रायपुर में तीन दिवसीय राष्ट्रीय आम महोत्सव: 200 से अधिक किस्मों की लगेगी प्रदर्शनी, सीएम साय होंगे मुख्य अतिथि

Raipur, CG

राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के परिसर में आगामी 6 से 8 जून तक तीन दिवसीय राष्ट्रीय आम महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। छत्तीसगढ़ शासन, संचालनालय उद्यानिकी एवं प्रक्षेत्र वानिकी तथा प्रकृति की ओर सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस उत्सव में आम की 200 से अधिक किस्मों और आम से बने 56 पारंपरिक और नवीन व्यंजनों की प्रदर्शनी लोगों को आकर्षित करेगी।

इस महोत्सव के उद्घाटन समारोह में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। उन्हें इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने आमंत्रित किया, जिसे मुख्यमंत्री ने सहर्ष स्वीकार कर लिया।

वैज्ञानिकों की समस्याओं पर भी हुई चर्चा

मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान डॉ. चंदेल ने विश्वविद्यालय से जुड़े 27 कृषि विज्ञान केंद्रों में कार्यरत वैज्ञानिकों और कर्मचारियों की वेतन एवं पेंशन संबंधी समस्याओं को भी प्रमुखता से उठाया। उन्होंने राज्य सरकार से वित्तीय सहयोग की मांग करते हुए सेवानिवृत्त शिक्षकों एवं कर्मचारियों की पेंशन व्यवस्था को सुदृढ़ करने की अपील की। इस पर मुख्यमंत्री ने समस्याओं के समाधान हेतु सकारात्मक सहयोग का भरोसा दिलाया।

महोत्सव में प्रतियोगिताएं और तकनीकी सत्र

महोत्सव के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी, जिनमें आम की किस्मों की प्रतियोगिता, आम से बने व्यंजनों की प्रतियोगिता और आम की सजावट प्रतियोगिता शामिल हैं। छात्र-छात्राएं, महिलाएं और आम नागरिक इन प्रतियोगिताओं में निःशुल्क पंजीयन कर भाग ले सकते हैं। प्रदर्शनी सभी के लिए तीनों दिन रात 9 बजे तक खुली रहेगी, जहां आम की किस्मों के फल, आम से बने उत्पाद और पौधे विक्रय के लिए भी उपलब्ध होंगे।

महोत्सव के दूसरे दिन आम उगाने वाले कृषकों और नव उद्यमियों के लिए तकनीकी मार्गदर्शन सत्र का आयोजन किया गया है, जिसमें आम की उन्नत खेती, प्रसंस्करण, विपणन और शासन की योजनाओं पर चर्चा होगी। वहीं, तीसरे दिन सफल आम उत्पादकों और उद्यमियों की प्रेरणादायक कहानियाँ साझा की जाएंगी।

उद्देश्य: आम के माध्यम से रोजगार और नवाचार को बढ़ावा

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य भारत के राष्ट्रीय फल ‘आम’ की विविधता, उससे जुड़ी संभावनाएं और स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसरों को बढ़ावा देना है। आयोजक आम जनता, किसानों, महिलाओं, विद्यार्थियों और उद्यमियों को आम की उन्नत खेती और प्रसंस्करण के प्रति जागरूक करना चाहते हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
30 May 2025 By दैनिक जागरण

रायपुर में तीन दिवसीय राष्ट्रीय आम महोत्सव: 200 से अधिक किस्मों की लगेगी प्रदर्शनी, सीएम साय होंगे मुख्य अतिथि

Raipur, CG

इस महोत्सव के उद्घाटन समारोह में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। उन्हें इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने आमंत्रित किया, जिसे मुख्यमंत्री ने सहर्ष स्वीकार कर लिया।

वैज्ञानिकों की समस्याओं पर भी हुई चर्चा

मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान डॉ. चंदेल ने विश्वविद्यालय से जुड़े 27 कृषि विज्ञान केंद्रों में कार्यरत वैज्ञानिकों और कर्मचारियों की वेतन एवं पेंशन संबंधी समस्याओं को भी प्रमुखता से उठाया। उन्होंने राज्य सरकार से वित्तीय सहयोग की मांग करते हुए सेवानिवृत्त शिक्षकों एवं कर्मचारियों की पेंशन व्यवस्था को सुदृढ़ करने की अपील की। इस पर मुख्यमंत्री ने समस्याओं के समाधान हेतु सकारात्मक सहयोग का भरोसा दिलाया।

महोत्सव में प्रतियोगिताएं और तकनीकी सत्र

महोत्सव के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी, जिनमें आम की किस्मों की प्रतियोगिता, आम से बने व्यंजनों की प्रतियोगिता और आम की सजावट प्रतियोगिता शामिल हैं। छात्र-छात्राएं, महिलाएं और आम नागरिक इन प्रतियोगिताओं में निःशुल्क पंजीयन कर भाग ले सकते हैं। प्रदर्शनी सभी के लिए तीनों दिन रात 9 बजे तक खुली रहेगी, जहां आम की किस्मों के फल, आम से बने उत्पाद और पौधे विक्रय के लिए भी उपलब्ध होंगे।

महोत्सव के दूसरे दिन आम उगाने वाले कृषकों और नव उद्यमियों के लिए तकनीकी मार्गदर्शन सत्र का आयोजन किया गया है, जिसमें आम की उन्नत खेती, प्रसंस्करण, विपणन और शासन की योजनाओं पर चर्चा होगी। वहीं, तीसरे दिन सफल आम उत्पादकों और उद्यमियों की प्रेरणादायक कहानियाँ साझा की जाएंगी।

उद्देश्य: आम के माध्यम से रोजगार और नवाचार को बढ़ावा

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य भारत के राष्ट्रीय फल ‘आम’ की विविधता, उससे जुड़ी संभावनाएं और स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसरों को बढ़ावा देना है। आयोजक आम जनता, किसानों, महिलाओं, विद्यार्थियों और उद्यमियों को आम की उन्नत खेती और प्रसंस्करण के प्रति जागरूक करना चाहते हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/the-three-day-national-mango-festival-in-raipur-will-be/article-22693

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.