- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- दुर्ग में ओडिशा से आए ठग गिरफ्तार: चमत्कारी सिक्कों और टोना-टोटका के नाम पर लोगों को बना रहे थे निशा...
दुर्ग में ओडिशा से आए ठग गिरफ्तार: चमत्कारी सिक्कों और टोना-टोटका के नाम पर लोगों को बना रहे थे निशाना
Durg, CG
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पुलिस ने मंगलवार रात एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है जो टोना-टोटका और चमत्कारी वस्तुओं के नाम पर लोगों को ठगने का काम कर रहा था।
ये आरोपी ओडिशा से आकर दुर्ग के होटल में ठहरे हुए थे। पुलिस ने छापेमारी कर पांच संदिग्धों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से हनुमान-लक्ष्मी छाप सिक्के, तांत्रिक यंत्र, पूजन सामग्री और मोबाइल में जादू-टोना से जुड़ी तस्वीरें व वीडियो बरामद किए गए हैं।
होटलों और ढाबों में रातभर चली चेकिंग
एएसपी सुखनंदन राठौर के निर्देशन में 29 अक्टूबर की रात सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में होटलों, लॉज और ढाबों की सघन जांच की गई। इसी दौरान पुलिस को होटल न्यू इंडिया मार्केट, दुर्ग में पांच संदिग्ध व्यक्ति ठहरे मिले। पूछताछ में सभी के ओडिशा के कोरापुट जिले के निवासी होने की जानकारी सामने आई।
मोबाइल में मिले टोना-टोटका के वीडियो
पुलिस ने जब आरोपियों के मोबाइल की तलाशी ली तो उनमें जादू-टोना, धनवृद्धि और चमत्कार दिखाने वाले वीडियो मिले। इनके पास से हनुमान और लक्ष्मी छाप सिक्के, पूजन सामग्री और तांत्रिक चित्र बरामद हुए। पुलिस के अनुसार, ये लोग धार्मिक आस्था का फायदा उठाकर भोली जनता को ठगने की तैयारी में थे।
लोगों को झांसा देकर ठगने की योजना
जांच में खुलासा हुआ कि गिरोह ओडिशा से छत्तीसगढ़ आकर लोगों को ‘चमत्कारी सिक्के’ और ‘धनवृद्धि के उपाय’ बताकर उनसे रुपए ऐंठने की योजना बना रहा था। पुलिस की समय रहते कार्रवाई से बड़ा ठगी रैकेट सक्रिय होने से पहले ही पकड़ा गया।
गिरफ्तार आरोपी
-
के. चंद्रशेखर (कोरापुट, ओडिशा)
-
अनंत पुजारी (ओडिशा)
-
एम. सत्सा राव (ओडिशा)
-
लक्ष्मी नारायण खिलो (ओडिशा)
-
दैतारी माली (ओडिशा)
एक आरोपी से चाकू भी मिला
जांच के दौरान एक आरोपी के पास से चाकू बरामद किया गया, जिस पर पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत भी मामला दर्ज किया है।
पुलिस की अपील — ऐसे चमत्कारिक दावों से रहें सावधान
दुर्ग पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान व्यक्ति के चमत्कारिक दावों या तांत्रिक उपायों के झांसे में न आएं। ऐसे मामलों की सूचना तुरंत नजदीकी थाने में दें।
👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए