छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में बारिश-गर्जन की संभावना, अलर्ट जारी

RAIPUR, CG

छत्तीसगढ़ में मानसूनी गतिविधियां एक बार फिर तेज होने लगी हैं। आज प्रदेश के कई जिलों में बादल गरजने-चमकने के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, 1 अक्टूबर से बंगाल की खाड़ी में नया निम्न दबाव क्षेत्र बनने जा रहा है, जिसके प्रभाव से नए महीने की शुरुआत बारिश के साथ होगी।

पिछले 24 घंटे का हाल

पिछले 24 घंटों में दुर्ग और बस्तर संभाग के अधिकांश जिलों में वर्षा दर्ज की गई। कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी हुई। इस दौरान दुर्ग का अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस और पेंड्रा रोड का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

सिनोप्टिक सिस्टम

  • एक अवदाब दक्षिण तटीय उड़ीसा के ऊपर सक्रिय है, जो पश्चिम की ओर बढ़ रहा है और धीरे-धीरे छत्तीसगढ़ तक पहुंचेगा।

  • इस अवदाब से जुड़ी द्रोणिका उड़ीसा से होते हुए गोवा और उत्तर आंतरिक कर्नाटक तक फैली हुई है।

  • मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि 30 सितंबर को उत्तर अंडमान सागर में चक्रवाती परिसंचरण उभरेगा, जिससे 1 अक्टूबर को बंगाल की खाड़ी में नया निम्न दबाव बनेगा। इसका असर छत्तीसगढ़ में वर्षा गतिविधियों को बढ़ाएगा।

कहां जारी हुआ अलर्ट

  • ऑरेंज अलर्ट : बालोद, राजनांदगांव, दुर्ग, बेमेतरा और कबीरधाम जिलों में आज मेघगर्जन, आकाशीय बिजली और तेज हवा (30-40 किमी/घंटा) के साथ मध्यम वर्षा की संभावना।

  • येलो अलर्ट : सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाज़ार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जीपीएम, मुंगेली, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर सहित कई जिलों में बिजली कड़कने, तेज हवा और बारिश की चेतावनी।

रायपुर का मौसम

राजधानी रायपुर में आज आसमान बादलों से घिरा रहेगा। गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। दिन का तापमान 24 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
28 Sep 2025 By दैनिक जागरण

छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में बारिश-गर्जन की संभावना, अलर्ट जारी

RAIPUR, CG

छत्तीसगढ़ में मानसूनी गतिविधियां एक बार फिर तेज होने लगी हैं। आज प्रदेश के कई जिलों में बादल गरजने-चमकने के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, 1 अक्टूबर से बंगाल की खाड़ी में नया निम्न दबाव क्षेत्र बनने जा रहा है, जिसके प्रभाव से नए महीने की शुरुआत बारिश के साथ होगी।

पिछले 24 घंटे का हाल

पिछले 24 घंटों में दुर्ग और बस्तर संभाग के अधिकांश जिलों में वर्षा दर्ज की गई। कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी हुई। इस दौरान दुर्ग का अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस और पेंड्रा रोड का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

सिनोप्टिक सिस्टम

  • एक अवदाब दक्षिण तटीय उड़ीसा के ऊपर सक्रिय है, जो पश्चिम की ओर बढ़ रहा है और धीरे-धीरे छत्तीसगढ़ तक पहुंचेगा।

  • इस अवदाब से जुड़ी द्रोणिका उड़ीसा से होते हुए गोवा और उत्तर आंतरिक कर्नाटक तक फैली हुई है।

  • मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि 30 सितंबर को उत्तर अंडमान सागर में चक्रवाती परिसंचरण उभरेगा, जिससे 1 अक्टूबर को बंगाल की खाड़ी में नया निम्न दबाव बनेगा। इसका असर छत्तीसगढ़ में वर्षा गतिविधियों को बढ़ाएगा।

कहां जारी हुआ अलर्ट

  • ऑरेंज अलर्ट : बालोद, राजनांदगांव, दुर्ग, बेमेतरा और कबीरधाम जिलों में आज मेघगर्जन, आकाशीय बिजली और तेज हवा (30-40 किमी/घंटा) के साथ मध्यम वर्षा की संभावना।

  • येलो अलर्ट : सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाज़ार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जीपीएम, मुंगेली, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर सहित कई जिलों में बिजली कड़कने, तेज हवा और बारिश की चेतावनी।

रायपुर का मौसम

राजधानी रायपुर में आज आसमान बादलों से घिरा रहेगा। गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। दिन का तापमान 24 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/the-weather-patterns-will-change-again-in-chhattisgarh/article-34165

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.