- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- 33 जिलों में गरज-चमक और बिजली का यलो अलर्ट.... मानसून धीमी रफ्तार से, अब तक औसत से कम बारिश
33 जिलों में गरज-चमक और बिजली का यलो अलर्ट.... मानसून धीमी रफ्तार से, अब तक औसत से कम बारिश
Raipur, CG
छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार फिलहाल सुस्त है। रविवार को महज 6 जिलों में 11 स्थानों पर बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन तक स्थिति ऐसी ही रहेगी, इसके बाद मानसून में फिर तेजी आने का अनुमान है।
सभी जिलों में बिजली और गरज-चमक का अलर्ट
मौसम विभाग ने सोमवार को प्रदेश के सभी 33 जिलों में गरज-चमक और बिजली गिरने का यलो अलर्ट जारी किया है। रविवार को अधिकतम तापमान दुर्ग और पेंड्रा रोड-जगदलपुर में क्रमशः 34.4°C और न्यूनतम 23.4°C दर्ज किया गया।
जशपुर में सबसे अधिक, नारायणपुर में सबसे कम बारिश
अब तक जशपुर में 188.4 मिमी बारिश दर्ज की गई है, वहीं नारायणपुर में सबसे कम 13.5 मिमी बारिश हुई है। अन्य जिलों का औसत:
-
सरगुजा: 74.4 मिमी
-
सूरजपुर: 86.4 मिमी
-
बलरामपुर: 187.7 मिमी
-
कोरिया: 127.0 मिमी
-
रायपुर: 38.6 मिमी
-
बिलासपुर: 23.1 मिमी
-
दुर्ग: 42.0 मिमी
-
बस्तर: 63.2 मिमी
-
दंतेवाड़ा: 73.8 मिमी
(बाकी जिलों का आंकड़ा समेकित रिपोर्ट में उपलब्ध है.)
खरीफ सीजन प्रभावित, अब तक केवल 55% औसत बारिश
चालू सीजन में अब तक छत्तीसगढ़ में केवल 55 मिमी औसत बारिश हुई है, जो 10 सालों के औसत का महज 54% है। कम बारिश से धान की बुआई प्रभावित है — लक्ष्य 39 लाख हेक्टेयर का है, जबकि अब तक लगभग 70 हजार हेक्टेयर में ही बुआई हो पाई है। किसानों को अब अच्छी बारिश का इंतजार है, ताकि खरीफ सीजन में गति लाई जा सके।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए