भाजपा के 32 नेताओं की सुरक्षा हटाई गई, जानिए इसकी बड़ी वजह

JAGRAN DESK

भाजपा सांसद समिक भट्टाचार्य समेत 32 नेताओं की सुरक्षा को हटा दिया गया है.

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने भारतीय जनता पार्टी के 32 नेताओं की सुरक्षा वापस ले ली है.इस बारे में गृह मंत्रालय की समीक्षा समिति ने सूची जारी की, जिसमें पिछले साल के लोकसभा चुनाव में हारने वाले कुछ भाजपा नेताओं के नाम शामिल हैं.

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, पूर्व केंद्रीय मंत्री जॉन बारला के अलावा पूर्व सांसद दशरथ तिर्की, भाजपा नेता शंकुदेव पांडा और पूर्व आईपीएस अधिकारी देबाशीष धर सुरक्षा हटाए जाने वाले 32 लोगों की सूची में शामिल हैं. इसमें टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी से पराजित डायमंड हार्बर लोकसभा क्षेत्र के उम्मीदवार अभिजीत दास के अलावा डायमंड हार्बर के पूर्व विधायक दीपक हलदर, लोकसभा चुनाव में भाजपा की बोलपुर उम्मीदवार पिया साहा और जंगीपुर लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी उम्मीदवार धनंजय घोष के नाम भी सूची में शामिल हैं.

मुझे कोई संदेश नहीं मिला : अभिजीत दास

भाजपा नेता अभिजीत दास ने इस बारे में कहा कि मैं हरिद्वार में हूं, मुझे इस संबंध में कुछ नहीं पता. उन्होंने कहा कि मुझे अभी तक कोई संदेश नहीं मिला है. अभिजीत दास ने कहा कि यह एक रूटीन मामला है, हर तीन महीने में केंद्रीय गृह मंत्रालय इस बारे में एक सूची जारी करता है. उनके पास एक प्रोटोकॉल है. फिर से वे सुरक्षा प्रदान करते हैं. अभिजीत ने कहा कि उन्होंने पिछले 6.5 साल में कई बार ऐसा देखा है. उन्होंने कहा कि अभी कुछ दिन पहले 20 लोगों के नाम वाली सूची आई थी, फिर से कई लोगों को सुरक्षा दी गई थी.

भाजपा सांसद समिक भट्टाचार्य ने क्या कहा?

इस मामले पर भाजपा सांसद और राज्य प्रवक्ता समिक भट्टाचार्य ने इंडियन एक्सप्रेस से कहा कि यह नियमित है. उन्होंने कहा कि यह केंद्र तय करता है कि किसको और कब सुरक्षा देने की जरूरत है और उसी के मुताबिक सुरक्षा दी जाती है. भट्टाचार्य ने कहा कि उस समय गृह मंत्रालय को लगा होगा कि इन नेताओं को सुरक्षा देने की जरूरत है. इसमें राजनीति करने जैसा कुछ भी नहीं है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
27 Feb 2025 By दैनिक जागरण

भाजपा के 32 नेताओं की सुरक्षा हटाई गई, जानिए इसकी बड़ी वजह

JAGRAN DESK

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने भारतीय जनता पार्टी के 32 नेताओं की सुरक्षा वापस ले ली है.इस बारे में गृह मंत्रालय की समीक्षा समिति ने सूची जारी की, जिसमें पिछले साल के लोकसभा चुनाव में हारने वाले कुछ भाजपा नेताओं के नाम शामिल हैं.

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, पूर्व केंद्रीय मंत्री जॉन बारला के अलावा पूर्व सांसद दशरथ तिर्की, भाजपा नेता शंकुदेव पांडा और पूर्व आईपीएस अधिकारी देबाशीष धर सुरक्षा हटाए जाने वाले 32 लोगों की सूची में शामिल हैं. इसमें टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी से पराजित डायमंड हार्बर लोकसभा क्षेत्र के उम्मीदवार अभिजीत दास के अलावा डायमंड हार्बर के पूर्व विधायक दीपक हलदर, लोकसभा चुनाव में भाजपा की बोलपुर उम्मीदवार पिया साहा और जंगीपुर लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी उम्मीदवार धनंजय घोष के नाम भी सूची में शामिल हैं.

मुझे कोई संदेश नहीं मिला : अभिजीत दास

भाजपा नेता अभिजीत दास ने इस बारे में कहा कि मैं हरिद्वार में हूं, मुझे इस संबंध में कुछ नहीं पता. उन्होंने कहा कि मुझे अभी तक कोई संदेश नहीं मिला है. अभिजीत दास ने कहा कि यह एक रूटीन मामला है, हर तीन महीने में केंद्रीय गृह मंत्रालय इस बारे में एक सूची जारी करता है. उनके पास एक प्रोटोकॉल है. फिर से वे सुरक्षा प्रदान करते हैं. अभिजीत ने कहा कि उन्होंने पिछले 6.5 साल में कई बार ऐसा देखा है. उन्होंने कहा कि अभी कुछ दिन पहले 20 लोगों के नाम वाली सूची आई थी, फिर से कई लोगों को सुरक्षा दी गई थी.

भाजपा सांसद समिक भट्टाचार्य ने क्या कहा?

इस मामले पर भाजपा सांसद और राज्य प्रवक्ता समिक भट्टाचार्य ने इंडियन एक्सप्रेस से कहा कि यह नियमित है. उन्होंने कहा कि यह केंद्र तय करता है कि किसको और कब सुरक्षा देने की जरूरत है और उसी के मुताबिक सुरक्षा दी जाती है. भट्टाचार्य ने कहा कि उस समय गृह मंत्रालय को लगा होगा कि इन नेताओं को सुरक्षा देने की जरूरत है. इसमें राजनीति करने जैसा कुछ भी नहीं है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/the-security-of-32-bjp-leaders-was-removed-know-the/article-11958

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.