छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज: अगले पांच दिन बारिश और तेज आंधी के आसार, कई जिलों में अलर्ट जारी

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ में मई की तपती गर्मी के बीच मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में मंगलवार को तेज हवाओं के साथ बारिश हुई, जिससे लोगों को अस्थायी राहत तो मिली, लेकिन बाद में उमस में भी इज़ाफा हो गया। मौसम विभाग ने आने वाले पांच दिनों तक प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक, तेज हवाओं और बारिश की संभावना जताई है।

पिछले 24 घंटे: कहीं हल्की फुहारें, कहीं गर्मी का कहर

राज्य में बीते 24 घंटों के दौरान एक-दो स्थानों पर हल्की से बहुत हल्की वर्षा रिकॉर्ड की गई। रायपुर में अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो प्रदेश में सबसे अधिक था। वहीं अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसमी बदलाव के पीछे सक्रिय सिस्टम

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि वर्तमान में कई मौसमी प्रणालियां एक साथ सक्रिय हैं। एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर और पूर्व के बीच सक्रिय है, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। यह प्रभाव छत्तीसगढ़ होते हुए दक्षिण उड़ीसा तक फैली द्रोणिका रेखा के रूप में दिख रहा है। साथ ही पश्चिमी विदर्भ से केरल तक एक उत्तर-दक्षिण द्रोणिका भी बनी हुई है। इन सिस्टमों के चलते प्रदेश में लगातार मौसम की स्थिति अस्थिर बनी हुई है।

कहां-कहां जारी किया गया अलर्ट?

मौसम विभाग ने कई जिलों में आंधी, बारिश और वज्रपात की चेतावनी के साथ ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इनमें सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोण्डागांव, राजनांदगांव, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, जशपुर, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम और मुंगेली शामिल हैं। इन जिलों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

इसके अतिरिक्त येलो अलर्ट वाले जिलों में रायपुर, महासमुंद, धमतरी, बालोद, कांकेर, गरियाबंद, बलौदा बाजार, कोरबा, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया, बलरामपुर और गौरेला-पेंड्रा-मरवाही शामिल हैं, जहां तेज़ हवाओं के साथ बिजली गिरने और बौछारें पड़ने की संभावना है।

रायपुर में कैसा रहेगा आज का मौसम?

राजधानी रायपुर में मंगलवार को आसमान आंशिक रूप से बादलों से ढका रहेगा। दिन का अधिकतम तापमान करीब 42 डिग्री और न्यूनतम 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। उमस का स्तर भी ऊंचा बने रहने की संभावना है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
14 May 2025 By दैनिक जागरण

छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज: अगले पांच दिन बारिश और तेज आंधी के आसार, कई जिलों में अलर्ट जारी

Raipur, CG

पिछले 24 घंटे: कहीं हल्की फुहारें, कहीं गर्मी का कहर

राज्य में बीते 24 घंटों के दौरान एक-दो स्थानों पर हल्की से बहुत हल्की वर्षा रिकॉर्ड की गई। रायपुर में अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो प्रदेश में सबसे अधिक था। वहीं अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसमी बदलाव के पीछे सक्रिय सिस्टम

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि वर्तमान में कई मौसमी प्रणालियां एक साथ सक्रिय हैं। एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर और पूर्व के बीच सक्रिय है, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। यह प्रभाव छत्तीसगढ़ होते हुए दक्षिण उड़ीसा तक फैली द्रोणिका रेखा के रूप में दिख रहा है। साथ ही पश्चिमी विदर्भ से केरल तक एक उत्तर-दक्षिण द्रोणिका भी बनी हुई है। इन सिस्टमों के चलते प्रदेश में लगातार मौसम की स्थिति अस्थिर बनी हुई है।

कहां-कहां जारी किया गया अलर्ट?

मौसम विभाग ने कई जिलों में आंधी, बारिश और वज्रपात की चेतावनी के साथ ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इनमें सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोण्डागांव, राजनांदगांव, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, जशपुर, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम और मुंगेली शामिल हैं। इन जिलों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

इसके अतिरिक्त येलो अलर्ट वाले जिलों में रायपुर, महासमुंद, धमतरी, बालोद, कांकेर, गरियाबंद, बलौदा बाजार, कोरबा, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया, बलरामपुर और गौरेला-पेंड्रा-मरवाही शामिल हैं, जहां तेज़ हवाओं के साथ बिजली गिरने और बौछारें पड़ने की संभावना है।

रायपुर में कैसा रहेगा आज का मौसम?

राजधानी रायपुर में मंगलवार को आसमान आंशिक रूप से बादलों से ढका रहेगा। दिन का अधिकतम तापमान करीब 42 डिग्री और न्यूनतम 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। उमस का स्तर भी ऊंचा बने रहने की संभावना है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/the-weather-mood-in-chhattisgarh-will-change-the-next-five/article-20786

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.