- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- छत्तीसगढ़ में तीन दिन तक जारी रहेगा बरसात का दौर, मौसम विभाग का अलर्ट
छत्तीसगढ़ में तीन दिन तक जारी रहेगा बरसात का दौर, मौसम विभाग का अलर्ट
RAIPUR, CG
छत्तीसगढ़ में मानसूनी बादल अभी ठहरने के मूड में हैं। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि प्रदेश में अगले तीन दिनों तक रुक-रुककर बारिश जारी रहेगी। इस दौरान कई इलाकों में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ मध्यम वर्षा की संभावना है। वहीं, 10 अक्टूबर के बाद उत्तर छत्तीसगढ़ में बारिश की तीव्रता में कमी आने की संभावना जताई गई है।
पिछले 24 घंटे का हाल
प्रदेश के कई हिस्सों में सोमवार को भी बादल बरसे। सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 32.2°C जगदलपुर में और सबसे कम न्यूनतम तापमान 20.6°C दुर्ग में रिकॉर्ड हुआ।
यहां हुई सबसे अधिक वर्षा
डभरा, पुसौर और छाल में 5 सेंटीमीटर तक बारिश दर्ज की गई। वहीं, चांपा, पामगढ़, लोरमी, चंद्रपुर और बम्हनीडीह में 3 सेंटीमीटर, जबकि दुर्गकोंदल, बिल्हा, जैजैपुर, खरसिया और पिथौरा में लगभग 2 सेंटीमीटर वर्षा हुई।
राजधानी रायपुर का मौसम आज
मौसम विभाग के मुताबिक, रायपुर में मंगलवार को आसमान ज्यादातर बादलों से घिरा रहेगा। दोपहर बाद हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान करीब 32°C और न्यूनतम तापमान 23°C रहने की संभावना है।
मौसम विभाग की सलाह
अगले तीन दिनों तक किसानों और नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। खुले में रखी फसलों को ढंकने और बिजली कड़कने के दौरान पेड़ों या बिजली के खंभों के नीचे शरण न लेने की अपील की गई है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए