छत्तीसगढ़ में घटेगी बारिश की रफ्तार, कुछ जिलों में आज तेज हवा और बिजली गिरने का अलर्ट

Raipur, CG

दक्षिण-पश्चिम मानसून एक दिन पहले सरगुजा से रायपुर तक पहुंच गया है, मगर अब तक यह राज्य के मध्य हिस्से में पूरी तरह सक्रिय नहीं हुआ है।

मौसम विभाग के अनुसार, आज प्रदेश के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक होने की संभावना है, वहीं सरगुजा संभाग में भारी बारिश का अंदेशा है।

निम्नदाब क्षेत्र और चक्रवाती परिसंचरण का असर

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के मुताबिक, वर्तमान में दक्षिण बिहार और आसपास के इलाके में एक निम्नदाब क्षेत्र और ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण मौजूद है, जो उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए कमजोर होगा। साथ ही, एक पूर्व–पश्चिम द्रोणिका उत्तर पश्चिम राजस्थान से मेघालय तक विस्तारित है।

इन जिलों में अलर्ट

मौसम विभाग ने अगले तीन घंटे में कोरबा, गौरेला–पेंड्रा–मरवाही, मुंगेली, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर जिलों में मेघगर्जन, बिजली गिरने और 30–40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में ‘येलो अलर्ट’ है।

अब तक कहां कितनी बारिश?

– कुनकुरी : 160 मिमी
– कुसमी : 150 मिमी
– सामरी : 120 मिमी
– बगीचा : 100 मिमी
– मनोरा, जशपुर : 90 मिमी
– सन्ना : 80 मिमी
– मुकडेगा, कांसाबेल : 70 मिमी
– दुलदुला, लैलूंगा : 60 मिमी
– कापू, चिरमिरी, तपकर, बैकुंठपुर : 50 मिमी

रायपुर में आज का मौसम

रायपुर में आज दिनभर बादल छाए रहेंगे और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। तापमान 25 डिग्री से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

रविवार के बाद कम होगा असर

मौसम विभाग के अनुसार, रविवार के बाद राज्य में बारिश का असर कम होने लगेगा और मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
21 Jun 2025 By दैनिक जागरण

छत्तीसगढ़ में घटेगी बारिश की रफ्तार, कुछ जिलों में आज तेज हवा और बिजली गिरने का अलर्ट

Raipur, CG

मौसम विभाग के अनुसार, आज प्रदेश के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक होने की संभावना है, वहीं सरगुजा संभाग में भारी बारिश का अंदेशा है।

निम्नदाब क्षेत्र और चक्रवाती परिसंचरण का असर

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के मुताबिक, वर्तमान में दक्षिण बिहार और आसपास के इलाके में एक निम्नदाब क्षेत्र और ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण मौजूद है, जो उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए कमजोर होगा। साथ ही, एक पूर्व–पश्चिम द्रोणिका उत्तर पश्चिम राजस्थान से मेघालय तक विस्तारित है।

इन जिलों में अलर्ट

मौसम विभाग ने अगले तीन घंटे में कोरबा, गौरेला–पेंड्रा–मरवाही, मुंगेली, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर जिलों में मेघगर्जन, बिजली गिरने और 30–40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में ‘येलो अलर्ट’ है।

अब तक कहां कितनी बारिश?

– कुनकुरी : 160 मिमी
– कुसमी : 150 मिमी
– सामरी : 120 मिमी
– बगीचा : 100 मिमी
– मनोरा, जशपुर : 90 मिमी
– सन्ना : 80 मिमी
– मुकडेगा, कांसाबेल : 70 मिमी
– दुलदुला, लैलूंगा : 60 मिमी
– कापू, चिरमिरी, तपकर, बैकुंठपुर : 50 मिमी

रायपुर में आज का मौसम

रायपुर में आज दिनभर बादल छाए रहेंगे और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। तापमान 25 डिग्री से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

रविवार के बाद कम होगा असर

मौसम विभाग के अनुसार, रविवार के बाद राज्य में बारिश का असर कम होने लगेगा और मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/the-speed-of-rain-will-decrease-in-chhattisgarh-in-some/article-25002

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.