बारूदी सुरंग में विस्फोट से तीन पुलिसकर्मी शहीद, कई घायल, माओवादियों ने दिया अंजाम

Bijapur

तेलंगाना के मुलुगु जिले के वेंकटपुरम में आज एक बड़ी नक्सली वारदात सामने आई। यहां माओवादियों द्वारा लगाए गए एक बारूदी सुरंग में विस्फोट से तीन पुलिसकर्मी शहीद हो गए और कई अन्य घायल हो गए। यह घटना पुलिस की तलाशी अभियान के दौरान हुई, जब माओवादियों ने घात लगाकर पुलिसकर्मियों को निशाना बनाया।

यह विस्फोट तेलंगाना-छत्तीसगढ़ सीमा पर चलाए जा रहे ऑपरेशन कगार के दौरान हुआ है। इस ऑपरेशन का उद्देश्य नक्सलियों को उनके आखिरी गढ़ से खदेड़ना और इलाके में सुरक्षा स्थापित करना है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, माओवादियों द्वारा यह हमला सुरक्षाबलों के अभियान को विफल करने के लिए किया गया।

चरणबद्ध तरीके से चल रहा ऑपरेशन कगार

इस ऑपरेशन की अहमियत इस तथ्य से भी साफ हो जाती है कि इसे केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के डायरेक्टर जनरल ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह, छत्तीसगढ़ के एडीजी नक्सल ऑपरेशन विवेकानंद सिन्हा, सीआरपीएफ के आईजी राकेश अग्रवाल, और बस्तर के आईजी पी. सुंदरराज द्वारा बारीकी से मॉनिटर किया जा रहा है।

सीआरपीएफ और अन्य सुरक्षाबल, जैसे डीआरजी और एसटीएफ़, लगातार नक्सलियों के खिलाफ मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं, लेकिन इस तरह की घटनाएं साबित करती हैं कि नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन आसान नहीं है।

सुरक्षाबलों की मुस्तैदी

अभी तक सुरक्षाबल नक्सलियों को छत्तीसगढ़, तेलंगाना और आंध्रप्रदेश की सीमा पर कई क्षेत्रों में घेरने में सफल रहे हैं। नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे इस अभियान में बस्तर और अन्य नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के जाबांज जवान अपनी जान की परवाह किए बिना जंग लड़ रहे हैं।

जिले में बढ़ते हमलों के बीच सुरक्षाबलों की तरफ से यह अभियान नक्सल प्रभावित इलाकों में शांति और सुरक्षा स्थापित करने के लिए बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

नक्सली गतिविधियों में तेजी

इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया कि नक्सली ताकतें अपनी गतिविधियों में कोई कमी नहीं ला रही हैं। सुरक्षाबलों के इस ऑपरेशन के बावजूद, माओवादियों ने सिर्फ अपनी ताकत दिखाई, बल्कि अपने खूनी इरादों को भी स्पष्ट किया।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
08 May 2025 By दैनिक जागरण

बारूदी सुरंग में विस्फोट से तीन पुलिसकर्मी शहीद, कई घायल, माओवादियों ने दिया अंजाम

Bijapur

यह विस्फोट तेलंगाना-छत्तीसगढ़ सीमा पर चलाए जा रहे ऑपरेशन कगार के दौरान हुआ है। इस ऑपरेशन का उद्देश्य नक्सलियों को उनके आखिरी गढ़ से खदेड़ना और इलाके में सुरक्षा स्थापित करना है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, माओवादियों द्वारा यह हमला सुरक्षाबलों के अभियान को विफल करने के लिए किया गया।

चरणबद्ध तरीके से चल रहा ऑपरेशन कगार

इस ऑपरेशन की अहमियत इस तथ्य से भी साफ हो जाती है कि इसे केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के डायरेक्टर जनरल ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह, छत्तीसगढ़ के एडीजी नक्सल ऑपरेशन विवेकानंद सिन्हा, सीआरपीएफ के आईजी राकेश अग्रवाल, और बस्तर के आईजी पी. सुंदरराज द्वारा बारीकी से मॉनिटर किया जा रहा है।

सीआरपीएफ और अन्य सुरक्षाबल, जैसे डीआरजी और एसटीएफ़, लगातार नक्सलियों के खिलाफ मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं, लेकिन इस तरह की घटनाएं साबित करती हैं कि नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन आसान नहीं है।

सुरक्षाबलों की मुस्तैदी

अभी तक सुरक्षाबल नक्सलियों को छत्तीसगढ़, तेलंगाना और आंध्रप्रदेश की सीमा पर कई क्षेत्रों में घेरने में सफल रहे हैं। नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे इस अभियान में बस्तर और अन्य नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के जाबांज जवान अपनी जान की परवाह किए बिना जंग लड़ रहे हैं।

जिले में बढ़ते हमलों के बीच सुरक्षाबलों की तरफ से यह अभियान नक्सल प्रभावित इलाकों में शांति और सुरक्षा स्थापित करने के लिए बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

नक्सली गतिविधियों में तेजी

इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया कि नक्सली ताकतें अपनी गतिविधियों में कोई कमी नहीं ला रही हैं। सुरक्षाबलों के इस ऑपरेशन के बावजूद, माओवादियों ने सिर्फ अपनी ताकत दिखाई, बल्कि अपने खूनी इरादों को भी स्पष्ट किया।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/three-policemen-martyred-maoists-carried-out-three-policemen-martyred-due/article-20113

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.