छत्तीसगढ़ में तेंदूपत्ता से इस बार दोगुनी होगी आमदनी, विमलता और लेमरू के पत्तों की बंपर डिमांड

Korba, CG

छत्तीसगढ़ में ग्रीन गोल्ड यानि की तेंदूपत्ता से बंपर कमाई होगी. ऐसा कैसे होगा. पढ़िए ये रिपोर्ट

तेज कड़कती धूप में कड़ी मेहनत कर हरा सोना यानी तेंदू पत्ता का संग्रहण करने वाले ग्रामीणों को इस बार दोगुनी कीमत मिलेगी. प्रति मानक बोरे की सरकारी दर 5,500 रुपये निर्धारित की गई है. नीलामी के दौरान कोरबा वन मंडल के 36 समितियों में लेमरू और विमलता के तेंदूपत्ता 11 हजार रुपये प्रति मानक बोरी के दर से बिके है. अधिक दर पर पत्तों की खरीदी का सीधा लाभ तेंदूपत्ता संग्राहकों को मिलेगा. सरकारी दर की तुलना में उन्हें दोगुना दाम मिलेगा.

ग्रामीणों के लिए हरा सोना है तेंदूपत्ता: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में वनांचल क्षेत्र में रहने वाले ग्रामीणों के लिए तेंदूपत्ता सोने जैसा है. कोरबा के घने और समृद्ध जंगलों में जो तेंदूपत्ता मिलता है, उसकी क्वालिटी के कारण डिमांड देश भर में रहती है. मार्च के पहले सप्ताह में वन विभाग समितियों के माध्यम से शाख की कटाई छटाई यानि की शाख कर्तन करेगी. इसके दो माह बाद मई में पौधों में नए कोमल पत्ते निकल आएंगे. यह पत्ता बीड़ी उद्योग के लिए उपयोगी होता है. संग्रहण कार्य से जुड़े अकेले कोरबा वन मंडल के 48 हजार वनवासी परिवारों को इस वनोपज से लाभ मिलता है.

तेंदूपत्ता का रेट जानिए: छत्तीसगढ़ सरकार ने साल 2023 में तेंदूपत्ता का सरकारी दर 5000 रूपये प्रति मानक बोरा निर्धारित किया था. वर्ष 2024 में इसे बढ़ाकर 5,500 रूपये किया गया है. शासन ने इस दर को 2025 के लिए भी यथावत रखा है. दो समिति सोहागपुर और उमरेली की नीलामी नहीं हुई. इसके लिए दोबारा नीलामी आयोजित की जाएगी. अंतत: नीलामी नहीं हुई तो वन विभाग सरकारी दर पर संग्राहकों से पत्ते की खरीदी करेगी.

कोरबा वनमंडल को 53 हजार 800 मानक बोरा तेंदूपत्ता संग्रहण का लक्ष्य प्राप्त हुआ है. तेंदूपत्ता संग्रहण से पूर्व शाख कर्तन सहित अन्य तैयारियां शुरू कर दी गई है. एक मई के आसपास अधिकांश फड़ों में तेंदूपत्ता संग्रहण और खरीदी का कार्य शुरू किया जाएगा. नीलामी में कई समितियों को दोगुना लाभ मिलेगा. लेमरू समिति के लिए 11000 रुपए तक बोली लगाई गई है.-अरविंद पीएम, कोरबा वनमंडल अधिकारी

जलवायु के कारण कोरबा के तेंदूपत्ते उत्कृष्ट होते हैं: विमलता और लेमरू की जलवायु तेंदूपत्ता पौधों के अनुरूप है. वातावरण में आद्रता होने की वजह से न केवल कोमल पत्ते निकलते हैं बल्कि अन्य समितियो के पत्तों से आकार भी दोगुना रहता है, इसकी वजह से अधिक संख्या में बीड़ी बनती है. इसको अधिक दिन तक भंडारण कर रखा जा सकता है. यही वजह है कि पश्चिम बंगाल के बीड़ी उद्योग में यहां के पत्ते की मांग अधिक है. कोलकाता के किसानों ने ने सर्वाधिक बोली लगाकर इन दोनों समितियों में इस वर्ष होने वाले तेंदूपत्ता संग्रहण को अपने नाम कर लिया है.

कोरबा के तेंदूपत्ते की मांग ज्यादा: कोरबा की पहचान औद्योगिक नगरी के रूप में की जाती है. तो दूसरी तरफ कोरबा के समृद्ध जंगल भी काफी खास हैं.जिले का करीब 60 फीसदी हिस्सा वनों से आच्छादित है. जहां उगने वाले तेंदूपत्ते की मांग छत्तीसगढ़ के साथ ही देश के कई राज्यों में हैं.

हाथियों से बचकर करते हैं संग्रहण कार्य :लेमरू वन परिक्षेत्र हाथी रिजर्व के लिए चिन्हांकित है.अनुकूल वातावरण की वजह से यह क्षेत्र हाथियों का रहवास भी है. इसलिए कोरबा में तेंदूपत्ता संग्राहक हाथियों के खतरों से बचकर तेंदूपत्ता संग्रहण का काम करते हैं.

लेमरू वन परिक्षेत्र हाथी रिजर्व के लिए चिन्हांकित है. यह क्षेत्र हाथियों की रिहायश के लिए सबसे बेहतर माना जाता है. कोरबा में हाथियों की निगरानी की जाती है. जिस समिति के आसपास हाथी मंडराते हैं. वहां खतरा कम होने तक तेंदूपत्ता संग्रहण का काम बीच बीच में रोका भी जाता है. तेंदूपत्ता की खरीदी 1 मई से कोरबा में शुरू हो जाएगी- तोशी वर्मा, उपप्रबंधक, वनोपज समिति, वनमण्डल कोरबा

कुल मिलाकार कोरबा वनमंडल के तेंदूपत्ता की डिमांड ज्यादा है. यही वजह है कि इसकी नीलामी भी होती है. कोरबा के ग्रामीणों के लिए जो जंगली इलाके के आस पास निवास करते हैं. उनके लिए तेंदूपत्ता हरे सोने जैसा है. जिससे उन्हें हर साल अच्छी खासी आमदनी होती है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
22 Feb 2025 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/this-time-the-income-will-be-doubled-by-tendu-leaf/article-11237

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.