छत्तीसगढ़ के ये बेहतरीन टूरिस्ट प्लेस छुट्टियों को बना देंगे यादगार, जानें यहां

रायपुर (छ.ग.)

By Rohit.P
On

रायपुर और आसपास के छत्तीसगढ़ के बेहतरीन टूरिस्ट प्लेस, जहां कम खर्च में परिवार और दोस्तों संग छुट्टियां यादगार बन सकती हैं।

छत्तीसगढ़ में घूमने के लिए सिर्फ बड़े शहर या मशहूर जगहें ही नहीं हैं, बल्कि वहां कई प्राकृतिक और धार्मिक स्थल भी हैं जहां आप कम खर्च कर शानदार समय बिता सकते हैं। रायपुर और उसके आसपास के ये टूरिस्ट प्लेस परिवार, दोस्तों और बच्चों के साथ एक दिन की ट्रिप के लिए बेहद पसंद किए जाते हैं। खास बात ये है कि ज्यादातर जगहें 50 से 100 किलोमीटर की दूरी पर हैं, जिससे लोग सुबह जाते हैं और शाम तक लौट आते हैं। इन दिनों गर्मी और छुट्टियों के चलते यहां पर्यटकों की भीड़ बढ़ने लगी है, और कई लोग धार्मिक यात्रा के साथ पिकनिक का भी प्लान बना रहे हैं। अगर आप भी इस बार कहीं घूमने का मन बना रहे हैं, तो छत्तीसगढ़ के ये 9 टूरिस्ट प्लेस आपकी ट्रिप को खास बना सकते हैं।

रायपुर से करीब 45 किलोमीटर दूर चंपारण धार्मिक पर्यटन के लिए बहुत ही प्रसिद्ध है। महानदी के किनारे बने मंदिरों की बनावट लोगों को वृंदावन की याद दिलाती है। यह महाप्रभु श्रीवल्लभाचार्य की जन्मस्थली भी मानी जाती है। यहां चंपेश्वर महादेव मंदिर और राम जानकी मंदिर लोगों को काफी आकर्षित करते हैं। वहीं बलौदाबाजार जिले का तुरतुरिया भी घूमने वालों के बीच पसंदीदा बनता जा रहा है। ये माना जाता है कि यह लव-कुश की जन्मस्थली है। घने जंगल और पहाड़ों के बीच स्थित बाल्मीकि आश्रम का शांत वातावरण लोगों को भाता है। दूसरी ओर, राजिम को छत्तीसगढ़ का प्रयाग कहा जाता है, जहां महानदी, पैरी और सोंढुर नदी का संगम होता है। संगम के बीच बने कुलेश्वर महादेव मंदिर में हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं, और छुट्टियों के दौरान यहां भीड़ और बढ़ जाती है।

अगर आपको प्राकृतिक जगहें पसंद हैं, तो जतमई-घटारानी वाटरफॉल एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। पहाड़ियों से गिरता झरना और चारों तरफ हरियाली यहां की सबसे बड़ी खासियत है, और बारिश के मौसम में यहां का नजारा और भी खूबसूरत हो जाता है। रायपुर के पास स्थित जंगल सफारी भी लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है। इसे एशिया का सबसे बड़ा मानव निर्मित जंगल सफारी कहा जाता है। यहां खुले माहौल में जंगली जानवरों को देखने का अलग अनुभव होता है। चंदखुरी में स्थित कौशल्याधाम भी धार्मिक आस्था का बड़ा केंद्र है। कहा जाता है कि यह भगवान राम की माता कौशल्या की जन्मस्थली है, और तालाब के बीच बना मंदिर यहां आने वाले लोगों को बहुत आकर्षित करता है। इसी तरह, बालोद जिले का सियादेवी मंदिर भी अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है। झरनों, जंगल और पहाड़ियों के बीच स्थित ये जगह पिकनिक के लिए काफी मशहूर है।

धमतरी का गंगरेल बांध भी इन दिनों पर्यटकों के बीच पसंदीदा बना हुआ है। कई लोग इसे छत्तीसगढ़ का मिनी गोवा भी कहते हैं। यहां वाटर स्पोर्ट्स, बोटिंग और रिसॉर्ट्स का मजा लिया जा सकता है, और शाम के वक्त बांध का नजारा बेहद खूबसूरत होता है। वहीं सिमगा के पास सोमनाथ मंदिर धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व रखता है। यहां का प्राचीन शिवमंदिर और स्वयंभू शिवलिंग देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। खारून और शिवनाथ नदी का संगम स्थल होने के चलते यहां का माहौल काफी शांत और सुखद रहता है। तो अगर आप कम बजट में परिवार या दोस्तों के साथ घूमने का सोच रहे हैं, तो छत्तीसगढ़ के ये टूरिस्ट प्लेस आपके लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकते हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
16 May 2026 By Rohit.P

छत्तीसगढ़ के ये बेहतरीन टूरिस्ट प्लेस छुट्टियों को बना देंगे यादगार, जानें यहां

रायपुर (छ.ग.)

