त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: तीसरे चरण की वोटिंग से पहले बड़ी कार्रवाई

Jashpur, cg

छत्तीसगढ़ पंचायत चुनाव में कई जगहों पर कर्मचारियों की लापरवाही सामने आ रही है.

बीते 20 फरवरी को छत्तीसगढ़ में पंचायत चुनाव का दूसरा चरण संपन्न हुआ. दूसरे चरण में 77.06 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया. इस दौरान चुनाव कार्य में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई भी की गई.

जशपुर कलेक्टर ने की कार्रवाई: जशपुर में पंचायत निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने वाले तीन कर्मचारियों को कलेक्टर रोहित व्यास ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. इनमें प्रधान पाठक जुनास खलखो, पटवारी विजय कुमार श्रीवास्तव और व्याख्याता गणेश कुमार मंडल शामिल हैं. तीनों को निलंबित करने के बाद कलेक्टर ने कहा कि चुनाव कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही या अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी. कठोर कार्रवाई होगी. रिटर्निंग ऑफिसर (पंचायत) के अनुसार, इन अधिकारियों ने अपने कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही बरती, जिससे निर्वाचन प्रक्रिया प्रभावित हुई.

प्रधान पाठक जुनास खलखो को पीठासीन अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया था, लेकिन 19 फरवरी 2025 को स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय, जशपुर में सामग्री वितरण के दौरान वे नशे की हालत में मिले. मेडिकल जांच में इसकी पुष्टि होने के बाद उन्हें निलंबित किया गया. उन्हें मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी, कांसाबेल भेजा गया है.

पटवारी विजय कुमार श्रीवास्तव को मतदाता सूची की हार्ड कॉपी तैयार करने की जिम्मेदारी दी गई थी. लेकिन वे बिना अनुमति के 70 दिनों तक गायब रहे. कारण बताओ नोटिस का भी उन्होंने कोई उत्तर नहीं दिया. जिसके बाद उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए निलंबन आदेश जारी किया गया.निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय अनुविभागीय अधिकारी (रा.), फरसाबहार रहेगा.

व्याख्याता गणेश कुमार मंडल को भी पीठासीन अधिकारी नियुक्त किया गया था, लेकिन 19 फरवरी 2025 को चुनाव सामग्री बांटने के दौरान वह नशे की हालत में मिले. जिसके बाद उन्हें सस्पेंड किया गया.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
22 Feb 2025 By दैनिक जागरण

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: तीसरे चरण की वोटिंग से पहले बड़ी कार्रवाई

Jashpur, cg

बीते 20 फरवरी को छत्तीसगढ़ में पंचायत चुनाव का दूसरा चरण संपन्न हुआ. दूसरे चरण में 77.06 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया. इस दौरान चुनाव कार्य में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई भी की गई.

जशपुर कलेक्टर ने की कार्रवाई: जशपुर में पंचायत निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने वाले तीन कर्मचारियों को कलेक्टर रोहित व्यास ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. इनमें प्रधान पाठक जुनास खलखो, पटवारी विजय कुमार श्रीवास्तव और व्याख्याता गणेश कुमार मंडल शामिल हैं. तीनों को निलंबित करने के बाद कलेक्टर ने कहा कि चुनाव कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही या अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी. कठोर कार्रवाई होगी. रिटर्निंग ऑफिसर (पंचायत) के अनुसार, इन अधिकारियों ने अपने कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही बरती, जिससे निर्वाचन प्रक्रिया प्रभावित हुई.

प्रधान पाठक जुनास खलखो को पीठासीन अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया था, लेकिन 19 फरवरी 2025 को स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय, जशपुर में सामग्री वितरण के दौरान वे नशे की हालत में मिले. मेडिकल जांच में इसकी पुष्टि होने के बाद उन्हें निलंबित किया गया. उन्हें मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी, कांसाबेल भेजा गया है.

पटवारी विजय कुमार श्रीवास्तव को मतदाता सूची की हार्ड कॉपी तैयार करने की जिम्मेदारी दी गई थी. लेकिन वे बिना अनुमति के 70 दिनों तक गायब रहे. कारण बताओ नोटिस का भी उन्होंने कोई उत्तर नहीं दिया. जिसके बाद उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए निलंबन आदेश जारी किया गया.निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय अनुविभागीय अधिकारी (रा.), फरसाबहार रहेगा.

व्याख्याता गणेश कुमार मंडल को भी पीठासीन अधिकारी नियुक्त किया गया था, लेकिन 19 फरवरी 2025 को चुनाव सामग्री बांटने के दौरान वह नशे की हालत में मिले. जिसके बाद उन्हें सस्पेंड किया गया.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/three-tier-panchayat-election-big-action-before-third-phase-voting/article-11183

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.