तीन दोस्तों ने की दोस्त की बेरहमी से हत्या: पुल के नीचे फेंका, जिंदा देखकर पत्थर से सिर कुचल दिया

Dhamtari, CG

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में दोस्ती के रिश्ते को कलंकित करने वाली दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है।

 मामूली गाली-गलौज से नाराज तीन दोस्तों ने मिलकर अपने ही साथी की बेरहमी से हत्या कर दी। पहले उसका गला घोंटकर पुल के नीचे फेंक दिया और जब देखा कि वह जिंदा है, तो पत्थर से सिर कुचलकर मौत के घाट उतार दिया। मामला बिरेझर चौकी क्षेत्र का है।

मृतक की पहचान मनीष कुमार मिथलेश (26) निवासी करगा गांव के रूप में हुई है। पुलिस ने हत्या के आरोप में तीनों दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी शराब के नशे में थे और आपसी कहासुनी के बाद हत्या को अंजाम दिया गया।

गाली देने पर भड़के दोस्त ने रची हत्या की साजिश

पुलिस के अनुसार, 21 अक्टूबर की रात करीब 11 बजे मुख्य आरोपी होमेश कुमार साहू (19) अपने साथी चाहत यादव (19) और मनीष कुमार साहू (21) के साथ मृतक मनीष को शराब पिलाने के बहाने चटौद-करगा नाला पुल के पास ले गया। शराब पीते समय मनीष ने मां-बहन की गालियां दीं, जिससे गुस्से में आकर होमेश ने गमछे से उसका गला दबा दिया।

उसने मरा समझकर मनीष को पुल के नीचे फेंक दिया, लेकिन जब देखा कि वह अभी जिंदा है, तो पत्थर उठाकर उसके सिर पर वार किया। मनीष की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी बाइक और मोबाइल वहीं छोड़कर फरार हो गए।

पुल के नीचे मिली लाश से खुला राज

अगले दिन 22 अक्टूबर की सुबह स्थानीय लोगों ने पुल के नीचे लाश देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। जांच में मोबाइल डेटा और कॉल डिटेल्स के जरिए पता चला कि मनीष आखिरी बार होमेश के साथ देखा गया था।

पुलिस ने जब होमेश को हिरासत में लिया तो उसने पहले गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन सख्ती से पूछताछ में सच उगल दिया।

सबूत मिटाने की कोशिश भी की थी

धमतरी एसपी सूरज सिंह परिहार ने बताया कि हत्या के बाद आरोपी ने खून लगे कपड़े और गमछे को जलाने की योजना बनाई थी। मोबाइल को झाड़ियों में फेंक दिया गया ताकि पुलिस को कोई सुराग न मिले। साइबर सेल और एफएसएल टीम की संयुक्त जांच से हत्या की गुत्थी सुलझाई गई।

तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
28 Oct 2025 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/three-friends-brutally-murdered-their-friend-threw-him-under-the/article-36494

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.