- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- कोंडागांव में करंट से तीन कबड्डी खिलाड़ियों की मौत, दो गंभीर
कोंडागांव में करंट से तीन कबड्डी खिलाड़ियों की मौत, दो गंभीर
Kondagaon, CG
छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में शनिवार रात आयोजित कबड्डी मैच के दौरान बड़ा हादसा हो गया। ग्राम रावसवाही में लगे टेंट के आंधी-तूफान में उड़कर 11 केवी हाईटेंशन लाइन से टकराने के बाद करंट दौड़ गया।
हादसे में तीन खिलाड़ियों की मौत हो गई, जबकि छह लोग इसकी चपेट में आए। इनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।
टेंट के नीचे खेल रहे थे खिलाड़ी
जानकारी के मुताबिक, रावसवाही में नाइट कबड्डी मैच चल रहा था। इसी दौरान अचानक तेज आंधी आई और टेंट बिजली लाइन से टकरा गया। करंट प्रवाहित होते ही मैदान में मौजूद खिलाड़ी और दर्शक उसकी चपेट में आ गए।
मृतकों और घायलों की पहचान
हादसे में जिन तीन खिलाड़ियों की मौत हुई है, उनमें सतीशकुमार नेताम (24, गरांजीडीही), श्याम नेताम (25, पांडे पारा) और सुनील शोरी (25, बांसकोट) शामिल हैं।
घायल खिलाड़ियों में शिवम दास (16), सुविलाल मरकाम (25) सहित तीन अन्य शामिल हैं। इनमें से दो की हालत नाजुक है और उन्हें उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर किया गया है।
आयोजन पर उठे सवाल
स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने आयोजकों को बिजली लाइन के नीचे टेंट लगाने से मना किया था, लेकिन चेतावनी को नजरअंदाज कर दिया गया। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने प्रशासन से कार्रवाई और खिलाड़ियों के परिवारों को मुआवजा देने की मांग की।
नेताओं ने जताया दुख
भाजपा जिला अध्यक्ष सेवक राम नेताम और जिला पंचायत सदस्य रामचरण शोरी ने घटना को अत्यंत दुखद बताते हुए मृतकों के परिजनों को सहायता राशि दिलाने और घायलों के बेहतर इलाज की मांग की है।
......................................................................................................................
दैनिक जागरण MP/CG डिजिटल
अब खबरें सिर्फ पढ़िए नहीं, बल्कि पाएं लाइव अपडेट्स, वीडियो और एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स सीधे अपने मोबाइल पर।
हर जरूरी जानकारी, अब हर वक्त आपके हाथों में।
👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए