पंचायत चुनाव का दूसरा चरण: राजनीतिक दल झोंक रहे ताकत, बालोद में अनिला भेड़िया ने संभाली कमान

Balod, CG

छत्तीसगढ़ में पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के लिए 20 फरवरी को मतदान होगा.

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के प्रचार के अंतिम समय में भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशी जोर आजमाइश करते नजर आ रहे हैं. 20 फरवरी को दूसरे चरण का मतदान है. जिसके लिए आज चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है. बालोद में क्रमांक 9 में भाजपा प्रत्याशी के साथ संगठन के लोग प्रचार में उतरे हैं तो कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में प्रदेश के पूर्व मंत्री अनिला भेड़िया कमान संभाले हुए हैं.

बालोद में पंचायत चुनाव का दूसरा चरण: प्रत्याशी पूजा साहू के समर्थन में झलमला में चुनाव प्रचार के दौरान प्रदेश की पूर्व महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया ने कहा कि पंचायती राज चुनाव में लोगों का रुझान अच्छा देखने को मिल रहा है. उम्मीद है कि हमारे प्रत्याशियों की जीत होगी. सभी प्रत्याशी पढ़े लिखे और ऊर्जावान नौजवान प्रत्याशी है.

20 फरवरी को मतदान: भेड़िया ने कहा कि वर्तमान सरकार ने कांग्रेस कार्यकाल में शुरू की गई कई योजनाओं को बंद कर दिया है. जिससे ग्रामीणों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है. ग्रामीण क्षेत्रों में परिवर्तन की लहर लाने और ग्रामीण व्यवस्था में बेहतर विकास के लिए गांव में एक अच्छी सरकार बनाना जरूरी है.

प्रत्याशियों ने किया जीत का दावा: प्रत्याशी पूजा साहू ने कहा कि गांव गांव जाकर प्रचार प्रसार कर रही है और उन्हें लोगों का अच्छा समर्थन मिल रहा है. उन्होंने कहा कि वह ग्रामीण क्षेत्र में महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ना चाहती है. महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना चाहती है. इसके साथ ही गांव के युवाओं के लिए सैन्य प्रशिक्षण, निशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं मिलती रही. इसके लिए वह काम करेंगी. पूजा साहू ने कहा कि वह गांव की पढ़ी-लिखी महिला है और गांव को आधुनिकता के साथ जोड़कर बेहतर विकास करना चाहती है.

भाजपा सरकार में होगा विकास: पंचायत चुनाव में भाजपा की प्रत्याशी कीर्तिका साहू ने कहा "छत्तीसगढ़ में और केंद्र में भाजपा की सरकार है. जब गांव में भी भाजपा की सरकार बनेगी तो सभी तरफ से विकास होगा. उन्होंने कहा कि पिछले बार भी वह जिला पंचायत सदस्य थी और भाजपा विपक्ष में थी, लेकिन फिर भी पार्टी और उन्होंने विकास की ओर ध्यान दिया. अब प्रदेश में भाजपा की सरकार बन गई है ऐसे में चारों तरफ से विकास होना निश्चित है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
18 Feb 2025 By दैनिक जागरण

पंचायत चुनाव का दूसरा चरण: राजनीतिक दल झोंक रहे ताकत, बालोद में अनिला भेड़िया ने संभाली कमान

Balod, CG

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के प्रचार के अंतिम समय में भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशी जोर आजमाइश करते नजर आ रहे हैं. 20 फरवरी को दूसरे चरण का मतदान है. जिसके लिए आज चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है. बालोद में क्रमांक 9 में भाजपा प्रत्याशी के साथ संगठन के लोग प्रचार में उतरे हैं तो कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में प्रदेश के पूर्व मंत्री अनिला भेड़िया कमान संभाले हुए हैं.

बालोद में पंचायत चुनाव का दूसरा चरण: प्रत्याशी पूजा साहू के समर्थन में झलमला में चुनाव प्रचार के दौरान प्रदेश की पूर्व महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया ने कहा कि पंचायती राज चुनाव में लोगों का रुझान अच्छा देखने को मिल रहा है. उम्मीद है कि हमारे प्रत्याशियों की जीत होगी. सभी प्रत्याशी पढ़े लिखे और ऊर्जावान नौजवान प्रत्याशी है.

20 फरवरी को मतदान: भेड़िया ने कहा कि वर्तमान सरकार ने कांग्रेस कार्यकाल में शुरू की गई कई योजनाओं को बंद कर दिया है. जिससे ग्रामीणों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है. ग्रामीण क्षेत्रों में परिवर्तन की लहर लाने और ग्रामीण व्यवस्था में बेहतर विकास के लिए गांव में एक अच्छी सरकार बनाना जरूरी है.

प्रत्याशियों ने किया जीत का दावा: प्रत्याशी पूजा साहू ने कहा कि गांव गांव जाकर प्रचार प्रसार कर रही है और उन्हें लोगों का अच्छा समर्थन मिल रहा है. उन्होंने कहा कि वह ग्रामीण क्षेत्र में महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ना चाहती है. महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना चाहती है. इसके साथ ही गांव के युवाओं के लिए सैन्य प्रशिक्षण, निशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं मिलती रही. इसके लिए वह काम करेंगी. पूजा साहू ने कहा कि वह गांव की पढ़ी-लिखी महिला है और गांव को आधुनिकता के साथ जोड़कर बेहतर विकास करना चाहती है.

भाजपा सरकार में होगा विकास: पंचायत चुनाव में भाजपा की प्रत्याशी कीर्तिका साहू ने कहा "छत्तीसगढ़ में और केंद्र में भाजपा की सरकार है. जब गांव में भी भाजपा की सरकार बनेगी तो सभी तरफ से विकास होगा. उन्होंने कहा कि पिछले बार भी वह जिला पंचायत सदस्य थी और भाजपा विपक्ष में थी, लेकिन फिर भी पार्टी और उन्होंने विकास की ओर ध्यान दिया. अब प्रदेश में भाजपा की सरकार बन गई है ऐसे में चारों तरफ से विकास होना निश्चित है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/the-second-phase-of-the-panchayat-elections-the-political-party/article-10603

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.