धान खरीदी में यह जिला रहा अव्वल, दंतेवाड़ा रहा सबसे पीछे, जानें किसानों कब मिलेंगे अंतर के 800 रुपये

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ में इस बार रेकॉर्ड धान की खरीदी हुई है। राज्य के गठन के बाद से यह पहली बार है जब 149 लाख मीट्रिक टन से ज्यादा धान की खरीदी की गई है। छत्तीसगढ़ में सबसे ज्यादा धान की खरीदी महासमुंद जिले में हुई है। वहीं, सबसे कम खरीदी दंतेवाड़ा जिले में हुई है।

छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर इस बार धान की रेकॉर्ड खरीदी हुई है। राज्य में 14 नवंबर 2024 से 31 जनवरी 2025 तक 149.25 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है। अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ में राज्य शासन द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) के तहत इस खरीफ सत्र में रिकॉर्ड 149.25 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई है। इसमें मोटा धान 81.98 लाख मीट्रिक टन, पतला धान 10.75 लाख मीट्रिक टन और सरना धान 56.52 लाख मीट्रिक टन शामिल है। धान की खरीदी के यह आंकड़े राज्य के गठन के बाद से सर्वाधिक हैं।

अधिकारियों ने बताया कि राज्य में धान खरीदी 14 नवंबर 2024 से 31 जनवरी 2025 तक की गई। राज्य के पंजीकृत 25 लाख 49 हजार 592 किसानों ने अपनी धान बेची। धान खरीदी के एवज में किसानों को बैंक से जोड़ने की व्यवस्था के तहत 31 हजार 89 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है।

सबसे ज्यादा किस जिले में धान खरीदी

अधिकारियों ने बताया कि महासमुंद जिला सर्वाधिक 11.04 लाख मीट्रिक टन धान खरीद कर राज्य में पहले स्थान पर है। वहीं बेमेतरा जिले में 9.38 लाख मीट्रिक टन और बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में 8.56 लाख मीट्रिक टन धान की रखीदी हुई है। राज्य में सबसे कम दंतेवाड़ा जिले में तीन लाख 34 हजार 315 क्विंटल धान की खरीदी हुई है।

धान का उठाव जारी

राज्य के खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि धान खरीदी के साथ ही कस्टम मीलिंग के लिए तेजी के साथ धान का उठाव किया जा रहा है। अभी तक 123 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान के उठाव के लिए आदेश जारी किए गए हैं। जिसमें से 103 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान का उठाव हो चुका है। रजिस्टर्ड 4102 राइस मिलों के जरिये धान का निरंतर उठाव किया जा रहा है। पिछले वर्ष में 144.92 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई थी।

3100 रुपये के समर्थन मूल्य से हुई थी खरीदी

छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार ने किसानों से 21 क्विंटल प्रति एकड़ तथा 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान की खरीदी करने का वादा किया था। किसानों के खाते में अंतर की राशि 800 रुपये प्रति क्विंटल इस महीने में खाते में भेजी जाएगी। बुधवार को कोरबा में जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम साय ने कहा कि किसानों के खाते में अंतर के 800 रुपये प्रति क्लिंटल दो से तीन दिनों में भेज दिए जाएंगे।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
06 Feb 2025 By दैनिक जागरण

धान खरीदी में यह जिला रहा अव्वल, दंतेवाड़ा रहा सबसे पीछे, जानें किसानों कब मिलेंगे अंतर के 800 रुपये

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर इस बार धान की रेकॉर्ड खरीदी हुई है। राज्य में 14 नवंबर 2024 से 31 जनवरी 2025 तक 149.25 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है। अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ में राज्य शासन द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) के तहत इस खरीफ सत्र में रिकॉर्ड 149.25 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई है। इसमें मोटा धान 81.98 लाख मीट्रिक टन, पतला धान 10.75 लाख मीट्रिक टन और सरना धान 56.52 लाख मीट्रिक टन शामिल है। धान की खरीदी के यह आंकड़े राज्य के गठन के बाद से सर्वाधिक हैं।

अधिकारियों ने बताया कि राज्य में धान खरीदी 14 नवंबर 2024 से 31 जनवरी 2025 तक की गई। राज्य के पंजीकृत 25 लाख 49 हजार 592 किसानों ने अपनी धान बेची। धान खरीदी के एवज में किसानों को बैंक से जोड़ने की व्यवस्था के तहत 31 हजार 89 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है।

सबसे ज्यादा किस जिले में धान खरीदी

अधिकारियों ने बताया कि महासमुंद जिला सर्वाधिक 11.04 लाख मीट्रिक टन धान खरीद कर राज्य में पहले स्थान पर है। वहीं बेमेतरा जिले में 9.38 लाख मीट्रिक टन और बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में 8.56 लाख मीट्रिक टन धान की रखीदी हुई है। राज्य में सबसे कम दंतेवाड़ा जिले में तीन लाख 34 हजार 315 क्विंटल धान की खरीदी हुई है।

धान का उठाव जारी

राज्य के खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि धान खरीदी के साथ ही कस्टम मीलिंग के लिए तेजी के साथ धान का उठाव किया जा रहा है। अभी तक 123 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान के उठाव के लिए आदेश जारी किए गए हैं। जिसमें से 103 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान का उठाव हो चुका है। रजिस्टर्ड 4102 राइस मिलों के जरिये धान का निरंतर उठाव किया जा रहा है। पिछले वर्ष में 144.92 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई थी।

3100 रुपये के समर्थन मूल्य से हुई थी खरीदी

छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार ने किसानों से 21 क्विंटल प्रति एकड़ तथा 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान की खरीदी करने का वादा किया था। किसानों के खाते में अंतर की राशि 800 रुपये प्रति क्विंटल इस महीने में खाते में भेजी जाएगी। बुधवार को कोरबा में जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम साय ने कहा कि किसानों के खाते में अंतर के 800 रुपये प्रति क्लिंटल दो से तीन दिनों में भेज दिए जाएंगे।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/this-district-remained-in-the-purchase-of-paddy-learn-when/article-9601

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.