गोवर्धन पूजा पर सोहई की परंपरा, गायों का कहलाता है आभूषण

CG

गोवर्धन पूजा के दिन राउत गायों के गले में सोहई बांधते हैं, जानिए क्या है ये.

दिवाली के दूसरे दिन आज छत्तीसगढ़ में गोवर्धन पूजा मनाई जा रही है. इस दिन गांव में यदुवंशी गाय के गोबर से गोवर्धन बनाकर पूजा अर्चना करते हैं. इस दिन से राउत नाचा शुरू हो जाता है. जो देवउठनी एकादशी तक मनाया जाता है. गोवर्धन पूजा के दिन यदुवंशी गाय, बैल और भैंसों के गले में खास तरह का आभूषण पहनाते हैं जिसे सोहई और भागर कहा जाता है. इसे पहनकर गाय, बैल और भैंस काफी आकृषित दिखते हैं.

क्या है सोहई: मोर पंख, कौड़ियों, जूट की रस्सी, रंगीन प्लास्टिक की रस्सी और रंगीन कपड़ों के टुकड़ों का इस्तेमाल कर सोहई और भागर बनाया जाता है. इसे गोवर्धन पूजा के दिन गाय, बैल, भैंस को पहनाया जाता है.

राउत अपने हाथों से तैयार करते हैं सोहई: दशहरा के बाद से ही बाजार में सोहई बनाने का सामान बिकना शुरू हो जाता है. राऊत उन्हें खरीदते हैं और गायों के लिए सोहई और बैल, भैंस के लिए भागर तैयार करते हैं. मोर मानकों और रस्सी के बीच में रंगीन कपड़े डालकर माला बनाई जाती है जिसे सोहई कहा जाता है. ये देखने में काफी खूबसूरत होता है. इसी के साथ ही दिवाली के लिए यादव अपनी लाठियों और खुमरी को सजाने की रस्म भी पूरी करते हैं.

SOHAI ON GOVARDHAN PUJA
                                                       गायों को बांधी जाती है सोहई 
 
राउत नाचा के दिन पहनाया जाता है सोहई: गोवर्धन पूजा के दिन शाम के समय राउतों की टोली रंग बिरंगे पोशाक में गांवों और शहर में भ्रमण करने निकलती है. राउत अपने गौ मालिक के घर जाकर गायों को सोहई व बैल और भैंसों को भागर बांधते हैं. इस दौरान राउत गड़वा बाजा की लय ताल पर दोहे गाकर नाचा करते हैं. राउत नाचा बहुत ही शौर्यपूर्ण व मन मोहक होता है. सोहई और नाचा के बदले गौपालक, राउत को राशि, अन्न और कपड़े भेंट करते हैं. राउत दिए गए अन्न में गोबर की छोटी गोली बनाकर उसे रखते हैं और फिर अन्न मिश्रित उस गोबर गोली को कोठी व कोठा में छापा मारकर दोहा पढ़ते है.

SOHAI ON GOVARDHAN PUJA
                                                 बाजार में सोहई बनाने का सामान 
 
गायों का आभूषण है सोहई: संत राजीव लोचन दास ने बताया कि भारतीय संस्कृति में गौ को मां कहां जाता है. पंचभूतों की जननी मां है. धरती की जननी मां है. बिना गाय के कोई भी मंगल कार्य नहीं हो सकता है. लोचन दास ने कहा कि गोवर्धन पूजा से लेकर देवउठनी एकादशी के बीच छत्तीसगढ़ की परंपरा रही है कि बेटा अपनी मां को सुंदर वस्त्र या कोई आभूषण देकर सुशोभित करता है. नवरात्रि में माता दुर्गा का श्रृंगार कर पूजा अर्चना की जाती है. लक्ष्मी पूजा में माता को पूजा की जाती है. इसी तरह गाय को माता माना गया है. गोवर्धनपूजा में गौ माता को मोर पंख की माला से सजाया जाता है. गाय जिससे सोहने लगे उस माला को सोहई कहा जाता है. गौ रक्षक, गौ सेवक और गौ पालक गोवर्धन पूजा पर यादवों के हाथों गायों को सोहई बंधवाकर सुशोभित करते है. यही मंगलकामना का पर्व सोहई कहलाता है.

