धमतरी में हार का अनोखा जश्न, धुमाल में थिरकते दिखी कांग्रेस की महिला प्रत्याशी, कहा 'हार कर भी जीत गई'

Dhamtari, CG

धमतरी में महिला प्रत्याशी ने हार के बाद भी जश्न मनाया. जानिए वह प्रत्याशी कौन हैं.

छत्तीसगढ़ के धमतरी में नगरीय निकाय चुनाव के परिणाम आने के साथ ही विजेता प्रत्याशियों ने जीत का जश्न मनाना भी शुरू कर दिया. कोई मंदिर गया, तो किसी ने आभार रैली निकाली, तो किसी ने विजय जुलूस निकाला. वहीं जो प्रत्याशी हार गए, वह मतगणना स्थल से ही सीधे अपने घर की ओर चले गए. लेकिन इस बीच एक अनोखा नजारा धमतरी में देखने को मिला.

कांग्रेस प्रत्याशी मनीषा पटेल ने मनाया जश्न: धमतरी नगर निगम के वार्ड क्रमांक 27 की कांग्रेस प्रत्याशी मनीषा पटेल करीब 45 वोटों से चुनाव हार गईं. इसके बावजूद उन्होंने विजेता प्रत्याशी से पहले ही एक जुलूस निकाला. जुलूस बड़ा शानदार रहा. डीजे की धुन, ढोल पीटते बैंड वाले और इस धुन पर नाचते गाते थिरकते, खुशी मनाते मनीषा पटेल और उनके समर्थक. ऐसा लग रहा था कि यह हार नहीं बल्कि जीत का जश्न है.

हारने के बाद मनीषा ने क्या कहा? जब हमने जाकर इनसे बात की तो उन्होंने बताया कि हम चुनाव तो हार गए हैं लेकिन दूसरी तरह से हम चुनाव जीत चुके हैं और इसी का यह जश्न है. इसी की एक खुशी है और हम लोगों को आभार जता रहे हैं. मनीषा पटेल ने दावा किया कि शहर में निगम चुनाव के दौरान जमकर पैसे, साड़ी और तरह-तरह की चीजें बांटी गई. लेकिन हमने कभी मतदाता को यह सब देकर वोट मांगने की कोशिश नहीं की. हमने इसके बावजूद जो वोट पाया, वह हमारी जीत है और इसी बात से हम काफी खुश हैं.

Unique celebration of defeat
धमतरी में हार के बाद भी सेलिब्रेशन 
 
जो लोग हार कर निराश या उदास हो गए, उनके लिए भी मनीषा पटेल ने कहा कि ''चुनाव में किसी न किसी की जीत होती है. किसी न किसी की हार होती है. इसलिए उसमें दुखी होने से कोई फायदा नहीं. सभी को खुश रहना चाहिए.''

वार्ड क्रमांक 27 पोस्ट ऑफिस वार्ड से भाजपा प्रत्याशी चंद्रभागा साहू को 466 वोट मिले हैं. वहीं कांग्रेस की मनीषा पटेल को 421 मत मिले है. निर्दलीय संजीदा बेगम को 122 मत मिले हैं और नोटा में 16 बटन दबे हैं.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
16 Feb 2025 By दैनिक जागरण

धमतरी में हार का अनोखा जश्न, धुमाल में थिरकते दिखी कांग्रेस की महिला प्रत्याशी, कहा 'हार कर भी जीत गई'

Dhamtari, CG

छत्तीसगढ़ के धमतरी में नगरीय निकाय चुनाव के परिणाम आने के साथ ही विजेता प्रत्याशियों ने जीत का जश्न मनाना भी शुरू कर दिया. कोई मंदिर गया, तो किसी ने आभार रैली निकाली, तो किसी ने विजय जुलूस निकाला. वहीं जो प्रत्याशी हार गए, वह मतगणना स्थल से ही सीधे अपने घर की ओर चले गए. लेकिन इस बीच एक अनोखा नजारा धमतरी में देखने को मिला.

कांग्रेस प्रत्याशी मनीषा पटेल ने मनाया जश्न: धमतरी नगर निगम के वार्ड क्रमांक 27 की कांग्रेस प्रत्याशी मनीषा पटेल करीब 45 वोटों से चुनाव हार गईं. इसके बावजूद उन्होंने विजेता प्रत्याशी से पहले ही एक जुलूस निकाला. जुलूस बड़ा शानदार रहा. डीजे की धुन, ढोल पीटते बैंड वाले और इस धुन पर नाचते गाते थिरकते, खुशी मनाते मनीषा पटेल और उनके समर्थक. ऐसा लग रहा था कि यह हार नहीं बल्कि जीत का जश्न है.

हारने के बाद मनीषा ने क्या कहा? जब हमने जाकर इनसे बात की तो उन्होंने बताया कि हम चुनाव तो हार गए हैं लेकिन दूसरी तरह से हम चुनाव जीत चुके हैं और इसी का यह जश्न है. इसी की एक खुशी है और हम लोगों को आभार जता रहे हैं. मनीषा पटेल ने दावा किया कि शहर में निगम चुनाव के दौरान जमकर पैसे, साड़ी और तरह-तरह की चीजें बांटी गई. लेकिन हमने कभी मतदाता को यह सब देकर वोट मांगने की कोशिश नहीं की. हमने इसके बावजूद जो वोट पाया, वह हमारी जीत है और इसी बात से हम काफी खुश हैं.

Unique celebration of defeat
धमतरी में हार के बाद भी सेलिब्रेशन 
 
जो लोग हार कर निराश या उदास हो गए, उनके लिए भी मनीषा पटेल ने कहा कि ''चुनाव में किसी न किसी की जीत होती है. किसी न किसी की हार होती है. इसलिए उसमें दुखी होने से कोई फायदा नहीं. सभी को खुश रहना चाहिए.''

वार्ड क्रमांक 27 पोस्ट ऑफिस वार्ड से भाजपा प्रत्याशी चंद्रभागा साहू को 466 वोट मिले हैं. वहीं कांग्रेस की मनीषा पटेल को 421 मत मिले है. निर्दलीय संजीदा बेगम को 122 मत मिले हैं और नोटा में 16 बटन दबे हैं.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/the-unique-celebration-of-defeat-in-dhamtari-was-seen-in/article-10314

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.