छत्तीसगढ़ में आज बारिश और तेज हवाओं के आसार, अगले 5 दिनों तक बदला-बदला रहेगा मौसम

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज तेजी से करवट ले रहा है। शुक्रवार को दिनभर गर्मी और उमस से बेहाल लोगों को रात की बारिश ने राहत दी। मौसम विभाग ने शनिवार को भी प्रदेश के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं (60 किमी/घंटा तक) और हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी दी है। यह बदलावपूर्ण मौसम अगले 5 दिनों तक बने रहने की संभावना है।

बारिश, अंधड़ और बिजली गिरने की चेतावनी

राज्य के कुछ हिस्सों में आज भी आकाशीय बिजली गिरने, तेज आंधी, और हल्की बारिश की स्थितियां बन सकती हैं। पिछले 24 घंटों में प्रदेश के एक-दो स्थानों पर बारिश दर्ज की गई। बिलासपुर में सबसे ज्यादा गर्मी रही, जहां तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। वहीं, जगदलपुर सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

मानसून की आहट

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के अनुसार, दक्षिण-पूर्व मानसून आने वाले कुछ दिनों में और सक्रिय हो सकता है। यह सिस्टम दक्षिण अरब सागर, मालदीव, कोमोरिन क्षेत्र, अंडमान निकोबार द्वीप, और बंगाल की खाड़ी के मध्य भागों तक पहुंच चुका है। आगामी 2 से 3 दिनों में इसके और हिस्सों में फैलने की संभावना है।

इसके अलावा, एक वायुमंडलीय द्रोणिका उत्तर पश्चिमी उत्तर प्रदेश से होते हुए उत्तर बंगाल और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल तक फैली हुई है, जिसकी ऊंचाई करीब 0.9 किमी तक है। इसका असर छत्तीसगढ़ में भी दिखाई दे रहा है।

 रायपुर का मौसम कैसा रहेगा?

  • राजधानी रायपुर में आज आंशिक बादल छाए रहेंगे और दिन में गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

  • अधिकतम तापमान: करीब 41°C

  • न्यूनतम तापमान: लगभग 28°C

 अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम?

  • प्रदेश में अधिकांश जगहों पर गरज-चमक, हल्की से मध्यम वर्षा और तेज हवाएं चलने की संभावना।

  • कुछ क्षेत्रों में वज्रपात और आंधी की भी चेतावनी।

  • अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन उमस बनी रह सकती है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
17 May 2025 By दैनिक जागरण

छत्तीसगढ़ में आज बारिश और तेज हवाओं के आसार, अगले 5 दिनों तक बदला-बदला रहेगा मौसम

Raipur, CG

बारिश, अंधड़ और बिजली गिरने की चेतावनी

राज्य के कुछ हिस्सों में आज भी आकाशीय बिजली गिरने, तेज आंधी, और हल्की बारिश की स्थितियां बन सकती हैं। पिछले 24 घंटों में प्रदेश के एक-दो स्थानों पर बारिश दर्ज की गई। बिलासपुर में सबसे ज्यादा गर्मी रही, जहां तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। वहीं, जगदलपुर सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

मानसून की आहट

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के अनुसार, दक्षिण-पूर्व मानसून आने वाले कुछ दिनों में और सक्रिय हो सकता है। यह सिस्टम दक्षिण अरब सागर, मालदीव, कोमोरिन क्षेत्र, अंडमान निकोबार द्वीप, और बंगाल की खाड़ी के मध्य भागों तक पहुंच चुका है। आगामी 2 से 3 दिनों में इसके और हिस्सों में फैलने की संभावना है।

इसके अलावा, एक वायुमंडलीय द्रोणिका उत्तर पश्चिमी उत्तर प्रदेश से होते हुए उत्तर बंगाल और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल तक फैली हुई है, जिसकी ऊंचाई करीब 0.9 किमी तक है। इसका असर छत्तीसगढ़ में भी दिखाई दे रहा है।

 रायपुर का मौसम कैसा रहेगा?

  • राजधानी रायपुर में आज आंशिक बादल छाए रहेंगे और दिन में गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

  • अधिकतम तापमान: करीब 41°C

  • न्यूनतम तापमान: लगभग 28°C

 अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम?

  • प्रदेश में अधिकांश जगहों पर गरज-चमक, हल्की से मध्यम वर्षा और तेज हवाएं चलने की संभावना।

  • कुछ क्षेत्रों में वज्रपात और आंधी की भी चेतावनी।

  • अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन उमस बनी रह सकती है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/the-weather-will-be-changed-for-the-next-5-days/article-21191

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.