बिलासपुर में ओवरस्पीड कार हादसे में तीन युवकों की मौत, दो की हालत गंभीर

Bilaspur, CG

जिले के तखतपुर-मुंगेली मार्ग पर शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस वक्त हुआ जब तेज रफ्तार में दौड़ रही एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी दीवार से टकरा गई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम काठाकोनी निवासी पवन रात्रे, सुरेश वासुदेव, विजय राजपूत, मोनू यादव और जयंत वैष्णव शनिवार को बिलासपुर में प्लंबिंग का काम करके कार से अपने गांव लौट रहे थे। दोपहर करीब 2:30 बजे, जब उनकी कार ग्राम बिनोरी मोड़ के पास पहुंची, तभी वाहन अचानक बेकाबू हो गया और दीवार से जा भिड़ा

 तीन की मौके पर ही मौत

हादसा इतना भयानक था कि पवन रात्रे, सुरेश वासुदेव (खजूरी नवागांव निवासी) और विजय राजपूत की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। टक्कर के कारण कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और बाउंड्रीवाल को भी नुकसान पहुंचा।

 दो युवक गंभीर रूप से घायल

कार में सवार मोनू यादव और जयंत वैष्णव गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें 112 एंबुलेंस की मदद से सिम्स अस्पताल बिलासपुर में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

 पुलिस जांच में जुटी

हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की, जिसमें यह सामने आया कि कार की रफ्तार अत्यधिक तेज थी, जिससे ड्राइवर नियंत्रण खो बैठा।

प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
21 Jun 2025 By दैनिक जागरण

बिलासपुर में ओवरस्पीड कार हादसे में तीन युवकों की मौत, दो की हालत गंभीर

Bilaspur, CG

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम काठाकोनी निवासी पवन रात्रे, सुरेश वासुदेव, विजय राजपूत, मोनू यादव और जयंत वैष्णव शनिवार को बिलासपुर में प्लंबिंग का काम करके कार से अपने गांव लौट रहे थे। दोपहर करीब 2:30 बजे, जब उनकी कार ग्राम बिनोरी मोड़ के पास पहुंची, तभी वाहन अचानक बेकाबू हो गया और दीवार से जा भिड़ा

 तीन की मौके पर ही मौत

हादसा इतना भयानक था कि पवन रात्रे, सुरेश वासुदेव (खजूरी नवागांव निवासी) और विजय राजपूत की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। टक्कर के कारण कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और बाउंड्रीवाल को भी नुकसान पहुंचा।

 दो युवक गंभीर रूप से घायल

कार में सवार मोनू यादव और जयंत वैष्णव गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें 112 एंबुलेंस की मदद से सिम्स अस्पताल बिलासपुर में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

 पुलिस जांच में जुटी

हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की, जिसमें यह सामने आया कि कार की रफ्तार अत्यधिक तेज थी, जिससे ड्राइवर नियंत्रण खो बैठा।

प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/three-youths-killed-in-overspeed-car-accident-in-bilaspur/article-25088

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.