SOHAI ON GOVARDHAN PUJA
                                         गोवर्धन पूजा पर गायों को सोहई बांधने की परंपरा

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
02 Nov 2024 By दैनिक जागरण

गोवर्धन पूजा पर सोहई की परंपरा, गायों का कहलाता है आभूषण

CG

दिवाली के दूसरे दिन आज छत्तीसगढ़ में गोवर्धन पूजा मनाई जा रही है. इस दिन गांव में यदुवंशी गाय के गोबर से गोवर्धन बनाकर पूजा अर्चना करते हैं. इस दिन से राउत नाचा शुरू हो जाता है. जो देवउठनी एकादशी तक मनाया जाता है. गोवर्धन पूजा के दिन यदुवंशी गाय, बैल और भैंसों के गले में खास तरह का आभूषण पहनाते हैं जिसे सोहई और भागर कहा जाता है. इसे पहनकर गाय, बैल और भैंस काफी आकृषित दिखते हैं.

क्या है सोहई: मोर पंख, कौड़ियों, जूट की रस्सी, रंगीन प्लास्टिक की रस्सी और रंगीन कपड़ों के टुकड़ों का इस्तेमाल कर सोहई और भागर बनाया जाता है. इसे गोवर्धन पूजा के दिन गाय, बैल, भैंस को पहनाया जाता है.

राउत अपने हाथों से तैयार करते हैं सोहई: दशहरा के बाद से ही बाजार में सोहई बनाने का सामान बिकना शुरू हो जाता है. राऊत उन्हें खरीदते हैं और गायों के लिए सोहई और बैल, भैंस के लिए भागर तैयार करते हैं. मोर मानकों और रस्सी के बीच में रंगीन कपड़े डालकर माला बनाई जाती है जिसे सोहई कहा जाता है. ये देखने में काफी खूबसूरत होता है. इसी के साथ ही दिवाली के लिए यादव अपनी लाठियों और खुमरी को सजाने की रस्म भी पूरी करते हैं.

SOHAI ON GOVARDHAN PUJA
                                                       गायों को बांधी जाती है सोहई 
 
राउत नाचा के दिन पहनाया जाता है सोहई: गोवर्धन पूजा के दिन शाम के समय राउतों की टोली रंग बिरंगे पोशाक में गांवों और शहर में भ्रमण करने निकलती है. राउत अपने गौ मालिक के घर जाकर गायों को सोहई व बैल और भैंसों को भागर बांधते हैं. इस दौरान राउत गड़वा बाजा की लय ताल पर दोहे गाकर नाचा करते हैं. राउत नाचा बहुत ही शौर्यपूर्ण व मन मोहक होता है. सोहई और नाचा के बदले गौपालक, राउत को राशि, अन्न और कपड़े भेंट करते हैं. राउत दिए गए अन्न में गोबर की छोटी गोली बनाकर उसे रखते हैं और फिर अन्न मिश्रित उस गोबर गोली को कोठी व कोठा में छापा मारकर दोहा पढ़ते है.

SOHAI ON GOVARDHAN PUJA
                                                 बाजार में सोहई बनाने का सामान 
 
गायों का आभूषण है सोहई: संत राजीव लोचन दास ने बताया कि भारतीय संस्कृति में गौ को मां कहां जाता है. पंचभूतों की जननी मां है. धरती की जननी मां है. बिना गाय के कोई भी मंगल कार्य नहीं हो सकता है. लोचन दास ने कहा कि गोवर्धन पूजा से लेकर देवउठनी एकादशी के बीच छत्तीसगढ़ की परंपरा रही है कि बेटा अपनी मां को सुंदर वस्त्र या कोई आभूषण देकर सुशोभित करता है. नवरात्रि में माता दुर्गा का श्रृंगार कर पूजा अर्चना की जाती है. लक्ष्मी पूजा में माता को पूजा की जाती है. इसी तरह गाय को माता माना गया है. गोवर्धनपूजा में गौ माता को मोर पंख की माला से सजाया जाता है. गाय जिससे सोहने लगे उस माला को सोहई कहा जाता है. गौ रक्षक, गौ सेवक और गौ पालक गोवर्धन पूजा पर यादवों के हाथों गायों को सोहई बंधवाकर सुशोभित करते है. यही मंगलकामना का पर्व सोहई कहलाता है.

SOHAI ON GOVARDHAN PUJA
                                         गोवर्धन पूजा पर गायों को सोहई बांधने की परंपरा
https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/the-tradition-of-sohai-on-govardhan-puja-is-called-ornaments/article-2552

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.