छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, दो दिन तक बारिश-आंधी की चेतावनी

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ में मई की भीषण गर्मी इस बार अब तक पूरी तरह हावी नहीं हो पाई है।

प्रदेश के कई हिस्सों में समय-समय पर हो रही बारिश और तेज़ आंधी ने लोगों को तपिश से राहत पहुंचाई है। हालांकि मौसम विभाग ने एक बार फिर अलर्ट जारी किया है कि आगामी दो दिनों तक प्रदेश में गरज-चमक, तेज़ हवाओं और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है।

अगले 3 दिन बढ़ेगा पारा, फिर रहेगा स्थिर
मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के अनुसार, कुछ स्थानों पर बिजली चमकने के साथ हल्की बारिश हो सकती है। कई इलाकों में तेज़ अंधड़ और वज्रपात की भी आशंका जताई गई है। इस बीच, अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है, जो अगले तीन दिन तक जारी रह सकती है। इसके बाद मौसम में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा।

इन मौसमी सिस्टम्स का दिख रहा असर
वर्तमान में एक चक्रवाती परिसंचरण ईरान के ऊपर लगभग 3.1 किमी ऊंचाई पर सक्रिय है। यह प्रणाली मध्य और ऊपरी क्षोभमंडल तक फैली हुई है। साथ ही, एक द्रोणिका रेखा उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश से होते हुए उत्तर छत्तीसगढ़ तक फैली है, जो लगभग 0.9 किमी की ऊंचाई तक प्रभावशाली है। इसके अलावा एक और द्रोणिका दक्षिण तेलंगाना से मन्नार की खाड़ी तक फैली हुई है। इन सभी प्रणालियों से प्रदेश में नमी और अस्थिरता बढ़ी है, जो बादलों के विकसित होने, गरज-चमक और वर्षा के लिए जिम्मेदार है।

तापमान का हाल
पिछले 24 घंटों के भीतर कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश दर्ज की गई। दुर्ग जिले में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस और जगदलपुर में न्यूनतम तापमान 21.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

रायपुर में कैसा रहेगा मौसम?
राजधानी रायपुर में आज आंशिक बादल छाए रहेंगे और दोपहर या शाम के समय गरज-चमक के साथ बौछारें गिर सकती हैं। अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
09 May 2025 By दैनिक जागरण

छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, दो दिन तक बारिश-आंधी की चेतावनी

Raipur, CG

प्रदेश के कई हिस्सों में समय-समय पर हो रही बारिश और तेज़ आंधी ने लोगों को तपिश से राहत पहुंचाई है। हालांकि मौसम विभाग ने एक बार फिर अलर्ट जारी किया है कि आगामी दो दिनों तक प्रदेश में गरज-चमक, तेज़ हवाओं और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है।

अगले 3 दिन बढ़ेगा पारा, फिर रहेगा स्थिर
मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के अनुसार, कुछ स्थानों पर बिजली चमकने के साथ हल्की बारिश हो सकती है। कई इलाकों में तेज़ अंधड़ और वज्रपात की भी आशंका जताई गई है। इस बीच, अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है, जो अगले तीन दिन तक जारी रह सकती है। इसके बाद मौसम में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा।

इन मौसमी सिस्टम्स का दिख रहा असर
वर्तमान में एक चक्रवाती परिसंचरण ईरान के ऊपर लगभग 3.1 किमी ऊंचाई पर सक्रिय है। यह प्रणाली मध्य और ऊपरी क्षोभमंडल तक फैली हुई है। साथ ही, एक द्रोणिका रेखा उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश से होते हुए उत्तर छत्तीसगढ़ तक फैली है, जो लगभग 0.9 किमी की ऊंचाई तक प्रभावशाली है। इसके अलावा एक और द्रोणिका दक्षिण तेलंगाना से मन्नार की खाड़ी तक फैली हुई है। इन सभी प्रणालियों से प्रदेश में नमी और अस्थिरता बढ़ी है, जो बादलों के विकसित होने, गरज-चमक और वर्षा के लिए जिम्मेदार है।

तापमान का हाल
पिछले 24 घंटों के भीतर कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश दर्ज की गई। दुर्ग जिले में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस और जगदलपुर में न्यूनतम तापमान 21.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

रायपुर में कैसा रहेगा मौसम?
राजधानी रायपुर में आज आंशिक बादल छाए रहेंगे और दोपहर या शाम के समय गरज-चमक के साथ बौछारें गिर सकती हैं। अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/the-weather-patterns-will-change-again-in-chhattisgarh/article-20193

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.