छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, आज बारिश-आंधी का अलर्ट

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ के अधिकांश हिस्सों में इस समय भीषण गर्मी का दौर जारी है। दिन हो या रात, कूलर और एसी के बिना रहना मुश्किल हो गया है।

हालांकि, मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में लोगों को राहत देने वाली खबर दी है। अगले तीन दिनों में प्रदेश में मौसम के मिजाज में बदलाव होने की संभावना जताई गई है।

गर्मी का प्रकोप बरकरार

पिछले 24 घंटों में दक्षिण छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है, लेकिन अधिकांश क्षेत्रों में तापमान लगातार बढ़ रहा है। राजधानी रायपुर का अधिकतम तापमान शनिवार की तुलना में बढ़कर 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान 23.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

पश्चिमी विक्षोभ का असर, बारिश के संकेत

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के अनुसार, वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ 54 डिग्री पूर्व और 25 डिग्री उत्तर पर लद्दाख व कश्मीर के ऊपर सक्रिय है, जिसकी वजह से हवा के पैटर्न में बदलाव आया है। इसी कारण प्रदेश में आज कुछ इलाकों में हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ छींटे पड़ सकते हैं। कुछ क्षेत्रों में तेज आंधी और वज्रपात की भी आशंका है।

इन जिलों में येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने प्रदेश के निम्न जिलों में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली, तेज हवाएं (30-40 किमी प्रति घंटा) और वर्षा की चेतावनी जारी की है। इन जिलों में येलो अलर्ट घोषित किया गया है:

  • सुकमा

  • बीजापुर

  • दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा

  • बस्तर

  • नारायणपुर

  • कोंडागांव

  • उत्तर बस्तर कांकेर

राजधानी रायपुर का मौसम

राजधानी रायपुर में आज आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रहेगा, लेकिन उमस और गर्मी से राहत की उम्मीद कम है।

  • अधिकतम तापमान: लगभग 42°C

  • न्यूनतम तापमान: लगभग 29°C

गर्मी से परेशान जनता को कुछ और दिन इंतजार करना पड़ सकता है, लेकिन तीन दिन बाद मौसम में संभावित बदलाव से राहत की उम्मीद है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
09 Jun 2025 By दैनिक जागरण

छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, आज बारिश-आंधी का अलर्ट

Raipur, CG

हालांकि, मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में लोगों को राहत देने वाली खबर दी है। अगले तीन दिनों में प्रदेश में मौसम के मिजाज में बदलाव होने की संभावना जताई गई है।

गर्मी का प्रकोप बरकरार

पिछले 24 घंटों में दक्षिण छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है, लेकिन अधिकांश क्षेत्रों में तापमान लगातार बढ़ रहा है। राजधानी रायपुर का अधिकतम तापमान शनिवार की तुलना में बढ़कर 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान 23.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

पश्चिमी विक्षोभ का असर, बारिश के संकेत

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के अनुसार, वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ 54 डिग्री पूर्व और 25 डिग्री उत्तर पर लद्दाख व कश्मीर के ऊपर सक्रिय है, जिसकी वजह से हवा के पैटर्न में बदलाव आया है। इसी कारण प्रदेश में आज कुछ इलाकों में हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ छींटे पड़ सकते हैं। कुछ क्षेत्रों में तेज आंधी और वज्रपात की भी आशंका है।

इन जिलों में येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने प्रदेश के निम्न जिलों में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली, तेज हवाएं (30-40 किमी प्रति घंटा) और वर्षा की चेतावनी जारी की है। इन जिलों में येलो अलर्ट घोषित किया गया है:

  • सुकमा

  • बीजापुर

  • दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा

  • बस्तर

  • नारायणपुर

  • कोंडागांव

  • उत्तर बस्तर कांकेर

राजधानी रायपुर का मौसम

राजधानी रायपुर में आज आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रहेगा, लेकिन उमस और गर्मी से राहत की उम्मीद कम है।

  • अधिकतम तापमान: लगभग 42°C

  • न्यूनतम तापमान: लगभग 29°C

गर्मी से परेशान जनता को कुछ और दिन इंतजार करना पड़ सकता है, लेकिन तीन दिन बाद मौसम में संभावित बदलाव से राहत की उम्मीद है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/the-weather-will-change-again-in-chhattisgarh/article-23647

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.