छत्तीसगढ़ में घूमने के लिए सिर्फ बड़े शहर या मशहूर जगहें ही नहीं हैं, बल्कि वहां कई प्राकृतिक और धार्मिक स्थल भी हैं जहां आप कम खर्च कर शानदार समय बिता सकते हैं। रायपुर और उसके आसपास के ये टूरिस्ट प्लेस परिवार, दोस्तों और बच्चों के साथ एक दिन की ट्रिप के लिए बेहद पसंद किए जाते हैं। खास बात ये है कि ज्यादातर जगहें 50 से 100 किलोमीटर की दूरी पर हैं, जिससे लोग सुबह जाते हैं और शाम तक लौट आते हैं। इन दिनों गर्मी और छुट्टियों के चलते यहां पर्यटकों की भीड़ बढ़ने लगी है, और कई लोग धार्मिक यात्रा के साथ पिकनिक का भी प्लान बना रहे हैं। अगर आप भी इस बार कहीं घूमने का मन बना रहे हैं, तो छत्तीसगढ़ के ये 9 टूरिस्ट प्लेस आपकी ट्रिप को खास बना सकते हैं।

रायपुर से करीब 45 किलोमीटर दूर चंपारण धार्मिक पर्यटन के लिए बहुत ही प्रसिद्ध है। महानदी के किनारे बने मंदिरों की बनावट लोगों को वृंदावन की याद दिलाती है। यह महाप्रभु श्रीवल्लभाचार्य की जन्मस्थली भी मानी जाती है। यहां चंपेश्वर महादेव मंदिर और राम जानकी मंदिर लोगों को काफी आकर्षित करते हैं। वहीं बलौदाबाजार जिले का तुरतुरिया भी घूमने वालों के बीच पसंदीदा बनता जा रहा है। ये माना जाता है कि यह लव-कुश की जन्मस्थली है। घने जंगल और पहाड़ों के बीच स्थित बाल्मीकि आश्रम का शांत वातावरण लोगों को भाता है। दूसरी ओर, राजिम को छत्तीसगढ़ का प्रयाग कहा जाता है, जहां महानदी, पैरी और सोंढुर नदी का संगम होता है। संगम के बीच बने कुलेश्वर महादेव मंदिर में हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं, और छुट्टियों के दौरान यहां भीड़ और बढ़ जाती है।

अगर आपको प्राकृतिक जगहें पसंद हैं, तो जतमई-घटारानी वाटरफॉल एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। पहाड़ियों से गिरता झरना और चारों तरफ हरियाली यहां की सबसे बड़ी खासियत है, और बारिश के मौसम में यहां का नजारा और भी खूबसूरत हो जाता है। रायपुर के पास स्थित जंगल सफारी भी लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है। इसे एशिया का सबसे बड़ा मानव निर्मित जंगल सफारी कहा जाता है। यहां खुले माहौल में जंगली जानवरों को देखने का अलग अनुभव होता है। चंदखुरी में स्थित कौशल्याधाम भी धार्मिक आस्था का बड़ा केंद्र है। कहा जाता है कि यह भगवान राम की माता कौशल्या की जन्मस्थली है, और तालाब के बीच बना मंदिर यहां आने वाले लोगों को बहुत आकर्षित करता है। इसी तरह, बालोद जिले का सियादेवी मंदिर भी अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है। झरनों, जंगल और पहाड़ियों के बीच स्थित ये जगह पिकनिक के लिए काफी मशहूर है।

धमतरी का गंगरेल बांध भी इन दिनों पर्यटकों के बीच पसंदीदा बना हुआ है। कई लोग इसे छत्तीसगढ़ का मिनी गोवा भी कहते हैं। यहां वाटर स्पोर्ट्स, बोटिंग और रिसॉर्ट्स का मजा लिया जा सकता है, और शाम के वक्त बांध का नजारा बेहद खूबसूरत होता है। वहीं सिमगा के पास सोमनाथ मंदिर धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व रखता है। यहां का प्राचीन शिवमंदिर और स्वयंभू शिवलिंग देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। खारून और शिवनाथ नदी का संगम स्थल होने के चलते यहां का माहौल काफी शांत और सुखद रहता है। तो अगर आप कम बजट में परिवार या दोस्तों के साथ घूमने का सोच रहे हैं, तो छत्तीसगढ़ के ये टूरिस्ट प्लेस आपके लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकते हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/these-best-tourist-places-of-chhattisgarh-will-make-your-holidays/article-53546

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.