आज CG में: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कार्यक्रम, GST कार्यशाला, मेमू ट्रेन नियमित, आंगनबाड़ी आंदोलन

RAIPUR, CG

राजधानी में शुक्रवार का दिन राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियों से सराबोर रहेगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वहीं भाजपा की ओर से जीएसटी और आत्मनिर्भर भारत अभियान पर बड़ी कार्यशाला होगी। अभनपुर–रायपुर मेमू पैसेंजर ट्रेन का नियमित परिचालन भी आज से शुरू हो गया है। दूसरी ओर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता–सहायिका संयुक्त मंच राजधानी में महाधरना प्रदर्शन करेगी।

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दोपहर 12.20 बजे भाजपा मुख्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर पहुंचेंगे, जहां वे आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान और जीएसटी कार्यशाला में शामिल होंगे। शाम 5 बजे वे इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में वरिष्ठ स्वयंसेवक स्व. शांताराम सर्राफ की श्रद्धांजलि सभा में शामिल होंगे। इसके बाद शाम 6.15 बजे मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे।

BJP की कार्यशाला: आत्मनिर्भर भारत और GST पर फोकस

प्रदेश भाजपा आज दो अहम विषयों पर कार्यशाला आयोजित कर रही है। इसमें पूरे प्रदेश के जिलाध्यक्ष, समितियों के संयोजक और सदस्य मौजूद रहेंगे। आत्मनिर्भर भारत अभियान के राष्ट्रीय संयोजक और सांसद चंद्रप्रकाश जोशी मार्गदर्शन देंगे। वहीं जीएसटी कार्यशाला में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण देव, संगठन महामंत्री पवन साय और अभियान संयोजक यशवंत जैन दिशा-निर्देश देंगे। कार्यशाला में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की जाएगी।

अभनपुर-रायपुर मेमू पैसेंजर का परिचालन शुरू

अभनपुर-रायपुर मेमू पैसेंजर ट्रेन का आज से नियमित संचालन शुरू हो गया है। तय समय-सारणी के अनुसार यह ट्रेन हर दिन चलेगी। हाल ही में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। ट्रेन सेवा शुरू होने से यात्रियों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका का महा धरना

राजधानी रायपुर में आज आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका संयुक्त मंच का महाधरना प्रदर्शन होगा। इस आंदोलन में प्रदेश भर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शामिल होंगी। धरने के चलते आज सभी आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। संयुक्त मंच ने अपनी कई लंबित मांगों को लेकर यह प्रदर्शन बुलाया है।

कृषि मंत्री का गुजरात दौरा

कृषि मंत्री रामविचार नेताम आज गुजरात दौरे पर रहेंगे। वे अमूल प्रोसेसिंग प्लांट का निरीक्षण करेंगे और डेयरी प्रबंधन तथा आधुनिक तकनीकों का अवलोकन करेंगे। हाल ही में नेताम अहमदाबाद में राइजिंग एग्री समिट में शामिल हुए थे, जहां उन्होंने कृषि विशेषज्ञों और नीति-निर्माताओं से चर्चा की थी।

सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रदर्शनी

  • श्री अग्रसेन जयंती पर विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम
    संस्था: अग्रवाल सभा रायपुर
    स्थान: अग्रसेन धाम, छोकरानाला
    समय: अपरान्ह 3 बजे से

  • तीन दिवसीय प्रदर्शनी का शुभारंभ
    संस्था: दक्षिण कौशल मुद्रा परिषद
    स्थान: रामनाथ भीमसेन भवन, समता कॉलोनी
    समय: सुबह 10.30 बजे से

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
19 Sep 2025 By दैनिक जागरण

आज CG में: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कार्यक्रम, GST कार्यशाला, मेमू ट्रेन नियमित, आंगनबाड़ी आंदोलन

RAIPUR, CG

राजधानी में शुक्रवार का दिन राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियों से सराबोर रहेगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वहीं भाजपा की ओर से जीएसटी और आत्मनिर्भर भारत अभियान पर बड़ी कार्यशाला होगी। अभनपुर–रायपुर मेमू पैसेंजर ट्रेन का नियमित परिचालन भी आज से शुरू हो गया है। दूसरी ओर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता–सहायिका संयुक्त मंच राजधानी में महाधरना प्रदर्शन करेगी।

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दोपहर 12.20 बजे भाजपा मुख्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर पहुंचेंगे, जहां वे आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान और जीएसटी कार्यशाला में शामिल होंगे। शाम 5 बजे वे इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में वरिष्ठ स्वयंसेवक स्व. शांताराम सर्राफ की श्रद्धांजलि सभा में शामिल होंगे। इसके बाद शाम 6.15 बजे मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे।

BJP की कार्यशाला: आत्मनिर्भर भारत और GST पर फोकस

प्रदेश भाजपा आज दो अहम विषयों पर कार्यशाला आयोजित कर रही है। इसमें पूरे प्रदेश के जिलाध्यक्ष, समितियों के संयोजक और सदस्य मौजूद रहेंगे। आत्मनिर्भर भारत अभियान के राष्ट्रीय संयोजक और सांसद चंद्रप्रकाश जोशी मार्गदर्शन देंगे। वहीं जीएसटी कार्यशाला में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण देव, संगठन महामंत्री पवन साय और अभियान संयोजक यशवंत जैन दिशा-निर्देश देंगे। कार्यशाला में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की जाएगी।

अभनपुर-रायपुर मेमू पैसेंजर का परिचालन शुरू

अभनपुर-रायपुर मेमू पैसेंजर ट्रेन का आज से नियमित संचालन शुरू हो गया है। तय समय-सारणी के अनुसार यह ट्रेन हर दिन चलेगी। हाल ही में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। ट्रेन सेवा शुरू होने से यात्रियों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका का महा धरना

राजधानी रायपुर में आज आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका संयुक्त मंच का महाधरना प्रदर्शन होगा। इस आंदोलन में प्रदेश भर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शामिल होंगी। धरने के चलते आज सभी आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। संयुक्त मंच ने अपनी कई लंबित मांगों को लेकर यह प्रदर्शन बुलाया है।

कृषि मंत्री का गुजरात दौरा

कृषि मंत्री रामविचार नेताम आज गुजरात दौरे पर रहेंगे। वे अमूल प्रोसेसिंग प्लांट का निरीक्षण करेंगे और डेयरी प्रबंधन तथा आधुनिक तकनीकों का अवलोकन करेंगे। हाल ही में नेताम अहमदाबाद में राइजिंग एग्री समिट में शामिल हुए थे, जहां उन्होंने कृषि विशेषज्ञों और नीति-निर्माताओं से चर्चा की थी।

सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रदर्शनी

  • श्री अग्रसेन जयंती पर विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम
    संस्था: अग्रवाल सभा रायपुर
    स्थान: अग्रसेन धाम, छोकरानाला
    समय: अपरान्ह 3 बजे से

  • तीन दिवसीय प्रदर्शनी का शुभारंभ
    संस्था: दक्षिण कौशल मुद्रा परिषद
    स्थान: रामनाथ भीमसेन भवन, समता कॉलोनी
    समय: सुबह 10.30 बजे से

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/today-chief-minister-vishnudev-sais-program-gst-workshop-memu-train/article-33472

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.