छत्तीसगढ़ में कोविड से तीसरी मौत, कांकेर में इलाज के अभाव में गई जान

Kanker, CG

छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण से इस साल तीसरी मौत दर्ज की गई है। कांकेर जिला अस्पताल में भर्ती 48 वर्षीय एक मरीज ने मंगलवार रात दम तोड़ दिया, जिसकी पुष्टि कोविड पॉजिटिव रिपोर्ट से हुई थी।

पीड़ित को पहले से लीवर की गंभीर बीमारी थी, लेकिन अस्पताल में कोविड वार्ड की अनुपलब्धता ने हालात और बिगाड़ दिए।

कांकेर में इस साल पहली कोविड मौत

मृतक फरसगांव (कोंडागांव) निवासी था, जिसे लीवर की गंभीर स्थिति के चलते पहले कांकेर में भर्ती किया गया था। बाद में 5 जुलाई को रायपुर रेफर किया गया, जहां निजी अस्पताल में जांच के दौरान कोरोना पॉजिटिव पाया गया। आर्थिक तंगी के चलते परिजन मरीज को 7 जुलाई की रात दोबारा कांकेर अस्पताल लेकर लौटे।

महिला वार्ड में कराया गया भर्ती, आधे घंटे में मौत

कांकेर अस्पताल में कोविड वार्ड न होने के कारण मरीज को महिला वार्ड यूनिट-2 में भर्ती किया गया। भर्ती होने के करीब 45 मिनट के भीतर उसकी मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन के मुताबिक, मरीज को क्रॉनिक लीवर डिज़ीज भी थी और कोरोना के चलते स्थिति अत्यधिक गंभीर हो गई थी।

कोविड प्रोटोकॉल के तहत अंतिम संस्कार

मृतक का अंतिम संस्कार फरसगांव में कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए किया गया। प्रशासन की निगरानी में परिजनों के भी सैंपल लिए गए हैं। कांकेर जिले में अब तक कोविड वार्ड की सुविधा नहीं होने पर सवाल उठने लगे हैं।

शव वाहन पहुंचने में लगी चार घंटे की देरी

मरीज की मौत की जानकारी रात 11:45 बजे दे दी गई थी, लेकिन मुक्तांजलि शव वाहन 3:30 बजे रात में पहुंचा। परिजनों ने 1099 पर कई बार कॉल की, लेकिन संपर्क नहीं हुआ। बाद में अस्पताल स्टाफ की मदद से चालक को निजी नंबर से बुलाया गया।

 मरीज के बाद वार्ड को किया गया सैनिटाइज

मरीज को एहतियातन कुछ समय तक एंबुलेंस में रखा गया, फिर तत्काल बनाए गए अस्थाई कोविड वार्ड में भर्ती किया गया। मौत के बाद वार्ड को सैनिटाइज किया गया।

 राज्य में अब तक तीन मौतें

यह इस साल छत्तीसगढ़ में कोविड संक्रमण से तीसरी मौत है। इससे पहले राजनांदगांव में दो मरीजों की जान जा चुकी है। पहला केस रायपुर में 24 मई को सामने आया था। राज्य में कोरोना को लेकर एक बार फिर सतर्कता और बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाओं की जरूरत सामने आ रही है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
09 Jul 2025 By दैनिक जागरण

छत्तीसगढ़ में कोविड से तीसरी मौत, कांकेर में इलाज के अभाव में गई जान

Kanker, CG

पीड़ित को पहले से लीवर की गंभीर बीमारी थी, लेकिन अस्पताल में कोविड वार्ड की अनुपलब्धता ने हालात और बिगाड़ दिए।

कांकेर में इस साल पहली कोविड मौत

मृतक फरसगांव (कोंडागांव) निवासी था, जिसे लीवर की गंभीर स्थिति के चलते पहले कांकेर में भर्ती किया गया था। बाद में 5 जुलाई को रायपुर रेफर किया गया, जहां निजी अस्पताल में जांच के दौरान कोरोना पॉजिटिव पाया गया। आर्थिक तंगी के चलते परिजन मरीज को 7 जुलाई की रात दोबारा कांकेर अस्पताल लेकर लौटे।

महिला वार्ड में कराया गया भर्ती, आधे घंटे में मौत

कांकेर अस्पताल में कोविड वार्ड न होने के कारण मरीज को महिला वार्ड यूनिट-2 में भर्ती किया गया। भर्ती होने के करीब 45 मिनट के भीतर उसकी मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन के मुताबिक, मरीज को क्रॉनिक लीवर डिज़ीज भी थी और कोरोना के चलते स्थिति अत्यधिक गंभीर हो गई थी।

कोविड प्रोटोकॉल के तहत अंतिम संस्कार

मृतक का अंतिम संस्कार फरसगांव में कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए किया गया। प्रशासन की निगरानी में परिजनों के भी सैंपल लिए गए हैं। कांकेर जिले में अब तक कोविड वार्ड की सुविधा नहीं होने पर सवाल उठने लगे हैं।

शव वाहन पहुंचने में लगी चार घंटे की देरी

मरीज की मौत की जानकारी रात 11:45 बजे दे दी गई थी, लेकिन मुक्तांजलि शव वाहन 3:30 बजे रात में पहुंचा। परिजनों ने 1099 पर कई बार कॉल की, लेकिन संपर्क नहीं हुआ। बाद में अस्पताल स्टाफ की मदद से चालक को निजी नंबर से बुलाया गया।

 मरीज के बाद वार्ड को किया गया सैनिटाइज

मरीज को एहतियातन कुछ समय तक एंबुलेंस में रखा गया, फिर तत्काल बनाए गए अस्थाई कोविड वार्ड में भर्ती किया गया। मौत के बाद वार्ड को सैनिटाइज किया गया।

 राज्य में अब तक तीन मौतें

यह इस साल छत्तीसगढ़ में कोविड संक्रमण से तीसरी मौत है। इससे पहले राजनांदगांव में दो मरीजों की जान जा चुकी है। पहला केस रायपुर में 24 मई को सामने आया था। राज्य में कोरोना को लेकर एक बार फिर सतर्कता और बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाओं की जरूरत सामने आ रही है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/third-death-from-kovid-in-chhattisgarh-lost-his-life-due/article-27058

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.