आज छत्तीसगढ़ में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट, 10 जुलाई को मध्य अंचल सबसे ज्यादा प्रभावित

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो चुका है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में झमाझम बारिश हो रही है, वहीं कुछ क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने 10 जुलाई को विशेष रूप से मध्य छत्तीसगढ़ में अतिभारी वर्षा की संभावना जताई है। 11 जुलाई से बारिश की तीव्रता में कमी आने के आसार हैं।

दुर्ग में सबसे ज्यादा बारिश, रायपुर और बिलासपुर में भी झमाझम

पिछले 24 घंटों में सबसे ज्यादा बारिश दुर्ग में दर्ज की गई, जहां 13 सेंटीमीटर वर्षा हुई। राजधानी रायपुर में सुबह से लेकर शाम तक तेज बारिश जारी रही। स्कूल के समय निकले बच्चे भीगते नजर आए। बिलासपुर में धूप-छांव के बीच रुक-रुक कर हल्की बौछारें पड़ीं। मंगलवार और बुधवार को यहां मौसम लगभग एक जैसा रहा।

9 जुलाई को बिलासपुर का अधिकतम तापमान 29.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से लगभग 2.9 डिग्री कम रहा। वहीं, प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस पेण्ड्रारोड में दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञानियों का अलर्ट: सिस्टम सक्रिय, भारी बारिश का क्षेत्र मध्य छत्तीसगढ़

मौसम विभाग के अनुसार, निम्न दाब का क्षेत्र फिलहाल गंगेटिक पश्चिम बंगाल और झारखंड के ऊपर बना हुआ है। इससे जुड़ा चक्रीय चक्रवात 7.6 किमी ऊंचाई तक फैला है और यह उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ रहा है।

इसके साथ-साथ मानसून द्रोणिका अमृतसर से होते हुए बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है, जो प्रदेश में नमी का संचार कर रही है। साथ ही एक अन्य द्रोणिका दक्षिण गुजरात से होते हुए दक्षिण छत्तीसगढ़ से गुजर रही है। मौसम विभाग के अनुसार, यह 10 जुलाई को भारी से बहुत भारी वर्षा का कारण बनेगी, खासकर मध्य छत्तीसगढ़ में।

बिलासपुर समेत कुछ क्षेत्रों में पिछले दो दिनों से वर्षा की तीव्रता में थोड़ी कमी देखी गई है, लेकिन दिन भर में कभी भी हल्की से मध्यम बौछारें पड़ रही हैं। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि 11 जुलाई के बाद प्रदेश में वर्षा की तीव्रता में कमी आने लगेगी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
10 Jul 2025 By दैनिक जागरण

आज छत्तीसगढ़ में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट, 10 जुलाई को मध्य अंचल सबसे ज्यादा प्रभावित

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो चुका है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में झमाझम बारिश हो रही है, वहीं कुछ क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने 10 जुलाई को विशेष रूप से मध्य छत्तीसगढ़ में अतिभारी वर्षा की संभावना जताई है। 11 जुलाई से बारिश की तीव्रता में कमी आने के आसार हैं।

दुर्ग में सबसे ज्यादा बारिश, रायपुर और बिलासपुर में भी झमाझम

पिछले 24 घंटों में सबसे ज्यादा बारिश दुर्ग में दर्ज की गई, जहां 13 सेंटीमीटर वर्षा हुई। राजधानी रायपुर में सुबह से लेकर शाम तक तेज बारिश जारी रही। स्कूल के समय निकले बच्चे भीगते नजर आए। बिलासपुर में धूप-छांव के बीच रुक-रुक कर हल्की बौछारें पड़ीं। मंगलवार और बुधवार को यहां मौसम लगभग एक जैसा रहा।

9 जुलाई को बिलासपुर का अधिकतम तापमान 29.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से लगभग 2.9 डिग्री कम रहा। वहीं, प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस पेण्ड्रारोड में दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञानियों का अलर्ट: सिस्टम सक्रिय, भारी बारिश का क्षेत्र मध्य छत्तीसगढ़

मौसम विभाग के अनुसार, निम्न दाब का क्षेत्र फिलहाल गंगेटिक पश्चिम बंगाल और झारखंड के ऊपर बना हुआ है। इससे जुड़ा चक्रीय चक्रवात 7.6 किमी ऊंचाई तक फैला है और यह उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ रहा है।

इसके साथ-साथ मानसून द्रोणिका अमृतसर से होते हुए बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है, जो प्रदेश में नमी का संचार कर रही है। साथ ही एक अन्य द्रोणिका दक्षिण गुजरात से होते हुए दक्षिण छत्तीसगढ़ से गुजर रही है। मौसम विभाग के अनुसार, यह 10 जुलाई को भारी से बहुत भारी वर्षा का कारण बनेगी, खासकर मध्य छत्तीसगढ़ में।

बिलासपुर समेत कुछ क्षेत्रों में पिछले दो दिनों से वर्षा की तीव्रता में थोड़ी कमी देखी गई है, लेकिन दिन भर में कभी भी हल्की से मध्यम बौछारें पड़ रही हैं। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि 11 जुलाई के बाद प्रदेश में वर्षा की तीव्रता में कमी आने लगेगी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/today-the-alert-of-heavy-to-heavy-rain-in-chhattisgarh/article-27110

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.