स्कूल बना तबेला, परिवार ने किया भवन पर कब्जा, अधर में लटका बच्चों का भविष्य

Jashpur, cg

जशपुर जिले के मोहनीपुरी गांव में एक परिवार ने शासकीय स्कूल भवन पर कब्जा कर पशुपालन शुरू कर दिया है.

शिक्षा का मंदिर, जहां पहले कभी बच्चों की मासूम किलकारियां गूंजती थीं, आज वहां गाय-भैंसों का डेरा है. जशपुर जिले के पत्थलगांव विकासखंड स्थित मोहनीपुरी का शासकीय प्राथमिक शाला अब एक तबेला बन चुकी है. यहां पहले बच्चों को शिक्षा दी जाती थी, लेकिन अब मवेशी बंधे हैं और दूध-दही का कारोबार फल-फूल रहा है.

स्कूल भवन तबेले में तब्दील : करीब आठ साल पहले, मोहनीपुरी प्राथमिक शाला को पास के ढोंढाडीह स्कूल में मर्ज कर दिया गया, लेकिन प्रशासन ने इसे बंद करने के बाद सील करने की जरूरत नहीं समझी. न ही इसे किसी अन्य सरकारी उपयोग में लिया गया. नतीजा यह हुआ कि धीरे-धीरे एक स्थानीय परिवार ने इसमें अपना आशियाना बना लिया. अब स्कूल की खाली जगह को गाय-भैंसों के तबेले में बदल दिया गया है. अब हालात यह है कि इस स्कूल की इमारत में कूलर और पंखे लगे हुए हैं, जैसे कि यह किसी का निजी मकान हो.

कब्जा करने वाले परिवार का दावा : स्कूल भवन पर कब्जा करने वाले परिवार का दावा है कि यह जमीन उनकी पुश्तैनी संपत्ति है, जिस पर स्कूल बनवाया गया था. करीब 8 साल पहले स्कूल संचालित था, लेकिन धीरे धीरे बच्चे पास आउट होकर चले गए और कुछ बच्चों ने पड़ोसी गांव के स्कूल ढोंढाडीह में दाखिला ले लिया. इस वजह से स्कूल बंद हो गया. तब से वह स्कूल में रहने लगे हैं.

स्कूल जब तक चालू था, तब तक बच्चों के लिए खुला रहा, लेकिन जब बच्चों की संख्या कम हो गई और स्कूल बंद हो गया तो इसे रहने के लिए इस्तेमाल करना शुरू कर दिया : धनेश्वर यादव, कब्जाधारी

बीईओ ने दिए जांच के आदेश : जब इस मामले की जानकारी स्थानीय प्रशासन को मिली तो शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया. विकासखंड शिक्षा अधिकारी विनोद पैंकरा ने कहा है कि मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं. संकुल समन्वयक से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

इस पूरे मामले ने प्रशासन की लापरवाही को उजागर कर दिया है. सवाल यह है कि क्या यह स्कूल फिर से अपने असली उद्देश्य शिक्षा देने के लिए इस्तेमाल होगा या फिर यह इमारत हमेशा के लिए मवेशियों की आरामगाह बनकर रह जाएगी. अब देखने वाली बात होगी कि प्रशासन कितनी तेजी से कदम उठाता है और क्या यहां दोबारा पढ़ाई शुरू हो सकेगी.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
02 Mar 2025 By दैनिक जागरण

स्कूल बना तबेला, परिवार ने किया भवन पर कब्जा, अधर में लटका बच्चों का भविष्य

Jashpur, cg

शिक्षा का मंदिर, जहां पहले कभी बच्चों की मासूम किलकारियां गूंजती थीं, आज वहां गाय-भैंसों का डेरा है. जशपुर जिले के पत्थलगांव विकासखंड स्थित मोहनीपुरी का शासकीय प्राथमिक शाला अब एक तबेला बन चुकी है. यहां पहले बच्चों को शिक्षा दी जाती थी, लेकिन अब मवेशी बंधे हैं और दूध-दही का कारोबार फल-फूल रहा है.

स्कूल भवन तबेले में तब्दील : करीब आठ साल पहले, मोहनीपुरी प्राथमिक शाला को पास के ढोंढाडीह स्कूल में मर्ज कर दिया गया, लेकिन प्रशासन ने इसे बंद करने के बाद सील करने की जरूरत नहीं समझी. न ही इसे किसी अन्य सरकारी उपयोग में लिया गया. नतीजा यह हुआ कि धीरे-धीरे एक स्थानीय परिवार ने इसमें अपना आशियाना बना लिया. अब स्कूल की खाली जगह को गाय-भैंसों के तबेले में बदल दिया गया है. अब हालात यह है कि इस स्कूल की इमारत में कूलर और पंखे लगे हुए हैं, जैसे कि यह किसी का निजी मकान हो.

कब्जा करने वाले परिवार का दावा : स्कूल भवन पर कब्जा करने वाले परिवार का दावा है कि यह जमीन उनकी पुश्तैनी संपत्ति है, जिस पर स्कूल बनवाया गया था. करीब 8 साल पहले स्कूल संचालित था, लेकिन धीरे धीरे बच्चे पास आउट होकर चले गए और कुछ बच्चों ने पड़ोसी गांव के स्कूल ढोंढाडीह में दाखिला ले लिया. इस वजह से स्कूल बंद हो गया. तब से वह स्कूल में रहने लगे हैं.

स्कूल जब तक चालू था, तब तक बच्चों के लिए खुला रहा, लेकिन जब बच्चों की संख्या कम हो गई और स्कूल बंद हो गया तो इसे रहने के लिए इस्तेमाल करना शुरू कर दिया : धनेश्वर यादव, कब्जाधारी

बीईओ ने दिए जांच के आदेश : जब इस मामले की जानकारी स्थानीय प्रशासन को मिली तो शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया. विकासखंड शिक्षा अधिकारी विनोद पैंकरा ने कहा है कि मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं. संकुल समन्वयक से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

इस पूरे मामले ने प्रशासन की लापरवाही को उजागर कर दिया है. सवाल यह है कि क्या यह स्कूल फिर से अपने असली उद्देश्य शिक्षा देने के लिए इस्तेमाल होगा या फिर यह इमारत हमेशा के लिए मवेशियों की आरामगाह बनकर रह जाएगी. अब देखने वाली बात होगी कि प्रशासन कितनी तेजी से कदम उठाता है और क्या यहां दोबारा पढ़ाई शुरू हो सकेगी.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/the-school-became-a-school-the-future-of-the-children/article-12336

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.