छत्तीसगढ़ की राजनीति में हलचल: CM साय के दौरे से लेकर BJP-कांग्रेस के अभियान तक आज रहेगा व्यस्त दिन

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजनांदगांव जिले का दौरा करेंगे। इसके साथ ही वे रायपुर में आयोजित प्रतिष्ठित आईआईएम के ‘चिंतन शिविर 2.0’ के दूसरे दिन में हिस्सा लेंगे। राजनांदगांव में सीएम साय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय गेंदसिंह नायक की मूर्ति का अनावरण करेंगे और अखिल भारतीय हल्बा हल्बी आदिवासी समाज के 85वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल होंगे। इसके अलावा वे विभिन्न शासकीय परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रमों में भी उपस्थित रहेंगे।

भाजपा का ‘संकल्प से सिद्धि’ अभियान शुरू
केंद्र की मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में भाजपा ने आज से ‘संकल्प से सिद्धि’ अभियान की शुरुआत की है। यह अभियान 21 जून तक चलेगा, जिसमें 15 से 17 जून तक शक्ति केंद्रों पर जनचौपाल का आयोजन किया जाएगा।

‘चिंतन शिविर 2.0’ में महत्वपूर्ण चर्चा
आईआईएम में आयोजित इस शिविर के दूसरे दिन मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ मंत्रीगण भी मौजूद रहेंगे। इस दिन सुशासन से लेकर निर्वाचन और समावेशी डिजिटल व्यवस्था तक के विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श होगा। पहले दिन परिवर्तनकारी नेतृत्व, दूरदर्शी शासन, संस्कृति, सुशासन और राष्ट्र निर्माण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई थी। विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ मंत्रियों को प्रशिक्षण दे रहे हैं।

कांग्रेस का शिक्षा न्याय अभियान का दूसरा चरण शुरू
छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज से ‘शिक्षा न्याय अभियान’ के दूसरे चरण की शुरुआत कर रही है। 9 से 11 जून तक कांग्रेस युक्तियुक्तकरण के खिलाफ मोर्चा खोलेगी और ब्लॉक स्तर पर बीईओ कार्यालय का घेराव करेगी। इसके बाद न्याय यात्रा निकालकर डीईओ कार्यालय का भी घेराव किया जाएगा।

राजधानी रायपुर में आज के खास कार्यक्रम

  • प्रतिष्ठा महोत्सव — कचना स्थित आनंदम वर्ल्ड सिटी में नवनिर्मित श्रीमुनिसुव्रत स्वामी जिनालय में सुबह 7 बजे से प्रतिमा और गुरु भगवंतों का मंगल प्रवेश, स्नात्र पूजा, नवकारसी, धर्मसभा और चतुर्थ अभिषेक सहित चल मंदिर प्रतिष्ठा का आयोजन होगा।

  • हिन्दवी स्वराज स्थापना दिवस — महाराष्ट्र मंडल द्वारा छत्रपति शिवाजी महाराज के 352वें राज्याभिषेक दिवस के उपलक्ष्य में तात्यापारा चौक पर शाम 6:30 बजे से हिंदवी स्वराज स्थापना दिवस का आयोजन होगा। इस अवसर पर 365 घी के दीयों से महाआरती, आतिशबाजी और शिवाजी महाराज के जीवन प्रसंगों पर जीवंत झांकीमय मंचन प्रस्तुत किया जाएगा।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
09 Jun 2025 By दैनिक जागरण

छत्तीसगढ़ की राजनीति में हलचल: CM साय के दौरे से लेकर BJP-कांग्रेस के अभियान तक आज रहेगा व्यस्त दिन

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजनांदगांव जिले का दौरा करेंगे। इसके साथ ही वे रायपुर में आयोजित प्रतिष्ठित आईआईएम के ‘चिंतन शिविर 2.0’ के दूसरे दिन में हिस्सा लेंगे। राजनांदगांव में सीएम साय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय गेंदसिंह नायक की मूर्ति का अनावरण करेंगे और अखिल भारतीय हल्बा हल्बी आदिवासी समाज के 85वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल होंगे। इसके अलावा वे विभिन्न शासकीय परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रमों में भी उपस्थित रहेंगे।

भाजपा का ‘संकल्प से सिद्धि’ अभियान शुरू
केंद्र की मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में भाजपा ने आज से ‘संकल्प से सिद्धि’ अभियान की शुरुआत की है। यह अभियान 21 जून तक चलेगा, जिसमें 15 से 17 जून तक शक्ति केंद्रों पर जनचौपाल का आयोजन किया जाएगा।

‘चिंतन शिविर 2.0’ में महत्वपूर्ण चर्चा
आईआईएम में आयोजित इस शिविर के दूसरे दिन मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ मंत्रीगण भी मौजूद रहेंगे। इस दिन सुशासन से लेकर निर्वाचन और समावेशी डिजिटल व्यवस्था तक के विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श होगा। पहले दिन परिवर्तनकारी नेतृत्व, दूरदर्शी शासन, संस्कृति, सुशासन और राष्ट्र निर्माण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई थी। विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ मंत्रियों को प्रशिक्षण दे रहे हैं।

कांग्रेस का शिक्षा न्याय अभियान का दूसरा चरण शुरू
छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज से ‘शिक्षा न्याय अभियान’ के दूसरे चरण की शुरुआत कर रही है। 9 से 11 जून तक कांग्रेस युक्तियुक्तकरण के खिलाफ मोर्चा खोलेगी और ब्लॉक स्तर पर बीईओ कार्यालय का घेराव करेगी। इसके बाद न्याय यात्रा निकालकर डीईओ कार्यालय का भी घेराव किया जाएगा।

राजधानी रायपुर में आज के खास कार्यक्रम

  • प्रतिष्ठा महोत्सव — कचना स्थित आनंदम वर्ल्ड सिटी में नवनिर्मित श्रीमुनिसुव्रत स्वामी जिनालय में सुबह 7 बजे से प्रतिमा और गुरु भगवंतों का मंगल प्रवेश, स्नात्र पूजा, नवकारसी, धर्मसभा और चतुर्थ अभिषेक सहित चल मंदिर प्रतिष्ठा का आयोजन होगा।

  • हिन्दवी स्वराज स्थापना दिवस — महाराष्ट्र मंडल द्वारा छत्रपति शिवाजी महाराज के 352वें राज्याभिषेक दिवस के उपलक्ष्य में तात्यापारा चौक पर शाम 6:30 बजे से हिंदवी स्वराज स्थापना दिवस का आयोजन होगा। इस अवसर पर 365 घी के दीयों से महाआरती, आतिशबाजी और शिवाजी महाराज के जीवन प्रसंगों पर जीवंत झांकीमय मंचन प्रस्तुत किया जाएगा।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/the-stir-in-the-politics-of-chhattisgarh-will-be-busy/article-23653

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.