रायपुर में 6वीं मंजिल से कूदकर युवती ने दी जान: बॉयफ्रेंड से विवाद की आशंका, CCTV में कैद हुई अंतिम क्षणों की तस्वीर

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। 27 वर्षीय युवती जसविंदर कौर ने बीती रात साईं ड्रीम सोसाइटी की छठी मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को आशंका है कि यह कदम उसने बॉयफ्रेंड से विवाद के बाद उठाया।

घटना का CCTV वीडियो भी सामने आया है, जिसमें युवती छत पर अकेले टहलती नजर आ रही है। कुछ ही देर बाद वह नीचे कूद जाती है। गिरते ही सिर में गंभीर चोट आने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

भिलाई की रहने वाली थी युवती

जसविंदर मूलतः भिलाई के डबरापारा की निवासी थी और कुछ समय से राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत साईं ड्रीम सोसाइटी में अपनी एक सहेली के साथ किराए के फ्लैट में रह रही थी। पुलिस ने बताया कि घटना मंगलवार-बुधवार की दरम्यानी रात करीब 12 बजे की है। सहेली फ्लैट में ही मौजूद थी, जब जसविंदर छत पर गई।

गिरते ही हुई दर्दनाक मौत

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नीचे गिरते ही तेज आवाज सुनाई दी, जिसके बाद सोसाइटी के लोग दौड़े। लेकिन तब तक युवती की सिर की चोट के कारण मौत हो चुकी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

कुछ दिनों से थी बेरोजगार

पुलिस के मुताबिक, जसविंदर पहले मेकअप आर्टिस्ट का काम करती थी, लेकिन हाल के दिनों में वह किसी काम में सक्रिय नहीं थी। उसके पिता का निधन पहले ही हो चुका है और मां विशाखापट्टनम में रहती हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद परिजनों की हालत अत्यंत खराब है।

बॉयफ्रेंड से झगड़े की जांच

पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला है कि जसविंदर का अपने बॉयफ्रेंड से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। पुलिस को संदेह है कि मानसिक तनाव में आकर उसने यह कदम उठाया। फिलहाल पुलिस ने उसका मोबाइल फोन जब्त कर जांच शुरू कर दी है और परिजनों व दोस्तों से पूछताछ की जा रही है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
05 Jun 2025 By दैनिक जागरण

रायपुर में 6वीं मंजिल से कूदकर युवती ने दी जान: बॉयफ्रेंड से विवाद की आशंका, CCTV में कैद हुई अंतिम क्षणों की तस्वीर

Raipur, CG

घटना का CCTV वीडियो भी सामने आया है, जिसमें युवती छत पर अकेले टहलती नजर आ रही है। कुछ ही देर बाद वह नीचे कूद जाती है। गिरते ही सिर में गंभीर चोट आने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

भिलाई की रहने वाली थी युवती

जसविंदर मूलतः भिलाई के डबरापारा की निवासी थी और कुछ समय से राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत साईं ड्रीम सोसाइटी में अपनी एक सहेली के साथ किराए के फ्लैट में रह रही थी। पुलिस ने बताया कि घटना मंगलवार-बुधवार की दरम्यानी रात करीब 12 बजे की है। सहेली फ्लैट में ही मौजूद थी, जब जसविंदर छत पर गई।

गिरते ही हुई दर्दनाक मौत

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नीचे गिरते ही तेज आवाज सुनाई दी, जिसके बाद सोसाइटी के लोग दौड़े। लेकिन तब तक युवती की सिर की चोट के कारण मौत हो चुकी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

कुछ दिनों से थी बेरोजगार

पुलिस के मुताबिक, जसविंदर पहले मेकअप आर्टिस्ट का काम करती थी, लेकिन हाल के दिनों में वह किसी काम में सक्रिय नहीं थी। उसके पिता का निधन पहले ही हो चुका है और मां विशाखापट्टनम में रहती हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद परिजनों की हालत अत्यंत खराब है।

बॉयफ्रेंड से झगड़े की जांच

पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला है कि जसविंदर का अपने बॉयफ्रेंड से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। पुलिस को संदेह है कि मानसिक तनाव में आकर उसने यह कदम उठाया। फिलहाल पुलिस ने उसका मोबाइल फोन जब्त कर जांच शुरू कर दी है और परिजनों व दोस्तों से पूछताछ की जा रही है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/the-woman-jumped-from-the-6th-floor-in-raipur-and/article-23275

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.