- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- छत्तीसगढ़ में तीन अलग-अलग सड़क हादसे, 5 की मौत, कई घायल
छत्तीसगढ़ में तीन अलग-अलग सड़क हादसे, 5 की मौत, कई घायल
Gariyaband, cg
छत्तीसगढ़ के तीन जिलों में शनिवार को हुए भीषण सड़क हादसों में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। गरियाबंद, महासमुंद और सूरजपुर जिलों में हुई ये घटनाएं राज्य में सड़क सुरक्षा को लेकर एक बार फिर चिंता का विषय बन गई हैं।
गरियाबंद में दर्दनाक टक्कर, दंपती की गई जान
गरियाबंद जिले के नेशनल हाईवे-130C के तौरंगा मोड़ पर एक कार और बाइक की जोरदार भिड़ंत हुई। इस हादसे में बाइक सवार राधेश्याम नायक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी कामा बाई को गंभीर हालत में मैनपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि राधेश्याम अपनी पत्नी के साथ देवभोग की ओर बाइक से जा रहे थे, तभी सामने से आ रही कार से टक्कर हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया है और उसके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
महासमुंद में बाइक दुर्घटना, चार युवक सवार थे बाइक पर
महासमुंद जिले के सरायपाली क्षेत्र में एक बाइक दुर्घटना में चार युवक सवार थे। तेज रफ्तार में बाइक चलाते हुए मोड़ पर अनियंत्रित होकर बाइक बिजली के खंभे से टकरा गई। इस हादसे में किशन भोई और अनीश बांक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मनीष बांक और गोपाल कोड़ाकू गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है। पुलिस ने मृतकों का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है।
सूरजपुर में ट्रेलर ने बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत
सूरजपुर के ग्राम नेवरा में भीषण सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार ट्रेलर ने ओवरटेक करने की कोशिश में बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक युवक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए