हाईवे पर चक्काजाम कर दिया और ट्रक चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। पुलिस की समझाइश के बाद जाम खत्म कराया गया।

रिश्तेदार के घर से लौटते समय हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक, भिलाई के कोहका वार्ड-13 निवासी शिवकुमार कुर्रे और उनकी पत्नी मुस्कान कुर्रे, अपने रिश्तेदार लव कुमार डाहरे के घर से रात का भोजन कर लौट रहे थे। रात करीब 11 बजे जब वे खुर्सीपार क्रॉस ओवर ब्रिज के पास पहुंचे, तभी एक तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसा इतना भयानक था कि दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। राहगीरों द्वारा सूचना देने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए लाल बहादुर शास्त्री शासकीय अस्पताल भिजवाया गया।

गुस्से में सड़क पर उतरे परिजन
हादसे की खबर मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे। ट्रक चालक की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग को लेकर उन्होंने नेशनल हाईवे पर चक्काजाम कर दिया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल बुलाया गया। सुपेला थाना प्रभारी और वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कराया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार ट्रक व चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। मृतक दंपति की असमय मौत से क्षेत्र में शोक की लहर है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/the-painful-death-of-the-newly-married-couple-in-the/article-26781

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.