छत्तीसगढ़ में मौसम फिर बदलेगा मिज़ाज: कुछ इलाकों में आज बारिश की संभावना, अगले 3 दिन चढ़ेगा पारा

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ में मौसम का मिज़ाज एक बार फिर करवट लेता नजर आ रहा है।

बीते कुछ दिनों की तुलना में बारिश की गतिविधियों में थोड़ी कमी जरूर आई है, लेकिन गर्मी की वापसी महसूस की जा रही है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, आज प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ अंधड़ की संभावना बनी हुई है। वहीं अगले तीन दिनों तक तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी के आसार हैं, जिससे दिन में गर्मी बढ़ सकती है।

बिलासपुर सबसे गर्म, जगदलपुर सबसे ठंडा

पिछले 24 घंटों के भीतर छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। बिलासपुर में अधिकतम तापमान 39.4°C तक पहुंच गया, जो प्रदेश में सबसे अधिक रहा। वहीं जगदलपुर और राजनांदगांव में न्यूनतम तापमान 23.0°C रिकॉर्ड किया गया, जो सबसे कम है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, यह तापमान अगले कुछ दिनों में धीरे-धीरे बढ़ सकता है।

बस्तर में मानसून पहुंचा, रायपुर कर रहा इंतजार

प्रदेश के दक्षिणी हिस्से बस्तर में मानसून ने दस्तक दे दी है और वहां मौसम में ठंडक का असर दिखने लगा है। लेकिन राजधानी रायपुर में अब तक मानसून नहीं पहुंच पाया है। मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के अनुसार, आज रायपुर सहित कई जिलों में हल्की बारिश या गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। कुछ स्थानों पर अंधड़ और बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है।

राजधानी रायपुर का आज का मौसम

मौसम विभाग ने रायपुर के लिए आज का पूर्वानुमान जारी किया है। राजधानी में आकाश आंशिक रूप से बादलों से घिरा रह सकता है।

  • अधिकतम तापमान: लगभग 38°C

  • न्यूनतम तापमान: लगभग 26°C

  • हवा की गति: सामान्य से थोड़ी तेज़

  • बारिश की संभावना: हल्की बूंदाबांदी संभव

अगले 5 दिन: गर्मी और बारिश दोनों साथ-साथ

मौसम विभाग की मानें तो अगले 5 दिनों तक छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और तेज़ हवाओं की स्थिति बनी रहेगी। लेकिन दिन में गर्मी का असर भी दिखेगा, खासकर जब बादल नहीं होंगे।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
03 Jun 2025 By दैनिक जागरण

छत्तीसगढ़ में मौसम फिर बदलेगा मिज़ाज: कुछ इलाकों में आज बारिश की संभावना, अगले 3 दिन चढ़ेगा पारा

Raipur, CG

बीते कुछ दिनों की तुलना में बारिश की गतिविधियों में थोड़ी कमी जरूर आई है, लेकिन गर्मी की वापसी महसूस की जा रही है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, आज प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ अंधड़ की संभावना बनी हुई है। वहीं अगले तीन दिनों तक तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी के आसार हैं, जिससे दिन में गर्मी बढ़ सकती है।

बिलासपुर सबसे गर्म, जगदलपुर सबसे ठंडा

पिछले 24 घंटों के भीतर छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। बिलासपुर में अधिकतम तापमान 39.4°C तक पहुंच गया, जो प्रदेश में सबसे अधिक रहा। वहीं जगदलपुर और राजनांदगांव में न्यूनतम तापमान 23.0°C रिकॉर्ड किया गया, जो सबसे कम है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, यह तापमान अगले कुछ दिनों में धीरे-धीरे बढ़ सकता है।

बस्तर में मानसून पहुंचा, रायपुर कर रहा इंतजार

प्रदेश के दक्षिणी हिस्से बस्तर में मानसून ने दस्तक दे दी है और वहां मौसम में ठंडक का असर दिखने लगा है। लेकिन राजधानी रायपुर में अब तक मानसून नहीं पहुंच पाया है। मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के अनुसार, आज रायपुर सहित कई जिलों में हल्की बारिश या गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। कुछ स्थानों पर अंधड़ और बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है।

राजधानी रायपुर का आज का मौसम

मौसम विभाग ने रायपुर के लिए आज का पूर्वानुमान जारी किया है। राजधानी में आकाश आंशिक रूप से बादलों से घिरा रह सकता है।

  • अधिकतम तापमान: लगभग 38°C

  • न्यूनतम तापमान: लगभग 26°C

  • हवा की गति: सामान्य से थोड़ी तेज़

  • बारिश की संभावना: हल्की बूंदाबांदी संभव

अगले 5 दिन: गर्मी और बारिश दोनों साथ-साथ

मौसम विभाग की मानें तो अगले 5 दिनों तक छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और तेज़ हवाओं की स्थिति बनी रहेगी। लेकिन दिन में गर्मी का असर भी दिखेगा, खासकर जब बादल नहीं होंगे।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/the-weather-will-change-again-in-chhattisgarh/article-23053

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.