रायगढ़ में मोबाइल शॉप से 16 iPhone चोरी, टॉर्च जलाकर घुसा चोर; 13.39 लाख का सामान ले उड़ा

रायगढ़ (छ.ग.)

On

दूसरी मंजिल का ताला तोड़कर दुकान में दाखिल हुआ आरोपी, CCTV में कैद पूरी वारदात; पुलिस ने शुरू की जांच

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ शहर में एक मोबाइल दुकान से 16 महंगे आईफोन चोरी होने का मामला सामने आया है। चोर देर रात दुकान में घुसा और मोबाइल की फ्लैश लाइट की रोशनी में आईफोन और नकदी मिलाकर करीब 13.39 लाख रुपये का सामान लेकर फरार हो गया। पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है। 

पुलिस के मुताबिक, गोपी टॉकीज रोड स्थित “सेल स्पॉट” नाम की मोबाइल दुकान का संचालन लक्ष्मीपुर निवासी मोहम्मद फारुख करते हैं। सोमवार रात रोज की तरह दुकान बंद कर संचालक और कर्मचारी घर चले गए थे। मंगलवार सुबह जब संचालक दुकान खोलने पहुंचे तो शोकेस में रखे मोबाइल बिखरे हुए मिले और दराज से नकदी भी गायब थी।

जांच करने पर पता चला कि दुकान की दूसरी मंजिल का ताला टूटा हुआ था। चोर इसी रास्ते से अंदर घुसा और नीचे स्थित दुकान तक पहुंच गया। इसके बाद उसने दुकान के काउंटर से 16 आईफोन और दराज में रखे करीब 30 हजार रुपये नकद निकाल लिए।

दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में आरोपी मोबाइल की फ्लैश लाइट जलाकर दुकान के अंदर घूमते हुए दिखाई दे रहा है। फुटेज में वह मोबाइल फोन को पिट्ठू बैग में भरता नजर आता है और कुछ देर बाद उसी बैग के साथ दुकान से निकल जाता है। चोरी की पूरी घटना कैमरे में साफ दिखाई दे रही है।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आसपास के इलाकों में लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सीसीटीवी में दिखाई दे रहे संदिग्ध की तस्वीरें जिले के सभी थाना और चौकी प्रभारियों को भेज दी गई हैं। साथ ही पड़ोसी जिलों की पुलिस को भी सतर्क किया गया है ताकि आरोपी की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

पुलिस ने आम लोगों से भी अपील की है कि यदि किसी को संदिग्ध व्यक्ति के बारे में जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

--------------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

-----------------

www.dainikjagranmpcg.com
11 Mar 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/the-thief-stole-16-iphones-from-a-mobile-shop-in/article-47917

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.