बोरी में भरकर 10 माह के मासूम को चुराने आया युवक, ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ा; 3.5 लाख में बेचने की थी डील

Raigarh, CG

ओडिशा से रायगढ़ में घुसा एक बच्चा-चोर तब पकड़ा गया, जब वह आधी रात एक मासूम को बोरी में भरकर चुराने की कोशिश कर रहा था। मामला जिले के टिकरापारा इलाके का है, जहां जागरूक परिजनों और ग्रामीणों की सतर्कता से एक बड़ा अपराध टल गया।

6 अगस्त की रात करीब 2 बजे राज सारथी के घर में सब लोग गहरी नींद में सोए थे। घर में 10 माह का मासूम बच्चा अपनी दादी के पास सो रहा था। इसी बीच, एक अनजान युवक चुपचाप घर में घुसा और बच्चे को उठाकर बोरी में भरने लगा। मासूम की हलचल से परिजन की नींद खुल गई और उन्होंने मौके पर ही युवक को दबोच लिया।

ग्रामीणों ने बांधा और जमकर पीटा

परिजन और मोहल्लेवालों ने युवक को हाथ-पैर बांधकर जमकर पीटा। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सुरेश मुंडा (उम्र 42), निवासी सुंदरगढ़, ओडिशा बताया। उसने खुलासा किया कि वह बच्चे को चोरी कर ओडिशा ले जाकर कृष्णा नामक व्यक्ति को ₹3.5 लाख में बेचने वाला था।

 अकेला था या गिरोह के साथ?

बच्चे की दादी ने बताया कि आरोपी अकेला नहीं था, उसके साथ अन्य लोग भी थे जो मौके से फरार हो गए। हालांकि पुलिस का कहना है कि आरोपी अकेले ही था। पुलिस फिलहाल जांच कर रही है कि उसके साथ और कौन-कौन शामिल था।

 पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

वारदात की सूचना मिलते ही जूटमिल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर थाने ले आई। एएसपी आकाश मरकाम के मुताबिक, पूछताछ जारी है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 'अगर नहीं जागते, तो बच्चा चला जाता' - पिता

बच्चे के पिता राज सारथी ने बताया कि यदि परिवार की नींद नहीं खुलती, तो आरोपी बच्चा लेकर फरार हो जाता। उन्होंने कहा कि पहले वार्ड पार्षद को सूचना दी गई और फिर पुलिस को बुलाया गया।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
07 Aug 2025 By दैनिक जागरण

बोरी में भरकर 10 माह के मासूम को चुराने आया युवक, ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ा; 3.5 लाख में बेचने की थी डील

Raigarh, CG

6 अगस्त की रात करीब 2 बजे राज सारथी के घर में सब लोग गहरी नींद में सोए थे। घर में 10 माह का मासूम बच्चा अपनी दादी के पास सो रहा था। इसी बीच, एक अनजान युवक चुपचाप घर में घुसा और बच्चे को उठाकर बोरी में भरने लगा। मासूम की हलचल से परिजन की नींद खुल गई और उन्होंने मौके पर ही युवक को दबोच लिया।

ग्रामीणों ने बांधा और जमकर पीटा

परिजन और मोहल्लेवालों ने युवक को हाथ-पैर बांधकर जमकर पीटा। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सुरेश मुंडा (उम्र 42), निवासी सुंदरगढ़, ओडिशा बताया। उसने खुलासा किया कि वह बच्चे को चोरी कर ओडिशा ले जाकर कृष्णा नामक व्यक्ति को ₹3.5 लाख में बेचने वाला था।

 अकेला था या गिरोह के साथ?

बच्चे की दादी ने बताया कि आरोपी अकेला नहीं था, उसके साथ अन्य लोग भी थे जो मौके से फरार हो गए। हालांकि पुलिस का कहना है कि आरोपी अकेले ही था। पुलिस फिलहाल जांच कर रही है कि उसके साथ और कौन-कौन शामिल था।

 पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

वारदात की सूचना मिलते ही जूटमिल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर थाने ले आई। एएसपी आकाश मरकाम के मुताबिक, पूछताछ जारी है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 'अगर नहीं जागते, तो बच्चा चला जाता' - पिता

बच्चे के पिता राज सारथी ने बताया कि यदि परिवार की नींद नहीं खुलती, तो आरोपी बच्चा लेकर फरार हो जाता। उन्होंने कहा कि पहले वार्ड पार्षद को सूचना दी गई और फिर पुलिस को बुलाया गया।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/the-young-villagers-who-came-to-steal-10-months-innocent/article-30077

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.