- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- आदिवासी युवती से सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपी गिरफ्तार
आदिवासी युवती से सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपी गिरफ्तार
कवर्धा, CG
आदिवासी युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में कवर्धा पुलिस ने 36 घंटे के भीतर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सूत्रों के अनुसार, ये सभी युवक कवर्धा के ही आदतन अपराधी हैं।
पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह छवाई मामले की विस्तृत जानकारी आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में साझा करेंगे।
जानकारी के अनुसार, यह घटना 24 सितंबर की रात हुई। पीड़िता अपने परिचित के घर ठहरी थी। रात करीब दो बजे किसी विवाद के बाद वह घर से बस स्टैंड की ओर जा रही थी। इसी दौरान बाइक सवार तीन युवकों ने उसे सुनसान इलाके (अटल आवास के पीछे) ले जाकर दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपियों ने पीड़िता को धमकी देकर बस स्टैंड पर छोड़ दिया।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए