- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- श्याम मंदिर में 25 लाख की चोरी का खुलासा: चोर गिरफ्तार, भगवान का मुकुट व गहने बरामद
श्याम मंदिर में 25 लाख की चोरी का खुलासा: चोर गिरफ्तार, भगवान का मुकुट व गहने बरामद
Raigarh, CG
श्री श्याम मंदिर में हुई 25 लाख रुपये की बड़ी चोरी की गुत्थी पुलिस ने महज 9 दिनों में सुलझा ली है। मंदिर से भगवान श्याम का सोने का मुकुट, कैश और अन्य आभूषण चुराने वाला आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। चोरी के सभी सामान भी बरामद कर लिए गए हैं।
यह सनसनीखेज चोरी 13 और 14 जुलाई की दरम्यानी रात को हुई थी। चोर ने रॉड की मदद से मंदिर का ताला तोड़ा और सफेद कपड़े से चेहरा ढक कर मंदिर में दाखिल हुआ, जिसकी तस्वीरें मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थीं।
चोरी की वारदात के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए बिलासपुर रेंज के IG डॉ. संजीव शुक्ला ने जांच की निगरानी खुद की और आज रायगढ़ पहुंचकर प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूरे मामले का खुलासा करेंगे।
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी पुष्टि
रायगढ़ विधायक और छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर चोरी की गुत्थी सुलझने की जानकारी साझा की। उन्होंने लिखा –
“श्याम मंदिर से चोरी हुए हमारे आराध्य के मुकुट समेत सभी सामान बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस ने चोर को भी पकड़ लिया है।”
इस मामले को लेकर शहर में दो दिन से चर्चा थी कि आरोपी सरिया क्षेत्र का निवासी है और उसका नाम भोजराम बताया जा रहा है। हालांकि, पुलिस की ओर से अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
पूरा खुलासा प्रेस वार्ता में किया जाएगा।
क्या बरामद हुआ?
-
भगवान श्याम का सोने का मुकुट
-
नगद राशि (राशि का विवरण IG बताएंगे)
-
अन्य आभूषण व मंदिर सामग्री
यह सफलता रायगढ़ पुलिस की सतर्कता और त्वरित जांच प्रक्रिया का परिणाम है। इस घटना ने न सिर्फ श्रद्धालुओं को झकझोरा था, बल्कि पूरे शहर में असुरक्षा की भावना भी पैदा कर दी थी। अब आरोपी की गिरफ्तारी से लोगों ने राहत की सांस ली है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए