अभिनेता सैफ अली खान पर हमला करने वाला संदिग्ध छत्तीसगढ़ से पकड़ा गया, सीएम साय ने दी बड़ी जानकारी

Durg, CG

एक्टर सैफ अली खान पर उनके आवास पर हुए हमले के सिलसिले में शनिवार को छत्तीसगढ़ में एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया। मुंबई पुलिस की एक टीम संदिग्ध से पूछताछ के लिए दुर्ग जा रही है।

अभिनेता सैफ अली खान पर हमला मामले में छत्तीसगढ़ के दुर्ग से एक संदिग्ध हिरासत में लिया गया है। संदिग्ध की पहचान 31 साल के आकाश कनौजिया के रूप में की गई है। मुनव्वर खुर्शीद, आईजी आरपीएफ एसईसीआर जोन ने बताया कि इस संदिग्ध के बारे में मुंबई पुलिस से सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस ट्रेन से यात्रा कर रहा है। उन्होंने संदिग्ध की फोटो साझा की है। संदिग्ध को दुर्ग आरपीएफ पोस्ट लाया गया और वीडियो कॉल के जरिए मुंबई पुलिस के अधिकारियों से संपर्क किया गया। संदिग्ध को पकड़ने के लिए मुंबई पुलिस की एक टीम आज रायपुर पहुंचेगी।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी ये जानकारी

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शनिवार को बताया कि सैफ अली खान पर हमला करने वाले संदिग्ध को दुर्ग से पकड़ा गया है। मुंबई पुलिस छत्तीसगढ़ आ रही है। जल्द ही संदिग्ध को मुंबई पुलिस के हवाले कर दिया जाएगा। 

 ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस ट्रेन से सफर कर रहा था संदिग्धसैफ अली खान पर हमला मामले में हिरासत में लिए गए संदिग्ध के बारे में आरपीएफ दुर्ग प्रभारी संजीव सिन्हा ने बताया कि हमें मुंबई पुलिस से सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस ट्रेन से यात्रा कर रहा है। उन्होंने उसका फोटो और टावर लोकेशन साझा किया। उस आधार पर हमने जनरल कोच की जांच की और उसे ढूंढ लिया। मुंबई पुलिस के अधिकारियों से वीडियो कॉल के जरिए संपर्क किया गया और संदिग्ध की पहचान की पुष्टि की गई। उसे हिरासत में लिया गया है। 

हमलावर की शक्ल संदिग्ध से मिलती हैः आरपीएफ

आरपीएफ के मुताबिक, मुंबई पुलिस ने सैफ अली खान हमले के आरोपी की जो फोटो शेयर की है, उसकी शक्ल ट्रेन से हिरासत में लिए गए शख्स से मिलती है। हालांकि, अंतिम पुष्टि मुंबई पुलिस के छत्तीसगढ़ पहुंचने के बाद की जाएगी। संदिग्ध से आगे की पूछताछ मुंबई पुलिस करेगी।  

मुंबई का रहने वाला है संदिग्ध

आरपीएफ दुर्ग प्रभारी संजीव सिन्हा ने कहा कि रेलवे पुलिस द्वारा प्रारंभिक पूछताछ के दौरान संदिग्ध ने खुलासा किया कि वह मुंबई का रहने वाला है और अपने एक रिश्तेदार से मिलने के लिए बिलासपुर जा रहा था। पुलिस अधिकारी ने यह भी कहा कि संदिग्ध मुंबई के कोलाबा इलाके में रहता है और उसे बिना टिकट यात्रा करते हुए पकड़ा गया था।

बता दें कि एक्टर सैफ अली खान पर हमला गुरुवार तड़के बांद्रा स्थित उनके घर पर चाकू से हुआ था। सैफ अली खान को एक ऑटोरिक्शा में लीलावती अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी  सर्जरी की गई और वह खतरे से बाहर हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
19 Jan 2025 By दैनिक जागरण

अभिनेता सैफ अली खान पर हमला करने वाला संदिग्ध छत्तीसगढ़ से पकड़ा गया, सीएम साय ने दी बड़ी जानकारी

Durg, CG

अभिनेता सैफ अली खान पर हमला मामले में छत्तीसगढ़ के दुर्ग से एक संदिग्ध हिरासत में लिया गया है। संदिग्ध की पहचान 31 साल के आकाश कनौजिया के रूप में की गई है। मुनव्वर खुर्शीद, आईजी आरपीएफ एसईसीआर जोन ने बताया कि इस संदिग्ध के बारे में मुंबई पुलिस से सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस ट्रेन से यात्रा कर रहा है। उन्होंने संदिग्ध की फोटो साझा की है। संदिग्ध को दुर्ग आरपीएफ पोस्ट लाया गया और वीडियो कॉल के जरिए मुंबई पुलिस के अधिकारियों से संपर्क किया गया। संदिग्ध को पकड़ने के लिए मुंबई पुलिस की एक टीम आज रायपुर पहुंचेगी।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी ये जानकारी

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शनिवार को बताया कि सैफ अली खान पर हमला करने वाले संदिग्ध को दुर्ग से पकड़ा गया है। मुंबई पुलिस छत्तीसगढ़ आ रही है। जल्द ही संदिग्ध को मुंबई पुलिस के हवाले कर दिया जाएगा। 

 ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस ट्रेन से सफर कर रहा था संदिग्धसैफ अली खान पर हमला मामले में हिरासत में लिए गए संदिग्ध के बारे में आरपीएफ दुर्ग प्रभारी संजीव सिन्हा ने बताया कि हमें मुंबई पुलिस से सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस ट्रेन से यात्रा कर रहा है। उन्होंने उसका फोटो और टावर लोकेशन साझा किया। उस आधार पर हमने जनरल कोच की जांच की और उसे ढूंढ लिया। मुंबई पुलिस के अधिकारियों से वीडियो कॉल के जरिए संपर्क किया गया और संदिग्ध की पहचान की पुष्टि की गई। उसे हिरासत में लिया गया है। 

हमलावर की शक्ल संदिग्ध से मिलती हैः आरपीएफ

आरपीएफ के मुताबिक, मुंबई पुलिस ने सैफ अली खान हमले के आरोपी की जो फोटो शेयर की है, उसकी शक्ल ट्रेन से हिरासत में लिए गए शख्स से मिलती है। हालांकि, अंतिम पुष्टि मुंबई पुलिस के छत्तीसगढ़ पहुंचने के बाद की जाएगी। संदिग्ध से आगे की पूछताछ मुंबई पुलिस करेगी।  

मुंबई का रहने वाला है संदिग्ध

आरपीएफ दुर्ग प्रभारी संजीव सिन्हा ने कहा कि रेलवे पुलिस द्वारा प्रारंभिक पूछताछ के दौरान संदिग्ध ने खुलासा किया कि वह मुंबई का रहने वाला है और अपने एक रिश्तेदार से मिलने के लिए बिलासपुर जा रहा था। पुलिस अधिकारी ने यह भी कहा कि संदिग्ध मुंबई के कोलाबा इलाके में रहता है और उसे बिना टिकट यात्रा करते हुए पकड़ा गया था।

बता दें कि एक्टर सैफ अली खान पर हमला गुरुवार तड़के बांद्रा स्थित उनके घर पर चाकू से हुआ था। सैफ अली खान को एक ऑटोरिक्शा में लीलावती अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी  सर्जरी की गई और वह खतरे से बाहर हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/the-suspect-who-attacked-actor-saif-ali-khan-was-caught/article-7987

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.