आज छत्तीसगढ़ में निर्णयों और बैठकों का दिन: कैबिनेट से लेकर सांसद-रेलवे संवाद तक, युवा कांग्रेस भी दिखाएगी दम

Raipur, CG

आज छत्तीसगढ़ में राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक गतिविधियों का दिन बेहद व्यस्त रहने वाला है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज सुबह 11:30 बजे मंत्रालय स्थित महानदी भवन में राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक होगी, जिसमें कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर निर्णय के साथ-साथ मुख्य सचिव अमिताभ जैन को औपचारिक विदाई दी जाएगी। संभावना है कि नए मुख्य सचिव की घोषणा भी इसी बैठक में की जाए।

बैठक के पहले मुख्यमंत्री साय मंत्रिपरिषद समिति और विभागीय कार्यों की समीक्षा करेंगे। दोपहर बाद 4 बजे उद्योग विभाग की बैठक भी तय है। मुख्यमंत्री दिनभर कार्यालयीन कार्यक्रमों में व्यस्त रहेंगे।

इधर, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक तरुण प्रकाश आज दोपहर 1:30 बजे सांसदों के साथ बैठक करेंगे। यह बैठक रायपुर स्थित डीआरएम कार्यालय में होगी, जिसमें रेलवे परियोजनाओं और यात्री सुविधाओं पर चर्चा के साथ रायपुर स्टेशन पर चिकित्सकीय सुविधा और 'वन स्टेशन वन प्रोडक्ट' योजना पर विस्तार से बात होने की उम्मीद है।

कांग्रेस खेमे में भी आज हलचल है। युवा कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक आज दोपहर 1 बजे राजीव भवन में आयोजित की गई है, जिसमें पीसीसी प्रमुख दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और विधायक देवेंद्र यादव मौजूद रहेंगे। बैठक में आगामी आमसभा को लेकर रणनीति तय की जाएगी और संगठनात्मक जिम्मेदारियों का पुनः विभाजन किया जाएगा।

मौसम और सांस्कृतिक गतिविधियों का हाल

राज्य में मॉनसून सक्रिय है और मौसम विभाग ने आज अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा तथा कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना जताई है।

रायपुर में धार्मिक और सामाजिक गतिविधियां भी जोर पर हैं। साईं वसण शाह दरबार उल्हासनगर-मुंबई के संत साईं कालीराम साहेब का दिव्य सत्संग आज रात 8:13 बजे बैरनबाजार स्थित सत्संग हॉल में होगा, जहां प्रवचन के पश्चात पल्लव अरदास और भंडारे का आयोजन है। वहीं, सकल दिगंबर जैन समाज रायपुर द्वारा आचार्य विद्यासागर जी के दीक्षा दिवस पर टैगोर नगर जैन मंदिर से शोभायात्रा निकाली जाएगी, उसके बाद महापूजन, प्रवचन और वात्सल्य भोज का आयोजन किया गया है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
30 Jun 2025 By दैनिक जागरण

आज छत्तीसगढ़ में निर्णयों और बैठकों का दिन: कैबिनेट से लेकर सांसद-रेलवे संवाद तक, युवा कांग्रेस भी दिखाएगी दम

Raipur, CG

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज सुबह 11:30 बजे मंत्रालय स्थित महानदी भवन में राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक होगी, जिसमें कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर निर्णय के साथ-साथ मुख्य सचिव अमिताभ जैन को औपचारिक विदाई दी जाएगी। संभावना है कि नए मुख्य सचिव की घोषणा भी इसी बैठक में की जाए।

बैठक के पहले मुख्यमंत्री साय मंत्रिपरिषद समिति और विभागीय कार्यों की समीक्षा करेंगे। दोपहर बाद 4 बजे उद्योग विभाग की बैठक भी तय है। मुख्यमंत्री दिनभर कार्यालयीन कार्यक्रमों में व्यस्त रहेंगे।

इधर, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक तरुण प्रकाश आज दोपहर 1:30 बजे सांसदों के साथ बैठक करेंगे। यह बैठक रायपुर स्थित डीआरएम कार्यालय में होगी, जिसमें रेलवे परियोजनाओं और यात्री सुविधाओं पर चर्चा के साथ रायपुर स्टेशन पर चिकित्सकीय सुविधा और 'वन स्टेशन वन प्रोडक्ट' योजना पर विस्तार से बात होने की उम्मीद है।

कांग्रेस खेमे में भी आज हलचल है। युवा कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक आज दोपहर 1 बजे राजीव भवन में आयोजित की गई है, जिसमें पीसीसी प्रमुख दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और विधायक देवेंद्र यादव मौजूद रहेंगे। बैठक में आगामी आमसभा को लेकर रणनीति तय की जाएगी और संगठनात्मक जिम्मेदारियों का पुनः विभाजन किया जाएगा।

मौसम और सांस्कृतिक गतिविधियों का हाल

राज्य में मॉनसून सक्रिय है और मौसम विभाग ने आज अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा तथा कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना जताई है।

रायपुर में धार्मिक और सामाजिक गतिविधियां भी जोर पर हैं। साईं वसण शाह दरबार उल्हासनगर-मुंबई के संत साईं कालीराम साहेब का दिव्य सत्संग आज रात 8:13 बजे बैरनबाजार स्थित सत्संग हॉल में होगा, जहां प्रवचन के पश्चात पल्लव अरदास और भंडारे का आयोजन है। वहीं, सकल दिगंबर जैन समाज रायपुर द्वारा आचार्य विद्यासागर जी के दीक्षा दिवस पर टैगोर नगर जैन मंदिर से शोभायात्रा निकाली जाएगी, उसके बाद महापूजन, प्रवचन और वात्सल्य भोज का आयोजन किया गया है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/today-the-day-of-decisions-and-meetings-in-chhattisgarh-will/article-25994

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.