- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- कोरोना वैरियंट पर घबराने की जरूरत नहीं: स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल बोले - स्थिति नियंत्रण में, इमरजेंस...
कोरोना वैरियंट पर घबराने की जरूरत नहीं: स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल बोले - स्थिति नियंत्रण में, इमरजेंसी के लिए पूरी तैयारी
Raipur, CG
कोरोना वायरस के नए वैरियंट को लेकर जहां देश-दुनिया में हलचल मची हुई है, वहीं छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने प्रदेशवासियों को राहत दी है। उन्होंने कहा कि कोरोना का नया वैरियंट प्रभावहीन है और इससे घबराने की जरूरत नहीं है।
स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि प्रदेश में अब तक कोरोना के केवल तीन मरीज मिले हैं, जिनकी हालत पूरी तरह सामान्य है। उन्होंने आश्वासन दिया कि प्रदेश में आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए ऑक्सीजन, दवाइयों और अस्पतालों में बेड की पर्याप्त व्यवस्था है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि ऐसी स्थिति आने की संभावना बेहद कम है।
बीपीएल कार्डधारकों को मिलेगा तीन माह का चावल एक साथ
मीडिया से चर्चा में मंत्री जायसवाल ने बताया कि बीपीएल राशन कार्डधारकों को तीन महीने का चावल एक साथ वितरित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को शामिल किया जाएगा। वहीं APL कार्डधारकों की तरफ से चावल उठाव कम होने के चलते फिलहाल इस श्रेणी में बदलाव की संभावना नहीं है।
‘कांग्रेस बचाओ यात्रा’ की सलाह
दीपक बैज की न्याय यात्रा में कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता की अनुपस्थिति पर टिप्पणी करते हुए मंत्री जायसवाल ने चुटकी ली। उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस को ‘कांग्रेस बचाओ यात्रा’ निकालनी चाहिए, क्योंकि पार्टी की हालत खुद गंभीर होती जा रही है।
MSP बढ़ने पर बोले स्वास्थ्य मंत्री - किसानों को मिलता रहेगा ₹3100 प्रति क्विंटल
धान के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में केंद्र सरकार द्वारा की गई वृद्धि पर प्रतिक्रिया देते हुए श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने किसानों को बड़ा तोहफा दिया है। केंद्र सरकार ने मोटे और पतले दोनों अनाजों की MSP में ₹70 प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी कर इसे क्रमशः ₹2370 और ₹2390 कर दिया है।
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार लगातार दो वर्षों से किसानों को धान का भुगतान ₹3100 प्रति क्विंटल की दर से कर रही है और आगे भी इसी दर पर भुगतान जारी रहेगा।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए