- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- छत्तीसगढ़ में मौसम बदलेगा रुख: रायपुर-बस्तर समेत कई जिलों में हल्की बारिश का यलो अलर्ट
छत्तीसगढ़ में मौसम बदलेगा रुख: रायपुर-बस्तर समेत कई जिलों में हल्की बारिश का यलो अलर्ट
RAIPUR, CG
छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय होने जा रहा है। मौसम विभाग ने राज्य के मध्य और दक्षिणी हिस्सों में अगले 5 दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। मानसून द्रोणिका और चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से सरगुजा संभाग के कुछ क्षेत्रों में आज गरज-चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश हो सकती है।
पिछले 24 घंटे में कई जिलों में बारिश
बीते 24 घंटे में प्रदेश के सभी संभागों के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 33.5°C राजनांदगांव में और सबसे कम न्यूनतम तापमान 20.6°C दुर्ग में रहा।
रायपुर में छाए रहेंगे बादल
राजधानी रायपुर में आज दिनभर बादल छाए रहने की संभावना है। गरज-चमक के साथ बारिश की बौछारें पड़ सकती हैं। अधिकतम तापमान 33°C और न्यूनतम तापमान 26°C के आसपास रहेगा।
इन जिलों में यलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर सहित अधिकांश जिलों में हल्की बारिश का अनुमान जताते हुए यलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम प्रणाली का हाल
मानसून द्रोणिका इस समय श्रीगंगानगर से लखनऊ, पटना होते हुए उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है। साथ ही पूर्वी उत्तर प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में 1.5 किमी ऊंचाई तक एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है, जो आने वाले दिनों में प्रदेश में वर्षा गतिविधि को बढ़ा सकता है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए