- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- जिस बेटे को गोद लिया, उसी ने मां की जान ले ली: 40 हजार में दी सुपारी, रस्सी से गला घोंटकर हत्या
जिस बेटे को गोद लिया, उसी ने मां की जान ले ली: 40 हजार में दी सुपारी, रस्सी से गला घोंटकर हत्या
Sarangarh-Bilaigarh, CG
छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। एक बुजुर्ग महिला की हत्या उसके गोद लिए बेटे और बहू ने सुपारी देकर करवा दी।
हत्या की वजह थी संपत्ति विवाद और पुलिस-प्रशासन में की गई शिकायतें, जिनसे आरोपी तंग आ चुके थे।
मां बनी बोझ, बेटे ने रची खौफनाक साजिश
80 वर्षीय मंझली बाई ने वर्षों पहले भजनलाल नाम के युवक को गोद लिया था। मंझली बाई ने उसकी शादी कराई और खेती-बाड़ी के लिए जमीन भी दी। लेकिन जैसे-जैसे उम्र ढलती गई, वैसे-वैसे बेटे की नीयत बदलती गई। भजनलाल ने धोखे से सड़क किनारे की 6 डिसमिल जमीन अपने नाम करवा ली।
जब मंझली बाई को यह मालूम पड़ा, तो उन्होंने अपने बेटे की शिकायत थाने और कलेक्टर कार्यालय में की। सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने के साथ-साथ वह बेटे की प्रताड़ना भी झेल रही थीं। न खाना मिलता था, न सम्मान।
हत्या से एक दिन पहले की थी थाने में शिकायत
हत्या से ठीक एक दिन पहले मंझली बाई ने थाने जाकर बेटे पर मारपीट का केस दर्ज कराया था। इससे गुस्साए बेटे-बहू ने गांव के दो युवकों — राजा कुर्रे (20) और साजन दास (24) — को 40 हजार रुपये में सुपारी देकर हत्या की योजना बनाई।
रस्सी से गला घोंटकर मारी गई महिला
15-16 जुलाई की रात, दोनों सुपारी किलर भजनलाल के घर पहुंचे। भजनलाल और उसकी पत्नी नोनी बाई की मौजूदगी में उन्होंने मंझली बाई के कमरे में घुसकर रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद खिड़की से भाग निकले, ताकि वारदात छुपी रहे।
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से खुला राज
शुरुआत में मौत को सामान्य माना गया, लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में गले पर निशान मिले। पुलिस ने शक के आधार पर पूछताछ शुरू की और 19 जुलाई को भजनलाल समेत चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
ग्रामीणों में आक्रोश, प्रशासन पर लापरवाही का आरोप
गांववालों का कहना है कि अगर पुलिस मंझली बाई की शिकायतों को गंभीरता से लेती, तो शायद आज वह जिंदा होतीं। कई लोगों ने मामले में और आरोपियों की संलिप्तता की आशंका जताई है, जिसकी जांच की मांग की गई है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए