छत्तीसगढ़ में दो अलग-अलग सड़क हादसे, तीन लोगों की मौत: बिलासपुर में कांग्रेस नेता का निधन, रायपुर में छात्र की जान गई

बिलासपुर (छ.ग.)

On

कोरबा हाईवे पर कार पलटी, वहीं राजधानी में सरकारी वाहन की टक्कर से हुआ दर्दनाक हादसा

छत्तीसगढ़ में गुरुवार देर रात और शुक्रवार सुबह हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों ने तीन परिवारों को गहरे शोक में डुबो दिया। कोरबा जिले में हुए भीषण सड़क हादसे में एनएसयूआई के पूर्व राष्ट्रीय संयोजक और युवा कांग्रेस नेता समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि राजधानी रायपुर में तेज रफ्तार सरकारी वाहन की टक्कर से एक छात्र की जान चली गई।

कोरबा हादसा: हाईवे पर अनियंत्रित कार पलटी

पहली घटना कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र की है। पुलिस के अनुसार, बिलासपुर निवासी राहुल राय, जो एनएसयूआई के पूर्व राष्ट्रीय संयोजक और वर्तमान में युवा कांग्रेस से जुड़े थे, गुरुवार रात अपने साथियों के साथ कार से बालको जा रहे थे। उनके साथ ऑटोमोबाइल कारोबारी ढालू अग्रवाल, मस्तूरी कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष भोला साहू और एक अन्य युवक सवार थे।

कार बिलासपुर-उरगा भारतमाला नेशनल हाईवे पर कोरबा शहर में प्रवेश के दौरान रास्ता भटक गई। हाईवे का एक हिस्सा निर्माणाधीन होने के कारण वाहन तेज रफ्तार में खाईनुमा लेन में उतर गया। चालक का संतुलन बिगड़ने से कार गड्ढे में गिरते हुए कई बार पलटी और सड़क से दूर जा गिरी।

हादसे में राहुल राय और ढालू अग्रवाल को सिर व सीने में गंभीर चोटें आईं, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। भोला साहू और चौथे युवक को गंभीर हालत में बिलासपुर के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

शादी समारोह से लौटते समय हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, चारों युवक बिलासपुर में एक विवाह समारोह में शामिल होने के बाद बालको के लिए रवाना हुए थे। हादसे की खबर मिलते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं और परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई।

रायपुर हादसा: सरकारी वाहन की टक्कर से छात्र की मौत

दूसरी घटना शुक्रवार सुबह रायपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में हुई। मुख्यमंत्री आवास के पास एक तेज रफ्तार सरकारी वाहन ने स्कूल जा रहे ईवी स्कूटर सवार भाई-बहन को पीछे से टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में अंश आठवानी (14) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई।

घायल छात्रा को अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। हादसे के बाद सरकारी वाहन का चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है और चालक की तलाश जारी है।

पुलिस जांच में जुटी

सिविल लाइन पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में वाहन की रफ्तार अधिक पाई गई है। दोनों ही मामलों में पुलिस ने जांच तेज कर दी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

----

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
06 Feb 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/three-people-died-in-two-separate-road-accidents-in-chhattisgarh/article-45493

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.