- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- छत्तीसगढ़ में मौसम बदलेगा रूप, बिजली गिरने और बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ में मौसम बदलेगा रूप, बिजली गिरने और बारिश की चेतावनी
RAIPUR, CG
छत्तीसगढ़ में आज मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश के साथ कहीं-कहीं भारी वर्षा और बिजली गिरने की संभावना है। वहीं, 5 अक्टूबर से बारिश की गतिविधि धीरे-धीरे कम होने की संभावना जताई गई है।
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, एक अवदाब अंदरुनी उड़ीसा के ऊपर सक्रिय है, जो 15 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से उत्तर-उत्तर पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है। यह अवदाब अगले 24 घंटों में उत्तर छत्तीसगढ़ तक पहुंचेगा और कमजोर होकर एक निम्न दाब क्षेत्र में बदल जाएगा। इसके कारण प्रदेश के उत्तर हिस्सों में भारी वर्षा होने की संभावना है।
बीती 24 घंटों में दर्ज बारिश
-
अमलीपदर, बलौदा बाजार: 10 सेमी
-
मंदिर हसौद, मैनपुर: 9 सेमी
-
बिल्हा, खरोरा, पलारी: 8 सेमी
-
बागबाहरा, सुहेला, महासमुंद, गरियाबंद, आरंग: 7 सेमी
-
धनोरा, नेरहरपुर, माना-रायपुर एयरपोर्ट: 6 सेमी
-
पेंड्रा रोड, करपावंड, बेलरगांव, पथरिया, पिथौरा, केशकाल, राजिम, भाटापारा, माकड़ी, बकावंड, कोमाखान, नगरी, देवभोग: 5 सेमी
-
सरोना, बड़ेराजपुर, लाभांडीह, सुकमा, कुरुद, बसना, गोबरा नवापारा, कांकेर, तिल्दा, पाटन, लवन, धरशिवा, गिधौरी टुंड्रा, रायपुर, तखतपुर: 4 सेमी
अन्य कई क्षेत्रों में 3 सेमी से कम बारिश रिकॉर्ड की गई।
रायपुर में आज का मौसम
राजधानी रायपुर में आज बादल छाए रहेंगे, साथ ही गरज-चमक के साथ वर्षा होने की संभावना है। तापमान 23 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए