छत्तीसगढ़ में जारी है झमाझम बारिश का सिलसिला, मौसम विभाग ने कई जिलों में जारी किया अलर्ट

RAIPUR, CG

छत्तीसगढ़ में इन दिनों बादलों की मेहरबानी लगातार बनी हुई है। प्रदेश के अधिकांश जिलों में झमाझम बारिश का दौर जारी है, जिससे आमजन को गर्मी से राहत मिली है, तो वहीं कुछ इलाकों में जलभराव जैसी स्थितियां भी बन रही हैं। बीते 24 घंटे के भीतर बस्तर और दुर्ग संभाग के कुछ हिस्सों में भारी वर्षा दर्ज की गई है। वहीं राजधानी रायपुर में सोमवार सुबह घने बादलों के बीच रिमझिम फुहारें पड़ती रहीं।

मौसम विभाग ने जताई भारी वर्षा की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार अगले 12 घंटों में प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश की तीव्रता थोड़ी कम हो सकती है, क्योंकि मध्यप्रदेश के ऊपर बना सुस्पष्ट निम्न दबाव का क्षेत्र धीरे-धीरे कमजोर होने की ओर बढ़ रहा है। हालांकि 30 जुलाई तक प्रदेश के कई जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा के आसार हैं।

रायपुर समेत कई इलाकों में आज भी दिनभर बादल छाए रह सकते हैं और रुक-रुककर बारिश हो सकती है। अनुमान के मुताबिक राजधानी में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रह सकता है।

इन जिलों के लिए यलो अलर्ट

मौसम विभाग ने महासमुंद, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, जशपुर, सुरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में तेज गर्जना, आकाशीय बिजली गिरने और 30-40 किमी/घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।

यहां सबसे ज्यादा बरसे बादल

प्रदेश में बीते 24 घंटों में कई स्थानों पर जोरदार बारिश दर्ज की गई। भानुप्रतापपुर में सबसे अधिक 10 सेंटीमीटर, बड़े बचेली में 9 सेंटीमीटर, औंधी में 7 सेंटीमीटर और खड़गांव, दुर्गकोंदल व कोटा में 6 सेंटीमीटर बारिश हुई। इसके अलावा सूरजपुर, गंगालूर, लालबहादुर नगर, बास्तानार, सोनहत और साल्हेवारा जैसे दर्जनों इलाकों में 4 से 5 सेंटीमीटर तक वर्षा दर्ज की गई है।

मौसमी सिस्टम की स्थिति

फिलहाल उत्तर-पश्चिम मध्यप्रदेश और उससे सटे क्षेत्रों में बना सुस्पष्ट निम्न दबाव का क्षेत्र सक्रिय है, जिससे जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से ऊपर तक फैला हुआ है। इसके प्रभाव से मानसून द्रोणिका रेखा बीकानेर, कोटा, जबलपुर होते हुए दीघा तक और फिर पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी तक विस्तृत है। यही कारण है कि प्रदेश में बारिश का यह सिलसिला अब भी बना हुआ है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
28 Jul 2025 By दैनिक जागरण

छत्तीसगढ़ में जारी है झमाझम बारिश का सिलसिला, मौसम विभाग ने कई जिलों में जारी किया अलर्ट

RAIPUR, CG

छत्तीसगढ़ में इन दिनों बादलों की मेहरबानी लगातार बनी हुई है। प्रदेश के अधिकांश जिलों में झमाझम बारिश का दौर जारी है, जिससे आमजन को गर्मी से राहत मिली है, तो वहीं कुछ इलाकों में जलभराव जैसी स्थितियां भी बन रही हैं। बीते 24 घंटे के भीतर बस्तर और दुर्ग संभाग के कुछ हिस्सों में भारी वर्षा दर्ज की गई है। वहीं राजधानी रायपुर में सोमवार सुबह घने बादलों के बीच रिमझिम फुहारें पड़ती रहीं।

मौसम विभाग ने जताई भारी वर्षा की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार अगले 12 घंटों में प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश की तीव्रता थोड़ी कम हो सकती है, क्योंकि मध्यप्रदेश के ऊपर बना सुस्पष्ट निम्न दबाव का क्षेत्र धीरे-धीरे कमजोर होने की ओर बढ़ रहा है। हालांकि 30 जुलाई तक प्रदेश के कई जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा के आसार हैं।

रायपुर समेत कई इलाकों में आज भी दिनभर बादल छाए रह सकते हैं और रुक-रुककर बारिश हो सकती है। अनुमान के मुताबिक राजधानी में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रह सकता है।

इन जिलों के लिए यलो अलर्ट

मौसम विभाग ने महासमुंद, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, जशपुर, सुरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में तेज गर्जना, आकाशीय बिजली गिरने और 30-40 किमी/घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।

यहां सबसे ज्यादा बरसे बादल

प्रदेश में बीते 24 घंटों में कई स्थानों पर जोरदार बारिश दर्ज की गई। भानुप्रतापपुर में सबसे अधिक 10 सेंटीमीटर, बड़े बचेली में 9 सेंटीमीटर, औंधी में 7 सेंटीमीटर और खड़गांव, दुर्गकोंदल व कोटा में 6 सेंटीमीटर बारिश हुई। इसके अलावा सूरजपुर, गंगालूर, लालबहादुर नगर, बास्तानार, सोनहत और साल्हेवारा जैसे दर्जनों इलाकों में 4 से 5 सेंटीमीटर तक वर्षा दर्ज की गई है।

मौसमी सिस्टम की स्थिति

फिलहाल उत्तर-पश्चिम मध्यप्रदेश और उससे सटे क्षेत्रों में बना सुस्पष्ट निम्न दबाव का क्षेत्र सक्रिय है, जिससे जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से ऊपर तक फैला हुआ है। इसके प्रभाव से मानसून द्रोणिका रेखा बीकानेर, कोटा, जबलपुर होते हुए दीघा तक और फिर पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी तक विस्तृत है। यही कारण है कि प्रदेश में बारिश का यह सिलसिला अब भी बना हुआ है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/the-process-of-rains-continues-in-chhattisgarh-meteorological-department-released/article-29011

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.