प्रेम-प्रसंग बना हत्या की वजह: गर्लफ्रेंड के पति को घर में घुसकर गैंती से मार डाला, पत्नी मौके पर खड़ी देखती रही

Janjgir-Champa, CG

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में दिल दहला देने वाला मर्डर केस सामने आया है। एक युवक ने अपनी प्रेमिका के पति को गैंती से ताबड़तोड़ वार कर मौत के घाट उतार दिया, वो भी उसकी पत्नी की आंखों के सामने।

हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने उसे बिलासपुर से गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की पत्नी को भी हिरासत में लिया गया है।

घर में घुसकर मारा गैंती से वार

घटना अकलतरा थाना क्षेत्र के कोटमीसोनार गांव की है। शनिवार दोपहर करीब 2 बजे मृतक अमरनाथ केवट (37 वर्ष) अपनी पत्नी ईश्वरी (32 वर्ष) के साथ घर में था। तभी ईश्वरी का प्रेमी युवराज केवट, जो मुंगेली जिले के महुआकापा गांव का निवासी है, स्कूटी से वहां पहुंचा। दोनों पहले से ही रिश्तेदार हैं।

घर में घुसते ही युवराज ने गुस्से में आकर अमरनाथ पर पास में रखी गैंती (मिट्टी खोदने का औजार) से हमला कर दिया। अमरनाथ को सिर, चेहरा और सीने पर गंभीर चोटें आईं। वह जमीन पर गिर पड़ा और तड़पता रहा। चीख-पुकार सुनकर मृतक की मां दौड़ी आई, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

घायल अमरनाथ को पड़ोसियों की मदद से नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने मौके से खून से सनी गैंती बरामद की है और पूरे घर में दीवारों व फर्श पर खून के निशान मिले हैं।

पति को छोड़ प्रेमी के साथ रह चुकी थी पत्नी

पुलिस जांच में सामने आया है कि ईश्वरी और युवराज के बीच पिछले एक साल से अवैध संबंध थे। कुछ दिनों पहले ईश्वरी पति का घर छोड़कर प्रेमी के साथ भी रह चुकी थी। हालांकि, वह 22 जुलाई को वापस अपने पति के पास लौट आई थी और पिछले 5 दिन से वही रह रही थी।

प्रेमी गिरफ्तार, पत्नी हिरासत में

घटना की सूचना मिलते ही अकलतरा पुलिस, सीएसपी कविता ठाकुर के नेतृत्व में मौके पर पहुंची। हत्या के बाद युवराज बिलासपुर की ओर भाग गया था, लेकिन रविवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं पत्नी ईश्वरी को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। शुरुआती पूछताछ में प्रेम-प्रसंग के चलते हत्या की आशंका जताई गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
28 Jul 2025 By दैनिक जागरण

प्रेम-प्रसंग बना हत्या की वजह: गर्लफ्रेंड के पति को घर में घुसकर गैंती से मार डाला, पत्नी मौके पर खड़ी देखती रही

Janjgir-Champa, CG

हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने उसे बिलासपुर से गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की पत्नी को भी हिरासत में लिया गया है।

घर में घुसकर मारा गैंती से वार

घटना अकलतरा थाना क्षेत्र के कोटमीसोनार गांव की है। शनिवार दोपहर करीब 2 बजे मृतक अमरनाथ केवट (37 वर्ष) अपनी पत्नी ईश्वरी (32 वर्ष) के साथ घर में था। तभी ईश्वरी का प्रेमी युवराज केवट, जो मुंगेली जिले के महुआकापा गांव का निवासी है, स्कूटी से वहां पहुंचा। दोनों पहले से ही रिश्तेदार हैं।

घर में घुसते ही युवराज ने गुस्से में आकर अमरनाथ पर पास में रखी गैंती (मिट्टी खोदने का औजार) से हमला कर दिया। अमरनाथ को सिर, चेहरा और सीने पर गंभीर चोटें आईं। वह जमीन पर गिर पड़ा और तड़पता रहा। चीख-पुकार सुनकर मृतक की मां दौड़ी आई, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

घायल अमरनाथ को पड़ोसियों की मदद से नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने मौके से खून से सनी गैंती बरामद की है और पूरे घर में दीवारों व फर्श पर खून के निशान मिले हैं।

पति को छोड़ प्रेमी के साथ रह चुकी थी पत्नी

पुलिस जांच में सामने आया है कि ईश्वरी और युवराज के बीच पिछले एक साल से अवैध संबंध थे। कुछ दिनों पहले ईश्वरी पति का घर छोड़कर प्रेमी के साथ भी रह चुकी थी। हालांकि, वह 22 जुलाई को वापस अपने पति के पास लौट आई थी और पिछले 5 दिन से वही रह रही थी।

प्रेमी गिरफ्तार, पत्नी हिरासत में

घटना की सूचना मिलते ही अकलतरा पुलिस, सीएसपी कविता ठाकुर के नेतृत्व में मौके पर पहुंची। हत्या के बाद युवराज बिलासपुर की ओर भाग गया था, लेकिन रविवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं पत्नी ईश्वरी को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। शुरुआती पूछताछ में प्रेम-प्रसंग के चलते हत्या की आशंका जताई गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/the-reason-for-the-murder-became-a-love-affair-the/article-29059

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.